गर्मी बनी जानलेवा, सड़क पर गिरा मजदूर…लू लगने से मौत

The Heat Turns Deadly

नया लुक ब्यूरो

The Heat Turns Deadly झारखंड में पड़ रही भीषण गर्मी अब जानलेवा साबित होने लगी है। लगातार तीन दिनों से पड़ रही तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के डिमना रोड स्थित ब्लू बेल्स स्कूल के समीप एक अज्ञात मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

आशंका जताई जा रही है कि मजदूर की मौत लू लगने से हुई है। घटना गुरुवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मजदूर सड़क किनारे पैदल जा रहा था।

इसी दौरान अचानक चक्कर खाकर वह सड़क पर गिर पड़ा। तेज धूप और गर्मी के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना मानगो थाना पुलिस को दी।

ये भी पढ़े

नैन नक्श से खूबसूरत ‘IAS’ विप्रा ने लोगों से ठगे लाखों रुपये

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूर को तत्काल MGM  अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

लगातार बढ़ रहा तापमान, लोगों में दहशत

पूरे झारखंड में इन दिनों भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है।

ये भी पढ़े

शादी से इनकार पर हैवान बना युवक!

पुलिस जांच में जुटी

मानगो थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने और मामले की जांच में जुटी हुई है।


Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

मेरठ: CM और DJP का फरमान ताक पर, SSP अविनाश पांडेय ने किया सिस्टम का पोस्टमार्टम

रठ: CM और DJP का फरमान ताक पर, SSP अविनाश पांडेय ने किया सिस्टम का पोस्टमार्टम किसान नेता डॉ दिग्विजय भाटी पर जमकर बरसाई लाठियां अधीनस्थों ने भी दिया थर्ड डिग्री, आंख से लेकर पूरी शरीर पर दिया जख्म भनक लगते ही शासन ने SSP को हटाया ए अहमद सौदागर Lucknow : CM से लेकर […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

गुडंबा: नाबालिग लड़की से रेप करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने और विरोध करने पर जान से मारने की दी थी धमकी ए अहमद सौदागर Minor raped in Gudamba:  गुडंबा थाना क्षेत्र में अपने झांसे में फंसाकर नाबालिग लड़की की आबरू लूटने वाले दो नामजद आरोपितों को इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्र की टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर धरदबोचा। […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

बाजारखाला: न्याय न मिलने पर आत्महत्या के लिए टावर पर चढ़ी पीड़ित महिला

घंटे भर तक चलता रहा मान-मनौव्वल, कार्रवाई के आश्वासन के बाद नीचे उतरी ऐशबाग रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: न्याय की आस में दर-दर भटकने के बाद मूल रूप से गाजीपुर निवासी एक महिला ने जिंदगी समाप्त करने की ठानी। शुक्रवार सुबह वह आत्महत्या के लिए बाजारखाला थाना […]

Spread the love
Read More