महराजगंज में रोडवेज बस रोककर हमला

Untitled 10 copy

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj News महराजगंज जनपद के कोल्हुई कस्बे में सरकारी रोडवेज बस के चालक और परिचालक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है, जब गोरखपुर से सोनौली डिपो जा रही रोडवेज बस पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। इस घटना में चालक और परिचालक दोनों घायल हो गए, जिससे यात्रियों में भी अफरा-तफरी मच गई।

नया लुक के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर से सोनौली जा रही रोडवेज बस जब कोल्हुई क्षेत्र में पहुंची, तभी पहले से घात लगाए कुछ युवकों ने बस को रोक लिया और चालक तथा परिचालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में चालक अनिल पाण्डेय को चोटें आईं, जबकि परिचालक विनोद कुमार मिश्रा का सिर फट गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़े

संसदीय सहयोग को बढ़ावा देगा श्रीलंकाई महिला सांसदों का भारत दौरा

घायल चालक अनिल पाण्डेय ने बताया कि फरेन्दा में कुछ सवारियों को उतारने के बाद किसी व्यक्ति ने फोन कर अपने साथियों को सूचना दी थी। इसके बाद कोल्हुई पहुंचते ही 10 से 15 युवकों ने बस रोककर हमला कर दिया। वहीं परिचालक विनोद कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके साथ मारपीट करने के साथ सरकारी पैसे छीनने की भी कोशिश की। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। बस में मौजूद यात्रियों ने भी पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की है।

नया लुक के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोल्हुई पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। कोल्हुई थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि रोडवेज कर्मचारियों से मारपीट के मामले में सोमवार को चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में अंश जायसवाल (19), राजपाल (20), कृष्णा पाठक (19) और कृष्णा कसौधन (22) शामिल हैं। सभी आरोपी कोल्हुई थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल विवेक मणि त्रिपाठी और कांस्टेबल राकेश सिंह की अहम भूमिका रही।


नया लुक के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

 

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

राजधानी में कातिल बेखौफ, अपराध बेकाबू, सितंबर माह रहा हत्यारों के नाम

एक सप्ताह के भीतर आधा दर्जन संगीन वारदात, फिर भी दावा, कंट्रोल में है अपराध ए अहमद सौदागर Lucknow: 12 सितंबर 2026- मड़ियांव थाने से कुछ दूरी पर 70 वर्षीय बुजुर्ग मगन तिवारी की चाकू मारकर हत्या। नौ सितंबर 2026- तालकटोरा क्षेत्र में सैलून में काम करने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी को बेरहमी से […]

Read More
Crime News

तीन सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों हिस्ट्री शीट हुई खत्म

मौत के बाद दोनों मृतक हिस्ट्रीशीटर के खाका को पुलिस ने किया नष्ट ए अहमद सौदागर Lucknow : पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा के निर्देशन में सूचीबद्ध बदमाशों की निगरानी व मृतक हिस्ट्रीशीटरों के खाका नष्ट करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो मृतक सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों का खाका नष्ट किया गया है। नाका […]

Read More
Crime News homeslider

कृष्णानगर: खुद को पुलिसकर्मी बता कारोबारी को अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजफाश

छह अपहरणकर्ता गिरफ्तार, फर्जी पुलिस अधिकारी का आईडी कार्ड, दो तमंचा, कारतूस, दो लाख पचास हजार रुपए की नकदी व घटना में इस्तेमाल स्कार्पियो बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : कृष्णानगर क्षेत्र स्थित अपने दफ्तर से निकलते ही खुद को पुलिस अधिकारी बता कारोबारी सुदर्शन घोस को दिनदहाड़े अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह […]

Read More