योग कूटनीति: भारत की सांस्कृतिक ‘सॉफ्ट पावर’ ने जीता दुनिया का दिल

india soft pwer

  शाश्वत तिवारी

PM Narendra Modi : वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ) के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब दुनिया के सामने ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ का प्रस्ताव रखा था, तब किसी ने नहीं सोचा था कि महज 90 दिनों के भीतर रिकॉर्ड 177 देशों के समर्थन से यह प्रस्ताव पारित हो जाएगा। 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित करना केवल भारत की कूटनीतिक जीत नहीं थी, बल्कि यह आधुनिक इतिहास में भारत की सांस्कृतिक ‘सॉफ्ट पावर’ के सबसे बड़े वैश्विक विस्तार की शुरुआत थी।

विगत 12 वर्षों का सफरनामा गवाह है कि योग अब केवल कुछ संन्यासियों की साधना या फिटनेस स्टूडियो का अभ्यास नहीं रह गया है, बल्कि यह दुनिया की एक साझी सांस्कृतिक भाषा बन चुका है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने देश के भीतर इसे जन-जन की जीवनशैली का हिस्सा बनाया, तो वहीं विदेश मंत्रालय और दुनिया भर में फैले भारतीय मिशनों (दूतावास एवं उच्चायोग) ने इसे वैश्विक कूटनीति के एक बेहद अनमोल और प्रभावी औजार में तब्दील कर दिया है।

भारतीय मिशनों की सक्रियता के कारण ही आज पेरिस के एफिल टॉवर के साए में, न्यूयॉर्क के व्यस्त टाइम्स स्क्वायर के चौराहे पर, चीन की महान दीवार पर और अर्जेंटीना के ओलंपिक पार्क में हर साल हजारों विदेशी नागरिक एक सुर में ‘कॉमन योग प्रोटोकॉल’ (सीवाईपी) का अभ्यास करते दिखते हैं। संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थायी मिशन हर साल वैश्विक नेताओं और शीर्ष राजनयिकों को एक मंच पर लाकर योग के जरिए शांति और सद्भाव का संदेश देता आ रहा है। यह भारत की उस ‘वसुधैव कुटुंबकम’ (विश्व एक परिवार है) की भावना का व्यावहारिक प्रदर्शन है, जिसे आज पूरी दुनिया खुले दिल से स्वीकार कर रही है।

इन 12 वर्षों में केंद्र सरकार और भारतीय दूतावासों का प्रयास केवल 21 जून के एक दिन के आयोजन तक सीमित नहीं रहा। भारतीय मिशनों ने विदेशों में  ICCR  के माध्यम से सालभर चलने वाले योग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए हैं। विदेशी विश्वविद्यालयों में योग पीठ की स्थापना की गई है, जिससे इस प्राचीन विज्ञान को वैज्ञानिक और शैक्षणिक प्रामाणिकता मिली है। संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाओं में योग नियमों का अनुवाद होने से अब यह दुनिया के कार्यस्थलों और स्वास्थ्य नीतियों का हिस्सा बनता जा रहा है।

संक्षेप में कहें तो, इन बीते 12 वर्षों में भारत ने अपनी इस प्राचीन धरोहर को वैश्विक आरोग्य (ग्लोबल वेलनेस) का सबसे बड़ा आंदोलन बना दिया है। आज जब दुनिया मानसिक तनाव और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही है, तब दुनिया भर में फैले भारतीय मिशनों के दूरदर्शी प्रयास और भारत की यह ‘योग कूटनीति’ सरहदों के बंधन को लांघ चुकी है। यह अकाट्य सत्य है कि अपनी इस प्राचीन धरोहर के जरिए भारत की सांस्कृतिक ‘सॉफ्ट पावर’ ने न केवल वैश्विक आरोग्य को एक नई दिशा दी है, बल्कि पूरी दुनिया का दिल भी जीत लिया है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुकऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

पहाड़पुर पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दिवंगत परिजनों को दी श्रद्धांजलि

पांच गेंदों पर पांच छक्के, फिर आखिरी गेंद पर आउट; रोवमेन पॉवेल इतिहास रचने से चूके

IND vs AFG: चेतावनी के बाद भी नहीं माने शाहिदी, ICC ने लिया सख्त फैसला

आवश्यकता है…BJP में एक अदद दलित नेता की

 

Spread the love

One thought on “योग कूटनीति: भारत की सांस्कृतिक ‘सॉफ्ट पावर’ ने जीता दुनिया का दिल”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ

Today’s Horoscope  मेष : आज सुबह से ही किसी नई सोच को लेकर आपके अंदर नई शक्ति और उर्जा का संचार होगा। आज के दिन के महत्व को समझते हुए इसके लाभ उठाने के अवसर से न चूकें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वृषभ : आपका आज का दिन व्यस्ततापूर्वक बीतेगा। सभी अधूरे कार्य पूर्ण होने […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

PM मोदी और नेतन्याहू के बीच फोन पर अहम बातचीत,

वेस्ट एशिया के हालात और द्विपक्षीय रिश्तों पर हुई चर्चा PM Modi Netanyahu Phone Call: भारत और इजरायल के बीच रणनीतिक संबंधों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच गुरुवार को अहम टेलीफोन वार्ता हुई। दोनों नेताओं ने इस बातचीत के दौरान द्विपक्षीय सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा और पश्चिम एशिया […]

Spread the love
Read More
Agni 4 Missile Test
homeslider National

अग्नि-4 टेस्ट सफल, 4000 KM की मारक क्षमता से भारत की रणनीतिक ताकत में इजाफा

Agni-4 Missile Test : भारत ने अपनी रणनीतिक रक्षा क्षमता को और मजबूत करते हुए मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण किया है। ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्टिंग रेंज से छह अगस्त 2026 को किए गए इस परीक्षण में मिसाइल ने सभी निर्धारित मानकों को सफलतापूर्वक पूरा किया। रक्षा सूत्रों के […]

Spread the love
Read More