हिमंता बिस्वा सरमा आज दूसरी बार लेंगे असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ

हिमंता बिस्वा

असम की राजनीति में आज एक बड़ा दिन माना जा रहा है क्योंकि बीजेपी नेता हिमंत बिस्वा सरमा दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए गठबंधन को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद राज्य में एक बार फिर बीजेपी सरकार बनने जा रही है। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पूरे राज्य में उत्साह का माहौल है। जानकारी के अनुसार, राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर हिमंता बिस्वा सरमा और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

इस बार असम विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 102 सीटों पर जीत दर्ज की। इनमें अकेले बीजेपी ने 82 सीटें जीतकर अपनी ताकत साबित की। चुनाव परिणाम आने के बाद से ही यह लगभग तय माना जा रहा था कि हिमंता बिस्वा सरमा को दोबारा मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। पार्टी नेतृत्व ने भी उनके नाम पर अपनी मुहर लगा दी थी। सरमा के नेतृत्व में बीजेपी ने राज्य में विकास, कानून व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा मुद्दा बनाया था, जिसका फायदा पार्टी को चुनाव में मिला।

ये भी पढ़े

राहुल-प्रियंका: देश के प्रति योगदान जीरो फिर भी मीडिया के ‘हीरो’

हिमंता बिस्वा सरमा के साथ चार अन्य नेता भी मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। इनमें बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली, असम गण परिषद के अध्यक्ष अतुल बोरा, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के नेता चरण बोरो और बीजेपी विधायक अजंता नेओग का नाम शामिल है। इन नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल करके बीजेपी ने सहयोगी दलों और क्षेत्रीय संतुलन को साधने की कोशिश की है। माना जा रहा है कि नई सरकार राज्य में विकास योजनाओं को और तेजी से आगे बढ़ाएगी।

इसके अलावा बीजेपी के वरिष्ठ नेता रणजीत दास को असम विधानसभा का नया अध्यक्ष बनाया जाएगा। पार्टी ने संगठन और सरकार दोनों में संतुलन बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि नई सरकार में अनुभवी और युवा नेताओं का मिश्रण देखने को मिलेगा। इससे बीजेपी आने वाले समय में भी अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत बनाए रखना चाहती है।

ये भी पढ़े

बालियंता मॉब लिंचिग केस, BJD के गुर्गों IPS ने रची थी साजिश

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदीगृह मंत्री अमित शाह  समेत कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है। समारोह को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि शपथ लेने के तुरंत बाद पहली कैबिनेट बैठक भी आयोजित की जाएगी। इससे साफ है कि नई सरकार शुरुआत से ही सक्रिय मोड में दिखाई देना चाहती है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

युद्ध के बीच चीन की ‘गुपचुप’ तैयारी! अनाज और खाद की जमाखोरी से बढ़ी दुनिया की चिंता

राहुल-प्रियंका: देश के प्रति योगदान जीरो फिर भी मीडिया के ‘हीरो’

राहुल-प्रियंका: देश के प्रति योगदान जीरो फिर भी मीडिया के ‘हीरो’

 

Spread the love

One thought on “हिमंता बिस्वा सरमा आज दूसरी बार लेंगे असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ”

Comments are closed.

homeslider National

IVF से जन्मीं जुड़वां बेटियों का DNA नहीं मिला, गुरुग्राम कपल को लगा झटका

IVF DNA Mismatch Case : हर माता-पिता अपने बच्चों में अपनी झलक देखने की उम्मीद रखते हैं। लेकिन गुरुग्राम के एक दंपति के साथ जो हुआ, उसने उनके जीवन को पूरी तरह बदल दिया। IVF प्रक्रिया के जरिए जन्मीं उनकी जुड़वां बेटियों का DNA टेस्ट जब उनके साथ मैच नहीं हुआ, तो पूरा परिवार हैरान […]

Spread the love
Read More
  Leader of the Opposition controversy
National

नेता प्रतिपक्ष पद पर संग्राम, कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी

  Leader of the Opposition controversy : पश्चिम बंगाल की राजनीति में नेता प्रतिपक्ष (LoP) के पद को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले ने अब कानूनी रूप ले लिया है और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता हाईकोर्ट पहुंच गई हैं। जानकारी के अनुसार, विपक्ष के नेता के […]

Spread the love
Read More
Lumbini Peace Walk
National

लुम्बिनी में सामाजिक सुधार शान्ति मार्च अभियान

नेपाल पुलिस प्रमुख दान बहादुर कार्की की अगुवाई में हजारों लोगों ने लिया सामाजिक परिवर्तन का संकल्प उमेश चन्द्र त्रिपाठी Lumbini Peace Walk :  नशा, आत्महत्या, सड़क दुर्घटनाओं और बाल-विवाह जैसी सामाजिक विकृतियों के विरुद्ध शनिवार को लुम्बिनी में विशाल जनचेतनामूलक कार्यक्रम एवं शान्ति पदयात्रा का आयोजन किया गया। नेपाल पुलिस द्वारा आयोजित इस विशेष […]

Spread the love
Read More