रीजेंसी हॉस्पिटल, गोरखपुर ने रची सफलता की नई कहानी

Regency Hospital Gorakhpur

100 सफल बायपास सर्जरी के साथ रीजेंसी हॉस्पिटल, गोरखपुर ने रचा नया इतिहास।

दिल की तीन प्रमुख धमनियों में गंभीर ब्लॉकेज वाले मरीज का चार  ग्राफ्ट के साथ सफल बायपास ऑपरेशन।

11 माह के बच्चे की जटिल जन्मजात हृदय रोग (PDA) की सफल सर्जरी।

 

Regency Hospital Gorakhpur :  रीजेंसी हॉस्पिटल, गोरखपुर ने हृदय रोग उपचार के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 100 सफल बायपास सर्जरी (CABG) पूरी कर ली हैं। यह उपलब्धि अस्पताल की उन्नत चिकित्सा सुविधाओं, अनुभवी विशेषज्ञों की टीम और मरीजों के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। पूर्वांचल में रीजेंसी हॉस्पिटल उन अग्रणी संस्थानों में शामिल है जहां जटिल बायपास सर्जरी, हार्ट वाल्व सर्जरी, एंजियोप्लास्टी, संरचनात्मक हृदय रोगों का उपचार, बाल हृदय रोग उपचार, 24×7 कैथ लैब तथा समर्पित कार्डियक क्रिटिकल केयर जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं।

100 सफल बायपास सर्जरी का यह महत्वपूर्ण पड़ाव इस बात का प्रमाण है कि अब पूर्वांचल के मरीजों को जटिल हृदय उपचार के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता नहीं है। रीजेंसी हॉस्पिटल में आधुनिक तकनीक, विशेषज्ञ चिकित्सकों और समर्पित कार्डियक टीम के सहयोग से गंभीर एवं जटिल हृदय रोगियों का सफल उपचार किया जा रहा है। रीजेंसी हॉस्पिटल, गोरखपुर के प्रवक्ता संदीप शर्मा (वाइस प्रेसिडेंट, ऑपरेशंस) ने कहा 100 सफल बायपास सर्जरी का यह मील का पत्थर हमारी चिकित्सा उत्कृष्टता, आधुनिक तकनीक और मरीजों के विश्वास का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य पूर्वांचल के लोगों को महानगरों जैसी उन्नत हृदय चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, ताकि प्रत्येक मरीज को समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके।

हाल ही में करीमनगर, गोरखपुर निवासी 60 वर्षीय एक मरीज को सीने में दर्द, सांस फूलने तथा हृदय संबंधी गंभीर समस्याओं के कारण रीजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जांच में पाया गया कि मरीज की हृदय की तीन प्रमुख धमनियों में गंभीर रुकावट (Triple Vessel Disease) थी तथा हृदय की पंपिंग क्षमता भी प्रभावित हो चुकी थी। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए एसोसिएट डायरेक्टर कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जन डॉ. लोकेश शेखर जायसवाल एवं उनकी टीम ने सफलतापूर्वक CABG × 4 (चार ग्राफ्ट के साथ बायपास सर्जरी) की। ऑपरेशन के दौरान हृदय की अवरुद्ध धमनियों के  लिए चार नए रक्त प्रवाह मार्ग बनाए गए, जिससे हृदय को पर्याप्त रक्त आपूर्ति सुनिश्चित हो सकी।
सर्जरी के बाद मरीज को विशेष कार्डियक निगरानी एवं क्रिटिकल केयर प्रदान की गई। समय पर उपचार और सफल ऑपरेशन के परिणामस्वरूप मरीज की स्थिति में लगातार सुधार हुआ तथा बाद में उन्हें स्वस्थ एवं स्थिर अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

11 माह के बच्चे की जटिल हार्ट सर्जरी ने बढ़ाया पूर्वांचल का भरोसा

रीजेंसी हॉस्पिटल ने हाल ही में 11 महीने के एक बच्चे की जटिल हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक कर उसे नया जीवन प्रदान किया। बच्चे को सांस लेने में तकलीफ, बार-बार संक्रमण तथा दूध पीने में कठिनाई की शिकायत के साथ अस्पताल लाया गया था। जांच में पता चला कि बच्चे को जन्मजात हृदय रोग Patent Ductus Arteriosus (PDA) है। इस बीमारी में जन्म के बाद बंद हो जाने वाली एक अतिरिक्त रक्त वाहिका खुली रह जाती है, जिससे हृदय और फेफड़ों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है तथा बच्चे के विकास पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सफल सर्जरी की। ऑपरेशन के बाद बच्चे को विशेष निगरानी में रखा गया और उसकी स्थिति में तेजी से सुधार हुआ। सफल उपचार के बाद बच्चे को स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विशेषज्ञ कार्डियोलॉजिस्ट निभा रहे हैं महत्वपूर्ण भूमिका

रीजेंसी हॉस्पिटल, गोरखपुर के वरिष्ठ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मेजर अभिनव श्रीवास्तव ने कहा 100 सफल बायपास सर्जरी केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि पूर्वांचल के सैकड़ों परिवारों द्वारा रीजेंसी हॉस्पिटल पर जताए गए विश्वास का प्रतीक है। आज आधुनिक तकनीक, समय पर निदान और समन्वित कार्डियक केयर के माध्यम से जटिल से जटिल हृदय रोगों का सफल उपचार संभव हो रहा है। हमारा लक्ष्य मरीजों को सुरक्षित, प्रभावी और विश्वस्तरीय हृदय उपचार उपलब्ध कराना है। वरिष्ठ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सिंह ने कहा पूर्वांचल के मरीजों को अब जटिल हृदय रोगों के उपचार के लिए बड़े शहरों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है। रीजेंसी हॉस्पिटल में उपलब्ध आधुनिक सुविधाएं, अनुभवी चिकित्सकों की टीम और समर्पित कार्डियक केयर सिस्टम मरीजों को उनके अपने क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान कर रहे हैं।

आधुनिक हार्ट केयर सुविधाएं एक ही छत के नीचे

रीजेंसी हॉस्पिटल, गोरखपुर में 24×7 कैथ लैब, इमरजेंसी हार्ट कमांड सेंटर, हार्ट सर्जरी, एंजियोप्लास्टी, हार्ट वाल्व सर्जरी, बच्चों के हृदय रोगों का उपचार, कार्डियक क्रिटिकल केयर एवं पोस्ट-ऑपरेटिव कार्डियक केयर जैसी सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल में एसोसिएट डायरेक्टर कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जन डॉ. लोकेश शेखर जायसवाल, वरिष्ठ कंसल्टेंट इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मेजर अभिनव श्रीवास्तव, डॉ. प्रियंका सिंह तथा कार्डियक एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. भारतेश राय की अनुभवी टीम मरीजों को समग्र एवं उन्नत हृदय उपचार प्रदान कर रही है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

Iran Israel Conflict: ईरान के हमले के बाद इजरायल का पलटवार, पश्चिमी एशिया में बढ़ा युद्ध का खतरा

दिल्ली में INDIA ब्लॉक की अहम बैठक, विपक्षी दलों की नजर 2029 की रणनीति पर

लिवर को हेल्दी रखना है तो सुबह की दिनचर्या में शामिल करें ये आसान टिप्स

UP की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा आज से…सुरक्षा के लिए हाईटेक इंतजाम

 

 

Spread the love

One thought on “रीजेंसी हॉस्पिटल, गोरखपुर ने रची सफलता की नई कहानी”

Comments are closed.

Shreyas Iyer's captaincy
Sports Uttar Pradesh

अब कब खेला जाएगा भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 मुकाबला

 मैच शुरू होने का वक्त भी नोट कीजिए Shreyas Iyer’s captaincy: भारत और जिम्बाब्वे के बीच इस वक्त टी20 सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला टीम इंडिया ने जीतकर सीरीज में बढ़त बना ली है। अब दो और मैच बचे हैं। इन दो मैचों की तारीख जान लीजिए, क्योंकि अब इनके बीच गैप नहीं […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

राधामोहन ने डाली सुर्री , CM द्वारा फ्लाईओवर के उद्घाटन कार्यक्रम में मुझे आमंत्रण नहीं!

 मनोज श्रीवास्तव UP News : दावा किया जाता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। वह सबसे सामर्थ्यवान मुख्यमंत्री हैं। विधानसभा चुनाव सिर पर आ गया है लेकिन गोरखपुर में भाजपाइयों के बीच छिड़ा घमासान थमता नहीं दिखाई दे रहा है।हर तरफ यही चर्चा है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद भी […]

Spread the love
Read More
Maharajganj Police
Crime News Uttar Pradesh

महराजगंज में कुख्यात अपराधियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

तीन जिला बदर, एक को थाने में मासिक हाजिरी का आदेश जनपद में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की निति लगातार जारी रहेगी- पुलिस अधीक्षक उमेश चन्द्र त्रिपाठी Action against criminals in Maharajganj:  जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज पुलिस ने चार कुख्यात एवं आदतन अपराधियों के […]

Spread the love
Read More