बिस्तर पर कपड़े उतारकर लेटो… हॉलीवुड एक्ट्रेस ने बताया इंडस्ट्री का काला सच

दोस्त ने धोखे से बुलाकर मुझे उसके सामने परोसा, जानकर सन्न हो जाएगा दिमाग

एपस्टीन फाइल्स वाली कहानी कोई नई नहीं, यह यत्र, तत्र, सर्वत्र व्याप्त है

नया लुक डेस्क टीम

Entertainment Industry Harassment : हॉलीवुड की चमक-दमक, रेड कार्पेट, लग्जरी यॉट पार्टी और ग्लैमरस लाइफ। ये सब टीवी, सिनेमा और मोबाइल में देखकर इतना सुहाना लगता है कि लोग इसी दुनिया में खुद को ले जाना चाहते हैं। इस दुनिया में बाहर से सब कुछ जितना खूबसूरत दिखता है, अंदर से उतना ही डरावना भी है। कमोबेश यही हालत बॉलीवुड, टॉलीवुड और भोजीवुड का भी है। लेकिन यहां खबर हॉलीवुड से ही है। फेमस अमेरिकन एक्ट्रेस और सिंगर हेडन पैनेटीयर (Hayden Panettiere) ने हॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। हाल ही में हेडन पैनेटीयर जय शेट्टी के मशहूर पॉडकास्ट On Purpose With Jay Shetty में पहुंचीं। यहां उन्होंने अपनी आने वाली किताब This is Me: A Reckoning से जुड़ा एक बेहद दर्दनाक और डरावना अनुभव शेयर किया

 

इसके पहले मलयालम सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री कनी कुश्रुती, जिन्होंने कॉकटेल और शिखर जैसी फिल्मों में अभिनय किया है, ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री ने दावा किया है कि कुछ फिल्म निर्माताओं ने उनसे काम के बदले सेक्स की मांग की थी, जिसके चलते उन्हें फिल्मों में काम छोड़ने का निर्णय लेना पड़ा। गौरतलब है कि कनी कुश्रुती ही नहीं, बल्कि पिछले कुछ वर्षों में फिल्म और मनोरंजन जगत से जुड़ी कई महिलाओं ने भी इंडस्ट्री के कथित नकारात्मक पहलुओं और यौन उत्पीड़न के मामलों को सार्वजनिक रूप से उठाया है। इनमें गायिका चिन्मयी श्रीपदा और लेखिका लीना मणिमेकलाई जैसी हस्तियां भी शामिल हैं।

अभिनेत्री हेडन ने बताया कि जब वह सिर्फ 18 साल की थीं, तब उन्हें एक ऐसी स्थिति में डाल दिया गया था जहां से निकलना उनके लिए बेहद मुश्किल हो गया था। उस समय उन्हें लगता था कि वह अपने फैसले खुद ले सकती हैं, लेकिन असल में वह पूरी तरह समझ नहीं पा रही थीं कि उनके आसपास क्या हो रहा है। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री की चमक-धमक के बीच कई बार युवा कलाकार खुद को ऐसी परिस्थितियों में फंसा हुआ पाते हैं, जहां उन्हें खतरे का एहसास बहुत देर से होता है।

हेडन के अनुसार वह एक यॉट पार्टी में थीं और वहां काफी एन्जॉय कर रही थीं। उन्हें दूर-दूर तक अंदाजा नहीं था कि कुछ गलत होने वाला है। लेकिन तभी उनकी एक करीबी दोस्त, जिस पर वह सबसे ज्यादा भरोसा करती थीं, उन्हें नीचे बने एक छोटे कमरे में लेकर गई। वह कहती हैं कि कमरे में एक बेहद मशहूर शख्स मौजूद था और वह बिना कपड़ों के बिस्तर पर लेटा हुआ था। एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी दोस्त ने उन्हें जबरदस्ती उस आदमी के बगल में बिस्तर पर डाल दिया। हेडन ने बताया कि उस वक्त उनके रोंगटे खड़े हो गए थे। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आखिर उनके साथ क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह अंदर से पूरी तरह डर चुकी थीं, लेकिन उसी पल उन्होंने खुद से कहा कि वह यह सब नहीं होने देंगी। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि जैसे ही उनकी दोस्त कमरे से बाहर गई, उन्होंने वहां से निकलने का मौका तलाशना शुरू कर दिया। वह डर के कारण बोट में अलग-अलग जगह छिपती रहीं। लेकिन वहां से भागना आसान नहीं था।

हेडन पैनेटीयर का यह खुलासा अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग हॉलीवुड इंडस्ट्री के उस काले सच पर चर्चा कर रहे हैं, जिसके बारे में अक्सर सिर्फ अफवाहें सुनने को मिलती थीं। उन्होंने कहा कि समुद्र के बीच उस बोट से कूदकर निकलने का कोई रास्ता नहीं था और सबसे दर्दनाक बात यह थी कि वहां मौजूद किसी भी इंसान को उनकी हालत पर तरस नहीं आ रहा था। उनके लिए यह सब शायद आम बात थी। कई यूजर्स का कहना है कि ग्लैमर इंडस्ट्री में नए कलाकारों पर मानसिक दबाव और शोषण का खतरा हमेशा बना रहता है। वहीं कुछ लोग हेडन की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने इतने सालों बाद खुलकर अपनी कहानी दुनिया के सामने रखी। हालांकि, एक्ट्रेस ने उस मशहूर व्यक्ति का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। लेकिन उनके इस बयान ने हॉलीवुड की चमकदार दुनिया के पीछे छिपे अंधेरे पहलुओं पर फिर से बहस छेड़ दी है।

हालांकि हेडन पैनेटीयर पहली एक्ट्रेस नहीं है, जिन्होंने इस तरह का बड़ा खुलासा किया है। इससे पहले भी कई अभिनेत्रियों ने सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार किया है कि मेरे साथ इस तरह का व्यवहार हआ है। सुनहले परदे पर काम करने वाले पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक बड़े अभिनेता कहते हैं कि यदि आपको इंडस्ट्री में हिट होना है तो आपको गॉडफादर चाहिए। आप महिला हैं तो गॉडफादर का जुगाड़ जल्द से जल्द हो जाएगी। लेकिन वह अभिनेत्री से भी कुछ डिमांड करता है, जिसे उसे पूरा भी करना पड़ जाता है। अब काम और दाम वो दिला रहा है तो जायज है कि वो केवल अपने बिस्तर गर्म करने के लेइ शुरुआती दिनों में वह लड़कियों का इस्तेमाल करते हैं।
मलयालम अभिनेत्री ने भी लगाया था सेक्स डिमांड का आरोप

मशहूर अभिनेत्री कनी कुश्रुती ने भी आरोप लगाया था कि फिल्म निर्माताओं ने काम के बदले उनसे सेक्स की डिमांड की थी। अपनी मांग पूरी करने के लिए उन्होंने उनकी मां से भी संपर्क किया था। इन अनुभवों के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर थिएटर की ओर रुख किया। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि थिएटर में उन्हें इतना आर्थिक लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनका जीवनयापन कठिन हो रहा है। इसके बावजूद कनी ने उम्मीद जताई है कि #MeToo आंदोलन और ‘विमेन इन सिनेमा कलेक्टिव’ जैसे संगठनों के बाद मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में हालात बेहतर हो रहे हैं। ‘विमेन इन सिनेमा कलेक्टिव’ की स्थापना साल 2017 में हुई थी और इसका उद्देश्य फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली महिलाओं को सहयोग और सुरक्षा प्रदान करना है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

बड़ा फैसला : ‘No if, No But’ पूरा प्याज खुद खरीदेगी सरकार

सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, निवेशकों में मची हलचल

पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाएं रखेंगी, वट सावित्री व्रत

UP में ब्राह्मण वोटरों के लिये सजते सियासी गुलदस्ते

महंगाई के बीच गैस संकट से हाहाकार…सिलेंडर के लिए एजेंसी पर फूटा लोगों का गुस्सा

 

 

Spread the love

2 thoughts on “बिस्तर पर कपड़े उतारकर लेटो… हॉलीवुड एक्ट्रेस ने बताया इंडस्ट्री का काला सच”

Comments are closed.

Entertainment

गणेशोत्सव में बियॉन्ड स्नैक की खास एंट्री, केले के चिप्स ने बटोरीं सुर्खियां

Mumbai Ganeshotsav : देश के प्रमुख गणेशोत्सव आयोजनों में शामिल लालबागचा राजा के उत्सव में इस बार केरल से शुरू हुए केले के चिप्स ब्रांड बियॉन्ड स्नैक ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। गणेशोत्सव के दौरान ब्रांड ने भक्तों और ग्राहकों के लिए केले के चिप्स की कई वैरायटी पेश कीं। ब्रांड की ओर से […]

Spread the love
Read More
Entertainment

Bigg Boss 20 से बाहर ईशा रिखी बोलीं- ‘मुश्किल थे पिछले कुछ महीने’

Bigg Boss 20: पंजाबी रैपर बादशाह से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रह चुकीं ईशा रिखी ने ‘बिग बॉस 20’ के घर में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री की थी। शो में उनकी एंट्री के बाद दर्शकों के बीच उनके निजी जीवन और बादशाह के साथ रिश्ते को लेकर काफी चर्चा हुई। हालांकि, तीन सप्ताह के […]

Spread the love
Read More
Entertainment

‘धुरंधर’ की सफलता के बीच वायरल हुआ रोहित शेट्टी का पुराना बयान

Bollywood News :  बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की सफलता और रणवीर के दमदार अभिनय ने एक बार फिर उनके स्टारडम को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। इसी बीच निर्देशक रोहित शेट्टी का करीब दो साल पुराना एक इंटरव्यू सोशल मीडिया और फिल्मी […]

Spread the love
Read More