नौतनवां कस्बे में 12.91 करोड़ की लागत से आधुनिक फायर स्टेशन का निर्माण जारी

Maharajganj

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने आज किया औचक निरीक्षण

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj : नौतनवां तहसील क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग अब साकार होती दिखाई दे रही है। नौतनवां कस्बे से सटे ग्राम मुड़िला स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट 12.91 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक अग्निशमन केंद्र का निर्माण युद्ध स्तर पर जारी है। शनिवार को विधायक ऋषि त्रिपाठी ने एसडीएम नवीन कुमार के साथ निर्माणाधीन परियोजना का औचक निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र की जनता की मांग और जरूरत को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 12.91 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कर नौतनवां तहसील क्षेत्र वासियों को एक महत्वपूर्ण सौगात दी है। उन्होंने कहा कि आगजनी की घटनाओं के दौरान लोगों को अब तक भारी परेशानियों और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता था, लेकिन अग्निशमन केंद्र शुरू होने के बाद कस्बे से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक फायर ब्रिगेड की सेवाएं कुछ ही मिनटों में उपलब्ध हो सकेंगी।

निर्माणाधीन अग्निशमन केंद्र परिसर में तीन मंजिला दो आधुनिक भवन बनाए जा रहे हैं। इनमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए 21 आवासीय फ्लैट तैयार किए जा रहे हैं। मुख्य प्रवेश द्वार के समीप बनने वाले भवन में अग्निशमन विभाग का कार्यालय संचालित होगा। साथ ही परिसर में ट्यूबवेल का निर्माण भी किया जा रहा है,जिसके माध्यम से फायर ब्रिगेड के वाहनों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। कर्मचारियों के आवास और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है। क्षेत्रीय नागरिकों और व्यापारियों के लिए यह परियोजना बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब तक आग लगने की घटनाओं के दौरान मुख्यालय से दमकल वाहन पहुंचने में देरी होने के कारण लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ता था।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

असम में 18 साल से ऊपर नए आधार कार्ड पर रोक, हिमंता सरकार का बड़ा फैसला

अलगाव के बाद मौनी रॉय का बड़ा खुलासा, बोलीं—“मैं गे हूं”

युवती से बातचीत बनी जानलेवा: मामा ने कार से किया खतरनाक हमला, CCTV में खुला राज

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने अगले आर्मी चीफ, 30 जून को करेंगे पदभार ग्रहण

 

 

 

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Read More