
IPL सहवाग और रोहित जैसे धाकड़ बल्लेबाजों से आगे निकल चुका है ये दिग्गज बैट्समैन
लखनऊ सुपरजाइंट को भले ही इंडियन प्रीमियर लीग IPL में ऋषभ पंत खास मुकाम न दिला सके हों पर टेस्ट क्रिकेट में वो बड़ा कारनामा करने को तैयार हैं। भारतीय मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने वाले ऋषभ अपने छक्कों से शतक से वो छह कदम ही दूर हैं। 49 टेस्ट में 94 छक्के लगा चुके पंत अपने 50वें मैच में यह कारनामा कर पाए तो दुनिया में वह एक खास मुकाम बना लेंगे। गौरतलब है कि भारतीय टीम ने सहवाग और रोहित शर्मा जैसे धाकड़ बल्लेबाजों को पीछे छोड़ पंत एक और नए इतिहास रचने के करीब पहुंच चुके हैं।
ये भी पढ़े
WTC में शामिल क्यों नहीं है भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट? जानिए पूरी वजह
भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में एक ऐतिहासिक उपलब्धि के बेहद करीब पहुंच गए हैं। अगर वह आगामी अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में 6 छक्के और जड़ देते हैं, तो वह टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।
100 छक्कों से सिर्फ छह कदम दूर पंत
ऋषभ पंत ने अब तक 49 टेस्ट मैचों में 94 छक्के लगाए हैं। उनका आक्रामक अंदाज लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट में भारत की बल्लेबाजी की पहचान बन चुका है। अब वह अपने 50वें टेस्ट में यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।
सहवाग और रोहित से आगे निकले पंत
इस सूची में पंत पहले ही कई दिग्गजों को पीछे छोड़ चुके हैं। उन्होंने पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (90 छक्के) और रोहित शर्मा (88 छक्के) को पछाड़ दिया है। इसके अलावा रवींद्र जडेजा (80), एमएस धोनी (78) और सचिन तेंदुलकर (69) भी इस सूची में शामिल हैं।
ये भी पढ़े
वैवाहिक विवाद में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पति सभी आरोपों से बरी
टेस्ट करियर में शानदार प्रदर्शन
ऋषभ पंत ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में 3476 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं। उनका औसत 42.91 का रहा है। हालांकि हाल के समय में उनके फॉर्म को लेकर सवाल उठे हैं, लेकिन टेस्ट प्रारूप में वह भारत के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ नई शुरुआत की उम्मीद
आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद पंत अब टेस्ट क्रिकेट में मजबूत वापसी करना चाहेंगे। माना जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट ने उन्हें परिस्थितियों के अनुसार संयम से बल्लेबाजी करने की सलाह दी है, जिससे वह इस महत्वपूर्ण मैच में संतुलित प्रदर्शन कर सकें। अगर पंत 100 छक्कों का आंकड़ा छू लेते हैं, तो यह टेस्ट क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजी के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ देगा।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
सोना हुआ सस्ता, चांदी में भारी गिरावट, जानें आज का ताजा रेट
नॉनवेज के बाद ये चार चीजें बढ़ा सकती हैं पेट की परेशानी
योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर नौतनवा में भव्य कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं में उत्साह


One thought on “49 टेस्ट में 94 छक्के लगा चुका है दस्ताने पकड़ने वाला ये खब्बू बल्लेबाज”
Comments are closed.