संदिग्ध परिस्थितियों में प्रतीक यादव की मौत, NHRC से जांच की मांग

prateek yadav death

Pratik Yadav’s Death : समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की मौत का मामला अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) तक पहुंच गया है। मानवाधिकार संस्था DK Foundation ने इस मामले को संदिग्ध बताते हुए NHRC में शिकायत दर्ज कराई है। संस्था ने दावा किया है कि यह मामला सामान्य मौत नहीं बल्कि हत्या से जुड़ा हो सकता है, इसलिए इसकी स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है। शिकायत में कहा गया है कि शुरुआती रिपोर्ट में मौत का कारण कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स यानी हृदय गति रुकना बताया गया, लेकिन शरीर पर पाए गए चोट के निशान कई सवाल खड़े कर रहे हैं। NGO का कहना है कि प्रतीक यादव स्वस्थ जीवनशैली के लिए जाने जाते थे और उनकी अचानक मौत सामान्य प्रतीत नहीं होती।

शरीर पर मिले चोट के निशान से बढ़ा संदेह

याचिका में बताया गया है कि मृतक के शरीर पर एंटे-मॉर्टम इंजरी यानी मृत्यु से पहले लगी चोटों के निशान पाए गए हैं। यही कारण है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वतंत्र जांच की मांग की जा रही है।

संस्था का मानना है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो कई अहम तथ्य सामने आने से पहले ही दब सकते हैं। इस वजह से NHRC से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई है।

NHRC से की गई तीन अहम मांगें

DK Foundation ने आयोग के सामने तीन बड़ी मांगें रखी हैं —

SIT जांच का गठन

मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) बनाने की मांग की गई है।

CCTV फुटेज सुरक्षित रखने की मांग

लखनऊ के सिविल अस्पताल और संबंधित मार्गों के CCTV फुटेज को न्यायिक अभिरक्षा में लेने की अपील की गई है।

CFSL से फॉरेंसिक जांच

फॉरेंसिक जांच राज्य के प्रभाव से मुक्त होकर केंद्रीय फॉरेंसिक लैब (CFSL) से कराने की मांग की गई है।

बैकुंठ धाम में हुआ अंतिम संस्कार

प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार को लखनऊ के बैकुंठ धाम में किया गया। उनके ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी। 38 वर्षीय प्रतीक यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल यह मामला राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सभी की नजर NHRC की कार्रवाई और आगे होने वाली जांच पर टिकी है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा….https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा….https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

Spread the love

Uttar Pradesh

UP के 91 पुलिस कर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति का वीरता पदक

ए अहमद सौदागर UP Police Medal : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के जांबाज अफसरों और पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति के वीरता पदक और पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष UP पुलिस के 12 अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक (गैलेट्री मैडल ) प्रदान किया जाएगा। इनमें विशेष टास्क […]

Spread the love
Read More
Shortage of teachers in Lucknow
Education Uttar Pradesh

लखनऊ में शिक्षकों की कमी पर छात्रों का प्रदर्शन, जाम में फंसे मंत्री ने उतरकर सुनी समस्याएं

Shortage of teachers in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को शिक्षकों की कमी से नाराज छात्रों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। पारा क्षेत्र के मोहान रोड स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के सैकड़ों छात्रों ने स्कूल में पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए विद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की […]

Spread the love
Read More
Siddharthnagar
Crime News Uttar Pradesh

प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ी गई मां, बेटी को चुप कराने के लिए कराया दुष्कर्म

कोर्ट के आदेश पर FIR Daughter raped in Siddharthnagar: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर आरोप है कि उसने अपने कथित प्रेम संबंध को छिपाने के लिए अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करवाया। पीड़िता के पिता की […]

Spread the love
Read More