पांच गोल, एकतरफा मुकाबला और रोनाल्डो का शो, पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को धोया

Ronaldo Portugal 5-0

हैट्रिक से चूके क्रिस्टियानो, फिर भी पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया

नया लुक डेस्क/वार्ता

Ronaldo Portugal 5-0 :  फुटबॉल की गोल मशीन क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सभी आलोचनाओं को दरकिनार करते हुए मंगलवार को पहले हाफ में दो गोल दागे जिसकी बदौलत पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को फुटबॉल विश्व कप के ग्रुप के मैच में 5-0 के बड़े अंतर से रौंद दिया। रोनाल्डो ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ पुर्तगाल को शुरुआती बढ़त दिला। रोनाल्डो, जिन्होंने बड़े टूर्नामेंट के पिछले 10 मैचों में कोई गोल नहीं किया था, ने दाईं ओर से जोआओ कैंसेलो के क्रॉस पर छह गज की दूरी से गोल किया। इसके साथ ही वह छह विश्व कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। यह उनके 230वें मैच में उनका 144वां अंतरराष्ट्रीय गोल था, ये दोनों ही पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय मैचों में रिकॉर्ड हैं।

यह गोल 41 वर्षीय रोनाल्डो के शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर का एक और यादगार पल था। साल 2006 में जर्मनी में 21 साल की उम्र में वर्ल्ड कप में डेब्यू करने के बाद से, उन्होंने हर उस संस्करण (2006, 2010, 2014, 2018, 2022 और 2026) में गोल किया, जिसमें वे खेले हैं। उज्बेकिस्तान के खिलाफ उनके गोल ने पुर्तगाल के लिए ग्लोबल फाइनल में यूसेबियो के नौ गोल के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली।

डबल स्ट्राइक के साथ छाए रोनाल्डो

उज्बेकिस्तान के खिलाफ मैच में रोनाल्डो ने कमाल किया और दो गोल करने में सफल रहे। रोनाल्डो के अलावा नुनो मेंडेस और राफेल लियाओ ने गोल किया। इसके अलावा एक गोल उज्बेकिस्तान के अब्दुखोदिर खुसानोव की ओर से हुआ, उन्होंने गलती से खुद के ही पोस्ट में गोल दागा जिससे पुर्तगाल 4-0 की बढ़त बनाने में सफल रहा। इसके बाद पांचवां गोल पुर्तगाल की ओर से राफेल लियाओ ने करके मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर दिया। पुर्तगाल के सामने उज्बेकिस्तान के खिलाड़ी मैदान पर कुछ नहीं कर पाए और आखिर में पुर्तगाल यह मैच 5-0 से जीतने में सफल रहा। रोनाल्डो ने आखिरी मिनटों में हैट्रिक पूरी करने का प्रयास किया लेकिन गेंद को बाहर मार बैठे।

कौन है क्रिस्टियानो रोनाल्डो

फुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में शामिल रोनाल्डो की तुलना अक्सर लियोनल मेस्सी से की जाती है। क्रिस्टियानो सोशल मीडिया पर दुनिया के सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। वो पांच बार Ballon d’Or पुरस्कार विजेता रह चुके हैं। उनका नाम फुटबॉल इतिहास के सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों में शामिल है। पुर्तगाल नेशनल फुटबॉल टीम के साथ अंतरराष्ट्रीय खिताब जीत चुके हैं। क्रिस्टियानो अपनी फिटनेस, गति और गोल स्कोरिंग क्षमता के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं।

जिद से बने दुनिया के खतरनाक खिलाड़ी

एक समय की बात है क्रिस्टियानो रोनाल्डो नाम का एक लड़का कहीं सस्ती जगह रहता था। उसका परिवार बहुत अमीर नहीं था। लेकिन उसके पास एक बड़ा सपना था, दुनिया का सबसे अच्छा फुटबॉल खिलाड़ी बनना। रोज़ वह घंटों तक अभ्यास करता। कई बार उसे कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, घर से दूर रहना पड़ा और आलोचनाएं भी सुननी पड़ीं। लेकिन उसने हार नहीं मानी। उसकी मेहनत और अनुशासन ने उसे बड़े क्लबों तक पहुँचाया, जहाँ उसने कई गोल किए और अनेक ट्रॉफियाँ जीतीं। समय के साथ रोनाल्डो दुनिया के सबसे प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक बन गए।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews 

ये भी पढ़ें

खुले नाले में गिरा BMC कर्मचारी, मेयर के दौरे के दौरान सामने आई बड़ी लापरवाही

ICC की नई रैंकिंग जारी, टेस्ट में जो रूट अव्वल; ODI में गिल का जलवा

Spread the love

One thought on “पांच गोल, एकतरफा मुकाबला और रोनाल्डो का शो, पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को धोया”

Comments are closed.

Sports

WI के खिलाफ विराट का दबदबा, सचिन-रोहित टॉप-5 से बाहर

IND vs WI:  भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होने जा रहा है। सीरीज शुरू होने से पहले नजर डालते हैं उन बल्लेबाजों पर, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। यह आंकड़े भारत-वेस्टइंडीज मुकाबलों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वेस्टइंडीज […]

Spread the love
Read More
Sports

विप्रज निगम का सपना हुआ साकार, एशियन गेम्स टीम में चयन

Lucknow:  जापान के नागोया में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय T20 क्रिकेट टीम में चयन होने पर युवा ऑलराउंडर विप्रज निगम भावुक हैं। भारतीय टीम की नीली जर्सी पहनने का बचपन का सपना अब साकार होने जा रहा है। विप्रज ने कहा कि इस खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उनके […]

Spread the love
Read More
Sports

T20I रैंकिंग में अय्यर को बड़ा फायदा, ईशान को नुकसान

ICC Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष T20 इंटरनेशनल और वनडे खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। T20 बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बड़ी छलांग लगाई है। अय्यर सात पायदान ऊपर चढ़कर 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके खाते में 627 रेटिंग अंक हैं। अय्यर ने […]

Spread the love
Read More