भारत-यूके संबंधों का नया अध्याय: व्यापार-रक्षा-तकनीक पर हुए बड़े करार

India UK

शाश्वत तिवारी

India-UK ब्रिटेन की विदेश मंत्री यवेट कूपर भारत के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचीं। यह विदेश मंत्री के रूप में उनका पहला भारत दौरा था, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत-ब्रिटेन विजन 2035 के क्रियान्वयन की समीक्षा करना और द्विपक्षीय व्यापारिक व सुरक्षा संबंधों को नई गति देना है। इस दौरान कूपर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की और साथ ही अपने भारतीय समकक्ष डॉ० एस० जयशंकर के साथ पहली वार्षिक बैठक की और व्यापक प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने कूपर से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा हाल के समय में भारत-यूके साझेदारी के और मजबूत होने की सराहना की, जिससे हमारे दोनों देशों के लिए विकास के अभूतपूर्व अवसर खुले हैं। ‘भारत-यूके विजन 2035’ हमारी साझेदारी का मार्गदर्शन करता रहेगा और वैश्विक भलाई के लिए हमारे संयुक्त प्रयासों को मज़बूत करेगा। वहीं दूसरी ओर डॉ० जयशंकर ने भारत-ब्रिटेन साझेदारी को ‘साझा आर्थिक आकांक्षाओं और उच्च-प्रौद्योगिकी का भविष्य उन्मुख हाईवे’ बताया। उन्होंने एक्स पर लिखा भारत-यूके की साझेदारी अब साझा आर्थिक लक्ष्यों और हाई-टेक्नोलॉजी की दिशा में आगे बढ़ने वाला एक रास्ता (फॉरवर्ड लुकिंग हाइवे) बन गई है।

हमने व्यापार, टेक्नोलॉजी, सप्लाई चेन, रक्षा, जलवायु, शिक्षा और लोगों के बीच आपसी संबंधों पर अपने सहयोग में हो रही प्रगति की समीक्षा की। साथ ही, क्लीन एनर्जी, एआई और जरूरी खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स) के क्षेत्र में नए अवसरों पर भी चर्चा की। यूक्रेन, पश्चिम एशिया और इंडो-पैसिफिक सहित वैश्विक घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। ‘विजन 2035’ से प्रेरित हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी लगातार आगे बढ़ रही है।

इस उच्च स्तरीय यात्रा के दौरान व्यापार, रक्षा और रणनीतिक संसाधनों को लेकर कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। दोनों पक्षों ने भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते (CETA) को अंतिम रूप दिए जाने का स्वागत किया और इसे जल्द से जल्द प्रभावी ढंग से लागू करने की प्रतिबद्धता जताई। कूपर ने कोयला और खान मंत्री जी० किशन रेड्डी के साथ मिलकर यूके-भारत क्रिटिकल मिनरल्स सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी (GSCO) सेंटर का उद्घाटन किया। समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए दोनों देशों ने ‘रीजनल मैरीटाइम सिक्योरिटी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ बनाने के लिए एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए। यह सेंटर हिंद महासागर क्षेत्र में गैर-पारंपरिक सुरक्षा खतरों से निपटने में मदद करेगा।

इसके अलावा ब्रिटेन की साउथेम्प्टन और क्वींस यूनिवर्सिटी के बाद अब यूके के 7 और प्रमुख विश्वविद्यालयों (जैसे- यॉर्क, ब्रिस्टल, लिवरपूल और लैंकेस्टर) को शैक्षणिक सत्र 2026-27 में भारत में अपने अंतरराष्ट्रीय ब्रांच कैंपस खोलने की मंजूरी दी गई है। बता दें कि मुक्त व्यापार समझौते (CETA/FTA) के पूरी तरह लागू होने के बाद दोनों देशों के बीच वार्षिक द्विपक्षीय व्यापार में करीब 2.7 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी का अनुमान है, जिससे दोनों अर्थव्यवस्थाओं के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में बड़ा इजाफा होगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

49 टेस्ट में 94 छक्के लगा चुका है दस्ताने पकड़ने वाला ये खब्बू बल्लेबाज

सोना हुआ सस्ता, चांदी में भारी गिरावट, जानें आज का ताजा रेट

मॉनसून की रफ्तार तेज! यूपी-बिहार समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट

अटक सकती है PM Kisan की 23वीं किस्त! जल्द पूरे कर लें ये तीन जरूरी काम

Spread the love

One thought on “भारत-यूके संबंधों का नया अध्याय: व्यापार-रक्षा-तकनीक पर हुए बड़े करार”

Comments are closed.

Trump Tariff on Canada 
International

Trump Tariff on Canada : ट्रंप ने कनाडा पर कसा शिकंजा, 50% टैरिफ से बढ़ी चिंता

Trump Tariff on Canada  : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वैश्विक व्यापार को प्रभावित करने वाला बड़ा फैसला लेते हुए कनाडा से आयात होने वाले कई उत्पादों पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। व्हाइट हाउस के अनुसार यह नया शुल्क 30 दिनों के भीतर लागू होगा। ट्रंप प्रशासन का […]

Spread the love
Read More
iPhone 18 Pro
homeslider Technology

iPhone 18 Pro हो सकता है महंगा! नए 2nm चिप और दमदार कैमरे के साथ कीमत बढ़ने की चर्चा तेज

iPhone 18 Pro : Apple के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर लॉन्च से पहले ही चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर नई iPhone 18 सीरीज की घोषणा नहीं की है, लेकिन विभिन्न लीक और टेक रिपोर्ट्स में दावा […]

Spread the love
Read More
Iran-Pakistan Meeting
International Politics

इस्लामाबाद में ईरान-पाकिस्तान की अहम बैठक, बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच कूटनीतिक समाधान की कोशिश तेज

Iran-Pakistan Meeting : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान और ईरान के बीच उच्चस्तरीय कूटनीतिक बातचीत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान अपनी ओर खींचा है। ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी मंगलवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से अलग-अलग मुलाकात […]

Spread the love
Read More