कोलकाता में PM मोदी ने छुए वरिष्ठ भाजपा नेता के पैर

PM Modi in Kolkata
  • माया की तर्ज पर बंगाल में सोशल इंजीनियरिंग की राह पर BJP
  • ब्राह्मण से लेकर दलित और आदिवासी तक को मिली शुवेंदु काबीना में जगह
  • एक महिला भी मंत्रिमंडल की सूची में शामिल, फायर ब्रांड नेता हैं अंगमित्रा पॉल

धर्मेंद्र यादव

BJP  यूं तो कुल पांच लोगों ने ही शुवेंदु अधिकारी के साथ शपथ ली है। लेकिन इन पांच लोगों में ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सामाजिक संतुलन साधने की पूरी कोशिश की। शुवेंदु की इस टीम में ब्राह्मण, मतुआ, महिला और आदिवासी सभी लोग शामिल हुए। मंच पर मोदी का जनता अभिवादन भी इस बीच चर्चा का विषय बना रहा है। बताते चलें कि पीएम मोदी शुरू से ही जनता को सर्वोच्च मानते हैं, इसीलिए भरे मंच से मोदी ने जनता जनार्दन को दंडवत प्रणाम किया।

NEET रद्द परीक्षा ने देश भर में मचाया कोहराम, मर रहे नौनिहाल

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य की सत्ता संभाल ली है। उनके साथ बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। नई सरकार में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश साफ नजर आई। नई कैबिनेट में दिलीप घोष को मंत्री बनाया गया है। बंगाल बीजेपी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष खड़गपुर सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहने वाले घोष को सरकार में अहम जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अंगमित्रा पॉल ने भी मंत्री पद की शपथ ली। बीजेपी की मजबूत महिला चेहरा मानी जाने वाली अग्निमित्रा पॉल लगातार दूसरी बार विधायक बनी हैं। पार्टी ने उन्हें महिलाओं और युवा वर्ग के प्रतिनिधित्व के तौर पर आगे बढ़ाया है। अशोक किरटानिया को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

ये भी पढ़े

RBI गवर्नर के बयान से मजबूत हुआ रुपया

बनगांव उत्तर से विधायक अशोक कीर्तनिया मतुआ समुदाय के बीच मजबूत पकड़ रखते हैं। माना जा रहा है कि उनके जरिए बीजेपी ने मतुआ वोट बैंक को मजबूत संदेश देने की कोशिश की है। इसके अलावा खुदीराम टुडु ने मंत्री पद की शपथ ली। रानीबांध से पहली बार विधायक बने खुदीराम टुडू आदिवासी समाज का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। निशीथ प्रमाणिक भी नई सरकार का हिस्सा बने हैं। पहले सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री रह चुके निशीथ प्रमाणिक अब विधानसभा चुनाव जीतकर राज्य सरकार में मंत्री बने हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक शुवेंदु अधिकारी सरकार की नई टीम में ब्राह्मण, महिला, मतुआ और आदिवासी समाज के नेताओं को शामिल कर बीजेपी ने मजबूत ‘सोशल इंजीनियरिंग’ का संदेश देने की कोशिश की है।

गौरलतब है कि पिछले 15 बरसों तक पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) का शासन था। 34 साल पुराने कम्युनिस्टों के लाल गढ़ को नेस्तनाबूद करने वाली ममता बनर्जी की टीम इस बार भगवा टोली के सामने पिछड़ गई और सूबे में भाजपा की सरकार बन गई। बंगाल के अधिकांश लोगों का आरोप ममता पर लगता रहा कि बनर्जी अपने गुंडों के दम पर सूबे की सत्ता चला रही थीं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

माया की तर्ज पर बंगाल में सोशल इंजीनियरिंग की राह पर BJP

शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री

मणिपुर के बहाने नया रास्ता तलाशता विपक्ष

सोनौली पुलिस ने सीमा पर एक अभियान के तहत किया 56 वाहनों का चालान

 

 

Patna
Bihar homeslider Politics

मोदी ने निशांत को लगाया गले, बिहार की सियासत में बढ़ी चर्चा

Patna: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की एक मुलाकात इन दिनों राज्य की राजनीति में चर्चा का विषय बनी हुई है। वैशाली में नीतीश सेतु के उद्घाटन समारोह के दौरान PM मोदी ने निशांत कुमार को आत्मीयता से गले लगाया। इस छोटे से घटनाक्रम को जेडीयू के नेताओं ने खास […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

CM का निर्देश: एक्सप्रेसवे और औद्योगिक परियोजनाएं समय पर हों पूरी

नए एक्सप्रेसवे और औद्योगिक परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करें : मुख्यमंत्री CM योगी ने विकास योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा की आउटसोर्सिंग कार्मिक को नई व्यवस्था के तहत बढ़ा हुआ मानदेय समय से पूरा मिले: मुख्यमंत्री Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य सरकार ने प्रदेश में निवेश का अनुकूल माहौल […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

यूपी में 144 डिप्टी SP के तबादले, नई तैनाती जारी

Lucknow: उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रदेश सरकार ने 144 पुलिस उपाधीक्षकों (डिप्टी SP) के तबादले कर दिए हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में अधिकारियों के स्थानांतरण से पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। तबादला आदेश जारी होने के बाद कई अधिकारियों को अलग-अलग जिलों […]

Read More