Headline

सोना हुआ सस्ता, चांदी में भारी गिरावट, जानें आज का ताजा रेट

Gold Silver PriceToday

Gold Silver Price Today सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार के मुकाबले आज दोनों धातुओं के दामों में तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों और खरीदारों में हलचल बढ़ गई है। इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की रिपोर्ट के अनुसार, कल शाम की तुलना में आज शुक्रवार दोपहर सोने की कीमत में भारी गिरावट दर्ज हुई है।

आज कितना सस्ता हुआ सोना?

5 जून को 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 154190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं गुरुवार शाम इसका दाम 156086 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी सोना करीब 1896 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है।

ये भी पढ़े

कर्नाटक कांग्रेस में कलह के संकेत! मंत्री पद मिलने के बावजूद रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा

23 से 14 कैरेट तक का गोल्ड रेट

23 कैरेट सोना: 153573 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना: 141238 रुपये प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोना: 115643 रुपये प्रति 10 ग्राम

14 कैरेट सोना: 90201 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी के दाम में भी बड़ी गिरावट

चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को 1 किलोग्राम चांदी का भाव घटकर 254950 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया, जबकि गुरुवार शाम यह 261088 रुपये प्रति किलोग्राम था। यानी चांदी करीब 6138 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई है।

ये भी पढ़े

नॉनवेज के बाद ये चार चीजें बढ़ा सकती हैं पेट की परेशानी

क्यों घट रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

हाल के दिनों में वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव और आर्थिक अनिश्चितता के चलते सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। इसके अलावा आयात और ड्यूटी से जुड़े फैसलों का भी असर बाजार पर पड़ता है।

ये भी पढ़े

मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, निर्दोष परिवारों पर टूटा कहर

सरकार की नीतियों और आयात पर असर

पिछले समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोने के आयात को लेकर दी गई अपील और इंपोर्ट ड्यूटी में बदलाव जैसे कदमों का भी बाजार पर प्रभाव देखा गया है। सरकार का उद्देश्य देश के फॉरेक्स रिजर्व को सुरक्षित रखना और आयात खर्च को नियंत्रित करना है।

Business homeslider

Apple की Tracking Policy पर बड़ा केस, 2.7 अरब डॉलर के मुकदमे से बढ़ी मुश्किलें

Apple की Tracking Policy पर बड़ा विवाद, 2.7 अरब डॉलर का मुकदमा; जानिए क्या है पूरा मामला Apple Tracking Case : टेक्नोलॉजी दिग्गज Apple की प्राइवेसी और ऐप ट्रैकिंग नीति को लेकर ब्रिटेन में बड़ा कानूनी विवाद खड़ा हो गया है। कंपनी के खिलाफ करीब £2 बिलियन यानी 2.7 अरब डॉलर के हर्जाने का दावा […]

Read More
navbharatlive
Business homeslider

आज का सोना-चांदी भाव: सोने की कीमत में गिरावट, जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

आज कितना महंगा हुआ सोना, कितने में बिक रही चांदी? चेक करें लेटेस्ट रेट Gold Silver Rate Today : सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को वायदा बाजार में हल्की गिरावट देखने को मिली। लगातार दो कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद सोने के भाव में नरमी आई। बाजार में निवेशकों की नजर अमेरिका […]

Read More
Hong Kong
homeslider Technology

हांगकांग में खुली रोबोट वाली दुकान, बिलिंग से लेकर सामान सजाने तक करते हैं काम

Hong Kong: टेक्नोलॉजी की दुनिया में तेजी से हो रहे बदलावों के बीच हांगकांग से एक अनोखी खबर सामने आई है। यहां एक ऐसा कन्वीनियंस स्टोर शुरू किया गया है, जहां दुकान के रोजमर्रा के काम इंसानों के बजाय ह्यूमनॉइड रोबोट संभाल रहे हैं। स्टोर में सामान व्यवस्थित करने से लेकर ग्राहकों के ऑर्डर और […]

Read More