NEET UG री-एग्जाम 2026: NTA ने जारी की सिटी स्लिप, ऐसे करें आसानी से डाउनलोड

NEET UG re-exam

NEET UG re-exam : देशभर के मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। NEET UG 2026 री-एग्जाम को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब अपने परीक्षा शहर की जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं। यह कदम उन छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो NEET UG री-एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं, क्योंकि इससे उन्हें अपने यात्रा और परीक्षा की तैयारी की योजना बनाने में मदद मिलेगी।

NTA ने जारी की सिटी स्लिप

NTA की ओर से रविवार को जानकारी दी गई कि 21 जून 2026 को होने वाले NEET UG री-एग्जाम के लिए एग्जाम सिटी की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। अभ्यर्थी अपने आवेदन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में निर्धारित किया गया है।

कैसे करें NEET UG सिटी स्लिप डाउनलोड?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं । बसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।  NEET UG 2026 सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें । अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें ।  लॉगिन करने के बाद आपकी परीक्षा सिटी स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें । यह जानकारी परीक्षा की तैयारी को और आसान बनाने में मदद करेगी।

क्यों जरूरी है सिटी स्लिप?

सिटी स्लिप उम्मीदवारों को यह जानकारी देती है कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में होगा। इससे छात्र समय से यात्रा की योजना बना सकते हैं और अंतिम समय की परेशानी से बच सकते हैं। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं होती, बल्कि यह सिर्फ परीक्षा शहर की जानकारी देती है।

NEET UG री-एग्जाम का कारण

NEET UG 2026 का री-एग्जाम कुछ केंद्रों पर अनियमितताओं और पेपर लीक की आशंकाओं के चलते कराया जा रहा है। इसी वजह से NTA ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस बार परीक्षा प्रक्रिया को और अधिक सुरक्षित और सख्त बनाया गया है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो सके।

छात्रों के लिए अहम सलाह

विशेषज्ञों का कहना है कि छात्रों को अब अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना चाहिए। सिटी स्लिप मिलने के बाद वे अपने परीक्षा शहर की यात्रा और रहने की व्यवस्था पहले से तय कर लें। इसके अलावा उम्मीदवारों को NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहना चाहिए ताकि किसी भी नई जानकारी से वे वंचित न रहें।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

टीम इंडिया में जगह मिलते ही इंग्लैंड के मीडिया में छाए वैभव सूर्यवंशी

दिल्ली आग हादसा: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में घर धू-धू कर जला, सात लोगों की बची जान

भिंडी की सब्जी में नहीं रहेगा चिपचिपापन, ये आसान ट्रिक्स करें फॉलो

काशी में नहीं बिकेगा कच्चा मीट और मछली! नगर निगम ने लिया अहम फैसला

 

 

Spread the love

One thought on “NEET UG री-एग्जाम 2026: NTA ने जारी की सिटी स्लिप, ऐसे करें आसानी से डाउनलोड”

Comments are closed.

KCET Result 2026
Education

Karnataka KCET Result 2026: आज जारी होंगे UGCET के नतीजे, जानें पूरी डिटेल

KCET Result 2026 : कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET) 2026 में शामिल लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। कर्नाटक एग्जामिनेशन अथॉरिटी (KEA) आज KCET 2026 या UGCET 2026 के परिणाम घोषित करने जा रही है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने नतीजे आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन देख सकेंगे। इस वर्ष परीक्षा में बड़ी […]

Spread the love
Read More
OBC
Education homeslider Uttar Pradesh

OBC अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट पर विवाद, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

यूपी में सात साल बाद निकली भर्ती पर उठा सवाल, ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 18 जून 2026 को होगा बंद OBC उत्तर प्रदेश में सात साल बाद निकली भर्ती प्रक्रिया में ओबीसी अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट न मिलने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से […]

Spread the love
Read More
UPPSC APS Vacancy
Education homeslider

UPPSC APS परीक्षा 2023: हिंदी शॉर्टहैंड मानक ने रोकी चयन प्रक्रिया, 331 पद आगे बढ़े

UPPSC APS Vacancy : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने अतिरिक्त निजी सचिव (APS) भर्ती 2023 को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण में शामिल कोई भी उम्मीदवार निर्धारित हिंदी शॉर्टहैंड मानक को पूरा नहीं कर सका। इसके परिणामस्वरूप तीसरे चरण के […]

Spread the love
Read More