गलती से पाकिस्तानी क्षेत्र में घुस गई AIR INDIA, बाल-बाल बचा भारतीय जहाज

Air India Pakistan Airspace

अमृतसर के पास पाकिस्तान के ऊपर पहुंच गया था एयर इंडिया का एक विमान

Air India Pakistan Airspace : टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया का एक विमान मंगलवार रात गलती से पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गया, हालांकि इसका एहसास होते ही वह तुरंत वापस भारतीय सीमा में लौट आया। सूत्रों ने बताया कि उड़ान संख्या एआई-479 दिल्ली से अमृतसर पहुंची थी। उस समय अमृतसर हवाई अड्डे पर काफी ट्रैफिक था, इसलिए उतरने के लिए इंतजार कर रही सभी उड़ानों से ‘होल्ड करने’ के लिए कहा गया था। ऐसी स्थिति में विमान आसपास के इलाके में ही चक्कर लगाते हैं। इसी क्रम में एयर इंडिया की यह उड़ान कुछ देर के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गई। सूत्रों का कहना है कि चालक दल के सदस्यों को इसका एहसास होते ही उन्होंने विमान को वापस भारतीय सीमा की तरफ मोड़ लिया। उन्होंने कहा कि अमृतसर हवाई अड्डा पाकिस्तानी सीमा के काफी करीब है, और कई बार गलती से ऐसा हो जाता है।

एयरस्पेस प्रतिबंध के बावजूद भारत ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता

दोनों देशों ने एक-दूसरे की एयरलाइंस के लिए अपने हवाई क्षेत्र बंद कर रखे हैं। इसके बावजूद, खराब मौसम या इस तरह की किसी आपात स्थिति में भारत पाकिस्तानी विमानों को अपने हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति देता रहा है। इसी महीने फ्लाई जिन्ना एयरलाइंस और मई में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की एक-एक उड़ान को भारतीय सीमा में प्रवेश की अनुमति दी गयी थी।

भारत-पाकिस्तान के बीच एयरस्पेस प्रतिबंध जारी, उड़ानों पर पड़ रहा असर

भारत और पाकिस्तान के बीच हवाई सीमा (एयरस्पेस) को लेकर जारी प्रतिबंध फिलहाल बरकरार हैं। पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने एयरस्पेस पर लगी रोक को एक बार फिर बढ़ा दिया है। जारी किए गए नए नोटम (NOTAM) के मुताबिक भारतीय पंजीकृत, संचालित या लीज पर लिए गए सभी नागरिक और सैन्य विमान 24 जुलाई 2026 तक पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का उपयोग नहीं कर सकेंगे।

एयरस्पेस बंद होने से बढ़ीं एयरलाइंस की चुनौतियां, लंबी हुई उड़ानें

दूसरी ओर, भारत की ओर से भी पहले पाकिस्तान से जुड़े विमानों के लिए एयरस्पेस प्रतिबंध लगाए गए थे। दोनों देशों के बीच मौजूदा तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह स्थिति बनी हुई है और फिलहाल इसमें किसी तरह की राहत के संकेत नहीं मिले हैं। एविएशन विशेषज्ञों का कहना है कि एयरस्पेस बंद रहने से भारतीय एयरलाइंस को लंबी दूरी की उड़ानों के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाने पड़ रहे हैं। इससे न केवल उड़ान का समय बढ़ रहा है, बल्कि ईंधन और परिचालन लागत में भी इजाफा हो रहा है। यूरोप, पश्चिम एशिया और उत्तरी अमेरिका जाने वाली कई उड़ानें इस प्रतिबंध से प्रभावित हो रही हैं। हालांकि, दोनों देशों की ओर से एयरस्पेस प्रतिबंध हटाने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में आने वाले समय में भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर इसका असर जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।

(वार्ता)

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़ें

साइबर सुरक्षा से लेकर आतंकवाद तक, नए खतरों के खिलाफ एकजुट ब्रिक्स

एक साल से कम उम्र के बच्चे को गाय का दूध देना पड़ सकता है भारी

खुले नाले में गिरा BMC कर्मचारी, मेयर के दौरे के दौरान सामने आई बड़ी लापरवाही

 

Spread the love

One thought on “गलती से पाकिस्तानी क्षेत्र में घुस गई AIR INDIA, बाल-बाल बचा भारतीय जहाज”

Comments are closed.

JPSC members
homeslider National

JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल ने किया मंजूर

Resignation of three JPSC members : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच आयोग के तीन सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल संतोष गंगवार ने राज्य सरकार की सिफारिश पर […]

Spread the love
Read More
Tamil Nadu Delimitation Meeting
National Politics

परिसीमन पर CM विजय की बैठक से DMK-AIADMK दूर, तमिलनाडु में सियासी घमासान तेज

Tamil Nadu Delimitation Meeting : तमिलनाडु की राजनीति में परिसीमन का मुद्दा एक बार फिर सियासी टकराव का कारण बन गया है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से शनिवार को बुलाई गई सर्वदलीय सांसद बैठक में राज्य की प्रमुख पार्टियों DMK और AIADMK ने हिस्सा नहीं लिया। इसके अलावा कुछ अन्य दलों ने भी […]

Spread the love
Read More
Narela road accident
Crime News Delhi National

नरेला में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, 70 वर्षीय महिला की मौत; हरियाणा पुलिस SI का बेटा गिरफ्तार

Narela road accident:  बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा मामुरपुर क्षेत्र में एक मर्सिडीज और वैगनआर कार की टक्कर के बाद हुआ। दुर्घटना के दौरान महिला दोनों वाहनों की चपेट में आ गईं और गंभीर चोट लगने के कारण उनकी […]

Spread the love
Read More