दिल्ली-NCR में फिर महंगी हुई CNG, दो दिन में दूसरी बार बढ़े दाम… जानिए नई कीमतें

CNG

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली-एनसीआर में आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। राजधानी दिल्ली समेत नोएडा और गाजियाबाद में CNG की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। बीते दो दिनों में दूसरी बार दाम बढ़ाए गए हैं, जिससे वाहन चालकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। ताजा बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में CNG  की कीमत 80 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई है।

दिल्ली-नोएडा और गाजियाबाद में नई कीमतें लागू

रविवार सुबह से लागू नई दरों के अनुसार दिल्ली में CNG  की कीमत एक रुपये प्रति किलोग्राम बढ़कर 80.09 रुपये हो गई है। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में CNG  अब 88.70 रुपये प्रति किलोग्राम मिलेगी। इससे पहले 15 मई को भी CNG  के दाम में दो रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी। लगातार बढ़ रही कीमतों ने कैब चालकों, ऑटो ड्राइवरों और रोजाना वाहन इस्तेमाल करने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

ये भी पढ़े

UP में बड़ा अनोखा मामला: महिला ने पांच दिनों में चार बच्चों को जन्म दिया

पेट्रोल-डीजल भी हुए महंगे

CNG  से पहले पेट्रोल और डीजल के दामों में भी बड़ी बढ़ोतरी की गई थी। शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में तीन रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी।  नई कीमतों के बाद दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि पिछले चार वर्षों में यह पहली बड़ी वृद्धि है।

क्यों बढ़ रहे हैं ईंधन के दाम?

विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा है। अमेरिका-ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है। ईरान पर हमले और उसके जवाबी कदमों के बाद होर्मुज स्ट्रेट प्रभावित हुआ है, जहां से दुनिया के तेल और गैस का बड़ा हिस्सा गुजरता है। इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल महंगा हो रहा है, जिसका असर भारत पर भी पड़ रहा है।

ये भी पढ़े

हम दो हमारे दो को ठेंगा, चार पैदा करो, 40 हजार हम देंगे

PNG और घरेलू LPG में राहत

हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल पाइप से मिलने वाली रसोई गैस PNG और घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि तेल कंपनियों का दावा है कि उन्हें घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर अब भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

PM मोदी ने की थी ईंधन बचाने की अपील

बढ़ती ऊर्जा कीमतों और विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लोगों से ईंधन बचाने, वर्क फ्रॉम होम अपनाने और गैरजरूरी विदेश यात्राएं कम करने की अपील की थी। सरकार का मानना है कि इससे तेल आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

UP में बड़ा अनोखा मामला: महिला ने पांच दिनों में चार बच्चों को जन्म दिया

बेशर्मी की हद पार, महिला रिशेप्सनिस्ट से लड़की की डिमांड करने लगे शहजादे

हम दो हमारे दो को ठेंगा, चार पैदा करो, 40 हजार हम देंगे

जब प्याज बना चुनावी हथियार, भारतीय जनता पार्टी गई थी हार

Spread the love

2 thoughts on “दिल्ली-NCR में फिर महंगी हुई CNG, दो दिन में दूसरी बार बढ़े दाम… जानिए नई कीमतें”

Comments are closed.

Delhi Sports Uttar Pradesh

चीन को पछाड़ भारतीय महिलाओं ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: चीन को हराकर भारतीय महिलाओं ने जीता गोल्ड, तीरंदाजी में रचा इतिहास New Delhi :  एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने फाइनल में चीन को हराकर भारत की झोली में सातवां स्वर्ण पदक डाल दिया। चिखिता तनीप्रथी, प्रितिका प्रदीप और ज्योति […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh

दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू, 50% स्टाफ WFH

50% स्टाफ Work From Home, स्कूल होंगे हाइब्रिड! दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू New Delhi :  सर्दियों में बढ़ने वाले वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली-NCR में संशोधित GRAP (Graded Response Action Plan) लागू कर दिया गया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने प्रदूषण की स्थिति के अनुसार कार्रवाई के लिए चार चरणों […]

Spread the love
Read More
Astrology homeslider

पितृ पक्ष: पूर्वजों को याद करने का पर्व

आज से पितृ पक्ष शुरू। पितृ पक्ष के इन 15 दिनों का असली वैज्ञानिक और दार्शनिक महत्व। Ancestors : भाद्रपद पूर्णिमा से लेकर आश्विन अमावस्या तक के इन 16 दिनों को हम ‘पितृ पक्ष’ या ‘श्राद्ध पक्ष’ के रूप में मनाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आधुनिक होती इस दुनिया में इन […]

Spread the love
Read More