‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का सोशल मीडिया धमाका, बनाकर सोशल मीडिया पर मचा दी हलचल

CJP

AAP से लेकर सोशल मीडिया सेंसेशन बनने तक अभिजीत दीपके की कहानी

CJP सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) नाम तेजी से वायरल हो रहा है। राजनीतिक व्यंग्य, बेरोजगारी पर कटाक्ष और युवाओं की नाराजगी को केंद्र में रखकर शुरू किया गया यह डिजिटल अभियान कुछ ही दिनों में इंटरनेट पर बड़ा ट्रेंड बन गया। खास बात यह है कि इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में इस व्यंग्यात्मक अभियान ने भाजपा जैसे बड़े राजनीतिक दल को भी पीछे छोड़ दिया है। इस पूरे अभियान के पीछे हैं 30 वर्षीय अभिजीत दीपके, जिन्होंने एक अदालती टिप्पणी को सोशल मीडिया मूवमेंट में बदल दिया।

कौन हैं अभिजीत दीपके?

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर निवासी अभिजीत दीपके पेशे से पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रैटजिस्ट हैं। उन्होंने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की और बाद में अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस (PR) में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की। डिजिटल मीडिया, इंटरनेट ट्रेंड और राजनीतिक नैरेटिव तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञ माना जाता है। सोशल मीडिया पर मीम्स और कैंपेन के जरिए राजनीतिक संदेश पहुंचाने में उनकी खास पहचान रही है।

ये भी पढ़े

CBSE: अबकी बार, रिजल्ट पर रार! परीक्षार्थियों ने कहा-‘सही नहीं हुई कापियों की जांच’

AAP से भी जुड़ चुका है नाम

अभिजीत दीपके का राजनीतिक डिजिटल कैंपेन से पुराना नाता रहा है। वर्ष 2020 से 2022 के बीच वह आम आदमी पार्टी (AAP) की सोशल मीडिया टीम के साथ वालंटियर के तौर पर काम कर चुके हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान इंटरनेट मीडिया पर पार्टी के समर्थन में चलाए गए मीम और डिजिटल कैंपेन में उनकी सक्रिय भूमिका बताई जाती है। इसके अलावा वह दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में कम्युनिकेशन एडवाइजर के तौर पर भी कार्य कर चुके हैं।

ये भी पढ़े

Today’s Horoscope इन राशियों को मिलेगा लाभ, रहें सतर्क!

कैसे शुरू हुई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’?

इस पूरे विवाद की शुरुआत सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुई एक टिप्पणी से हुई। बताया जाता है कि मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की एक टिप्पणी में ‘कॉकरोच’ शब्द का इस्तेमाल हुआ, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। हालांकि बाद में कोर्ट की ओर से सफाई दी गई कि यह टिप्पणी आम बेरोजगार युवाओं के लिए नहीं थी, लेकिन तब तक यह मुद्दा इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो चुका था। इसी बीच 16 मई को अभिजीत दीपके ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक गूगल फॉर्म शेयर करते हुए ‘काकरोच जनता पार्टी’ से जुड़ने का न्योता दिया। देखते ही देखते यह अभियान लाखों युवाओं तक पहुंच गया।

फॉलोअर्स के मामले में भाजपा को भी छोड़ा पीछे

सोशल मीडिया पर CJP की लोकप्रियता बेहद तेजी से बढ़ी। इंस्टाग्राम पर जहां भाजपा के करीब 8.8 मिलियन फॉलोअर्स बताए जाते हैं, वहीं ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने लॉन्च के महज चार दिनों के भीतर 11 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स जुटाने का दावा किया। राजनीतिक व्यंग्य और मीम कल्चर के सहारे यह अभियान युवाओं के बीच तेजी से चर्चा का विषय बन गया। एक इंटरव्यू में अभिजीत दीपके ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें लगता है कि भारत लौटते ही एयरपोर्ट से सीधे दिल्ली पुलिस का काफिला उन्हें तिहाड़ जेल लेकर चला जाएगा। उनकी इस टिप्पणी को सोशल मीडिया यूजर्स ने मौजूदा राजनीतिक माहौल पर व्यंग्य के तौर पर देखा और यह बयान भी काफी वायरल हुआ।

ये भी पढ़े

डिजिटल युग का बढ़ता ‘वर्क फोर्स’

क्या है CJP का मकसद?

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ खुद को युवाओं की नाराजगी और सिस्टम से मोहभंग की आवाज बताती है। इसका टैगलाइन है कि “Voice of Lazy and Unapplied” यानी “आलसी और बेरोजगारों की आवाज”। हालांकि यह एक व्यंग्यात्मक डिजिटल अभियान है, लेकिन इसके जरिए बेरोजगारी, राजनीतिक अवसरवाद और संस्थाओं को लेकर युवाओं की नाराजगी भी खुलकर सामने आ रही है।

घोषणा पत्र में क्या हैं मांगें?

  • कैबिनेट में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण
  • दल बदलने वाले सांसदों-विधायकों पर 20 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक
  • रिटायरमेंट के बाद जजों को राज्यसभा पद न देने की मांग

Spread the love

One thought on “ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का सोशल मीडिया धमाका, बनाकर सोशल मीडिया पर मचा दी हलचल”

Comments are closed.

Business Economy National

विश्व बैंक का अनुमान, 7.1% बढ़ेगी भारत की अर्थव्यवस्था

New Delhi: विश्व बैंक ने वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान वृद्धि के अपने अनुमान को बढ़ा कर 7.1 प्रतिशत कर दिया और कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था की गति तेज बनी हुई है। विश्व बैंक का ताजा अनुमान इसी वर्ष जून के […]

Spread the love
Read More
IAF Chief Ashutosh Dixit
homeslider National

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित IAF के नए चीफ, उड़ान का बड़ा अनुभव

IAF Chief Ashutosh Dixit: भारतीय वायुसेना को नया प्रमुख मिल गया है। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायुसेना का नया चीफ नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह वायुसेना में डिप्टी चीफ ऑफ एयर स्टाफ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। लंबे सैन्य करियर और व्यापक उड़ान अनुभव वाले आशुतोष दीक्षित ने फाइटर पायलट के […]

Spread the love
Read More
Palmistry X Sign
homeslider Religion

हथेली पर x का निशान देता है खास संकेत, जानिए इसको

Palmistry X Sign: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं और पर्वतों के साथ-साथ कुछ विशेष चिह्नों को भी महत्वपूर्ण माना जाता है। इन्हीं में से एक है X का निशान। मान्यता है कि हथेली पर बना यह निशान व्यक्ति के स्वभाव, सोचने-समझने की क्षमता और जीवन में मिलने वाले अवसरों से जुड़े संकेत दे सकता है। […]

Spread the love
Read More