Heatwave Alert: कई राज्यों में स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किए आदेश

Heatwave Alert

Heatwave Alert उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू (Heatwave) का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। कई शहरों में तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है, जिसके चलते बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

लखनऊ में 22 मई से स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में 22 मई से अवकाश घोषित कर दिया है। डीएम ने आदेश दिया है कि भीषण गर्मी और लू को देखते हुए इस नियम का सख्ती से पालन किया जाए।

ये भी पढ़े

गर्मी बनी जानलेवा, सड़क पर गिरा मजदूर…लू लगने से मौत

कानपुर में 31 मई तक ग्रीष्म अवकाश

कानपुर में भी हीटवेव को देखते हुए सभी बोर्ड के स्कूलों में 31 मई 2026 तक ग्रीष्म अवकाश घोषित किया गया है।

  • कक्षा नौ से 12 तक के स्कूल भी बंद रहेंगे
  • यह अवकाश 28 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा
  • आदेश का पालन सभी स्कूलों और अधिकारियों को सुनिश्चित करना होगा

हरियाणा में 30 जून तक स्कूल बंद

हरियाणा सरकार ने भी भीषण गर्मी को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। राज्य में सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 2पाँच मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियां घोषित की गई हैं। कई जिलों में तापमान 4पाँच डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है, जिससे हालात गंभीर बने हुए हैं।

ये भी पढ़े

शादी से इनकार पर हैवान बना युवक!

पटना में कक्षा पाँच तक स्कूल बंद

बिहार की राजधानी पटना में भी हीटवेव का असर देखने को मिला है। प्रशासन ने कक्षा पाँच तक के सभी स्कूलों को 22 मई से 26 मई तक बंद रखने का आदेश दिया है। वहीं कक्षा छह से आठ तक के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है ताकि बच्चों को गर्मी से राहत मिल सके। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद कई राज्य सरकारें और जिला प्रशासन लगातार अलर्ट पर हैं। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आगे भी जरूरत पड़ने पर और फैसले लिए जा सकते हैं।


Spread the love

One thought on “Heatwave Alert: कई राज्यों में स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किए आदेश”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

मंगलवार के दिन इन राशियों के चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन का लाभ

Today’s Horoscope मेष : अपने निर्णय को सुरक्षित रखें, हर किसी को अपना प्रयोजन न बताएं। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। वृषभ : संतान से जुड़े मामले सहज ही निपटेंगे। प्रगतिवर्धक समाचार मिलेंगे। व्यावसायिक अनुकूलता बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में सुधार की संभावना […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Religion

स्मार्त वैष्णव समाज कल रखेगा इंदिरा एकादशी व्रत

Lucknow: इंदिरा एकादशी का व्रत आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। यह व्रत मुख्य रूप से पितृ पक्ष (श्राद्ध के दिनों) में आता है, इसलिए इसका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बाकी एकादशियों से काफी अलग और विशेष माना जाता है। इस साल 2026 में इंदिरा एकादशी का व्रत छह […]

Spread the love
Read More
Russia
Health homeslider International

रूस में प्लेग का शक! कर्मचारी की मौत के बाद 200 लोग क्वारंटीन

Russia: रूस के साइबेरिया क्षेत्र में एक एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में कर्मचारी की मौत के बाद संभावित प्लेग संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ गई है। यह मामला इरकुत्स्क क्षेत्र के शेलेखोव स्थित एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट से सामने आया है। सरकारी समाचार एजेंसी TASS की रिपोर्ट के अनुसार, मृतक कर्मचारी को अज्ञात कारणों वाला निमोनिया था। […]

Spread the love
Read More