टैक्स बार एसोसिएशन महराजगंज का चुनाव सम्पन्न

WhatsApp Image 2026 04 08 at 5.12.30 PM
  •      अरविंद पटेल अध्यक्ष, राघवेंद्र प्रताप सिंह महामंत्री बने

     उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज । टैक्स बार एसोसिएशन महराजगंज की आम सभा की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार, 7 अप्रैल को आयोजित की गई, जिसमें वर्ष 2026-27 के लिए चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई। चुनाव अधिकारी के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता हैदर अली की देखरेख में पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से पूरी हुई। चुनाव में कई पदों पर निर्विरोध चयन हुआ। अध्यक्ष पद के लिए अरविंद पटेल को सर्वसम्मति से चुना गया, जबकि अनिल कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके अलावा अरुण कुमार गुप्ता संयुक्त मंत्री और अवधेश प्रजापति कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुने गए। वहीं, महामंत्री पद के लिए मुकाबला रोचक रहा। इस पद के लिए राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रौनक सिंह और चंदन केडिया के बीच सीधा मुकाबला हुआ। मतदान में आम सभा के सभी सदस्यों ने भाग लिया, जिसमें राघवेंद्र प्रताप सिंह को 35 मत प्राप्त हुए, जबकि चंदन केडिया को केवल 5 मत मिले। इस तरह राघवेंद्र प्रताप सिंह ने 30 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए महामंत्री पद पर कब्जा कर लिया।

ये भी पढ़ें

Delhi Weather Alert: DC vs GT मैच पर बारिश का खतरा, जानिए पूरा पूर्वानुमान

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

चुनाव प्रक्रिया के दौरान बार एसोसिएशन के कई वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ता मौजूद रहे। इनमें आलोक शाही, दिलीप रौनियार, उमाशंकर, जय मंगल, कपिल प्रजापति, ऋषि देव यादव, राम आशीष, सुभाष गोयल, रोहित गुप्ता, विजय जायसवाल, विजय श्रीवास्तव, अंकित त्रिपाठी, धनंजय गुप्ता, मधुसूदन पटेल, असलम अंसारी, रवि शंकर, श्याम सुंदर, प्रिंस, राम प्रकाश, उपेंद्र, जीशान अख्तर, जावेद अली, अश्विनी रौनियार और जाहिर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सभी सदस्यों ने बधाई दी और संगठन के हित में मिलकर कार्य करने की अपेक्षा जताई। बैठक का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

ये भी पढ़ें

 

दिल्ली में CBI का बड़ा एक्शन: बेल दिलाने के नाम पर रिश्वत लेते SI रंगेहाथ गिरफ्तार

UNDER-14- लखनऊ की अदित्रि शुक्ला ने मचाया धमाल

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More