मनरेगा में बड़ा खेल? परसा सुमाली में मजदूरों की संख्या पर उठे सवाल

Workers

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

विकासखंड नौतनवां के ग्राम सभा परसा सुमाली में मनरेगा के तहत चल रहे चकबंद कार्य में सोमवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब मौके पर पहुंचे दो पत्रकारों ने कार्यस्थल पर मौजूद मजदूरों की संख्या को लेकर सवाल उठाए। मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि पत्रकारों और मजदूरों की निगरानी कर रहे एक व्यक्ति के बीच तीखी नोकझोंक हो गई और स्थिति हाथापाई तक पहुंचने की नौबत आ गई।

ये भी पढ़े

ग्रेट निकोबार बचाने की मुहिम तेज, कांग्रेस ने चलाया व्यापक हस्ताक्षर अभियान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मनरेगा कार्य की मस्टर रोल में 90 मजदूरों की हाजिरी दर्ज थी, जबकि मौके पर करीब 40 मजदूर ही कार्य करते मिले। पत्रकारों ने जब मौजूद मजदूरों से बाकी मजदूरों के बारे में जानकारी मांगी तो अधिकांश ने चुप्पी साध ली। इसी दौरान मजदूरों की मॉनिटरिंग कर रहा एक व्यक्ति पत्रकारों पर भड़क गया और कथित रूप से मजदूरों को भी उकसाते हुए विवाद करने लगा। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और मामला थाने तक पहुंच गया।

ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप

गांव के कई लोगों का आरोप है कि रोज सुबह करीब 90 लोगों को कार्यस्थल पर बुलाकर उनकी फोटो खींची जाती है। इसके बाद 30 से 40 लोगों को वापस भेज दिया जाता है, जबकि शेष मजदूरों से काम कराया जाता है। आरोप है कि जो लोग काम नहीं करते, उन्हें केवल फोटो खिंचवाने के एवज में 50 से 60 रुपये देकर भेज दिया जाता है और उनकी उपस्थिति दर्ज कर ली जाती है। यदि ये आरोप सही साबित होते हैं तो यह मनरेगा योजना में बड़े पैमाने पर अनियमितता और सरकारी धन के दुरुपयोग की ओर संकेत करता है।

रोजगार सेवक ने मांगी माफी

सूत्रों के अनुसार, विवाद बढ़ने और मामला थाने पहुंचने के बाद संबंधित रोजगार सेवक ने सार्वजनिक रूप से अपनी गलती स्वीकार करते हुए क्षमा मांग ली। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और तत्काल के लिए मामला शांत हो गया।

ये भी पढ़े

राज्यसभा में दो-तीन बहुमत से मोदी सरकार को असीम शक्तियां!

भ्रष्टाचार को लेकर उठे सवाल

घटना के बाद क्षेत्र में मनरेगा कार्यों की पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के नाम पर व्यवस्था का दुरुपयोग किया जा रहा है और जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। अब लोगों की मांग है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंच सके।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

भारत मंडपम में जुटे NDA के दिग्गज, PM मोदी के पहुंचते ही बढ़ी बैठक की अहमियत

‘पड़ोसी प्रथम’: भारत ने आपदा प्रबंधन के लिए म्यांमार को सौंपे आधुनिक उपकरण

कांग्रेस-TMC के बीच नई सियासी चर्चा

ICC महिला T20 विश्व कप 2026: जानें भारत-पाकिस्तान मैच का समय और पूरे टूर्नामेंट का शेड्यूल

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

मायावती का बड़ा दांव, आकाश आनंद बसपा से बाहर; ईशान को मिली अहम जिम्मेदारी

Lucknow: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में एक बार फिर बड़ा संगठनात्मक बदलाव देखने को मिला है। पार्टी प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बसपा से पूरी तरह अलग करने का फैसला किया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो रही हैं। आकाश […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ की 160 जर्जर इमारतें प्रशासन के निशाने पर

Lucknow: राजधानी में पुराने और जर्जर भवनों से होने वाले संभावित हादसों को रोकने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने बड़ा अभियान शुरू किया है। प्राधिकरण ने अपनी आवासीय और व्यावसायिक योजनाओं में स्थित पुराने भवनों की स्थिति का आकलन कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुरुआती स्तर पर करीब 160 इमारतों को […]

Read More
New Delhi
Delhi homeslider Uttar Pradesh

लाल किला ब्लास्ट: चार्जशीट में बड़े खुलासे, जूते में छिपा था रिमोट

New Delhi: राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए वाहन विस्फोट मामले की जांच में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से दाखिल आरोपपत्र में घटना की साजिश, आरोपी उमर-उन-नबी की गतिविधियों और विस्फोट से पहले की तैयारियों को लेकर कई दावे किए गए हैं। चार्जशीट के मुताबिक, […]

Read More