युद्ध के बीच चीन की ‘गुपचुप’ तैयारी! अनाज और खाद की जमाखोरी से बढ़ी दुनिया की चिंता

Untitled 4 copy

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव और युद्ध जैसे हालात ने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को हिला कर रख दिया है। कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है, वहीं कई देशों में ईंधन, खाद और जरूरी सामानों की सप्लाई पर संकट गहराता जा रहा है। वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित होने से आयात-निर्यात व्यवस्था भी चरमरा गई है। इसी बीच चीन को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने दुनिया की चिंता और बढ़ा दी है। दरअसल, जानकारी सामने आई है कि चीन चुपचाप बड़े पैमाने पर अनाज, खाद और खाद्य सामग्री का भंडारण कर रहा है। इसे लेकर विश्व बैंक के पूर्व अध्यक्ष डेविड मालपास ने गंभीर चेतावनी दी है। BBC  से बातचीत में मालपास ने आरोप लगाया कि चीन दुनिया का सबसे बड़ा अनाज और खाद भंडार तैयार कर रहा है और उसे लगातार बढ़ा भी रहा है। उन्होंने कहा कि वैश्विक आपूर्ति संकट को कम करने के लिए चीन को तत्काल जमाखोरी बंद करनी चाहिए।

दुनिया का सबसे बड़ा खाद और अनाज भंडार बना रहा चीन

डेविड मालपास के अनुसार, चीन के पास इस समय दुनिया का सबसे बड़ा अनाज और उर्वरक भंडार मौजूद है। चीन ने घरेलू जरूरतों का हवाला देते हुए मार्च की शुरुआत से ही खाद के निर्यात पर रोक लगा दी थी। इस फैसले से भारत समेत कई कृषि आधारित देशों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारत पहले ही महंगे दामों पर खाद आयात करने को मजबूर है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान युद्ध से पहले भारत जहां यूरिया 512 डॉलर प्रति टन की दर से खरीद रहा था, वहीं अब इसकी कीमत बढ़कर 959 डॉलर प्रति टन तक पहुंच गई है। यानी भारत को लगभग दोगुनी कीमत चुकानी पड़ रही है।

आखिर चीन क्यों कर रहा है जमाखोरी?

विशेषज्ञों का मानना है कि चीन का यह कदम केवल सुरक्षा के लिहाज से नहीं, बल्कि एक रणनीतिक चाल भी हो सकती है। ईरान युद्ध के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है, जिससे वैश्विक व्यापार पर गंभीर असर पड़ा है। चीन को आशंका है कि अगर लंबे समय तक सप्लाई बाधित रही तो उसके यहां खाद्य संकट पैदा हो सकता है। इसके अलावा, माना जा रहा है कि अनाज और खाद का विशाल भंडार तैयार कर चीन वैश्विक राजनीति में अपना दबदबा बढ़ाना चाहता है। जब दुनिया में खाद और अनाज की कमी होगी और कीमतें आसमान छूएंगी, तब चीन अपने भंडार का इस्तेमाल आर्थिक और रणनीतिक लाभ के लिए कर सकता है।

ये भी पढ़े

राहुल-प्रियंका: देश के प्रति योगदान जीरो फिर भी मीडिया के ‘हीरो’

भारत के लिए क्यों बजी खतरे की घंटी?

भारत की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा कृषि पर आधारित है। देश अपनी खाद जरूरतों, खासकर डीएपी और यूरिया के लिए बड़े पैमाने पर आयात पर निर्भर है। ऐसे में चीन द्वारा खाद निर्यात रोकना भारत के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है। अगर खाद की कीमतें लगातार बढ़ती रहीं तो किसानों की लागत बढ़ेगी, जिसका सीधा असर खेती और खाद्य पदार्थों की कीमतों पर पड़ेगा। यानी आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ सकती है। भारत पहले ही महंगे कच्चे तेल की मार झेल रहा है, ऊपर से चीन की जमाखोरी देश पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल सकती है।

वैश्विक संकट के बीच भारत के सामने बड़ी चुनौती

विशेषज्ञ मानते हैं कि मौजूदा परिस्थितियों में भारत को खाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर दीर्घकालिक रणनीति बनाने की जरूरत है। घरेलू उत्पादन बढ़ाने, वैकल्पिक आयात स्रोत खोजने और किसानों को राहत देने के लिए सरकार को जल्द ठोस कदम उठाने होंगे, वरना आने वाले समय में हालात और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

राहुल-प्रियंका: देश के प्रति योगदान जीरो फिर भी मीडिया के ‘हीरो’

चंदौली के साइको किलर की कहानी

बालियंता मॉब लिंचिग केस, BJD के गुर्गों IPS ने रची थी साजिश

विश्व नर्स दिवस:  ‘लेडी विद द लैंप’ की विरासत: बीमारों को नया जीवन देती हैं नर्सें

सेक्स को जानें, समझें फिर इस्तेमाल करें, अन्यथा जीवन भर के लिए…

Spread the love

Bhanu Saptami
homeslider Religion

भानु सप्तमी व्रत आज: सूर्य उपासना का विशेष पर्व, जानें महत्व, पूजा विधि और लाभ

Bhanu Saptami  भानु सप्तमी हिंदू धर्म में सूर्य देव की उपासना का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह में दो सप्तमी तिथि आती हैं, जब रविवार के दिन सप्तमी तिथि का संयोग बनता है, तो उसे ‘भानु सप्तमी’ कहा जाता है। चूंकि रविवार सूर्य देव का दिन है और […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों के लिए खास रहेगा रविवार, अचानक मिलेगी अच्छी खबर

Today’s Horoscope मेष  : नौकरी और व्यवसाय के लिए एक अच्छा समय है। आपको आपकी उपलब्धियों के लिए उचित परितोष प्राप्त हो सकता है। वृद्धि और बेहतरी के मजबूत संकेत हैं। आपका नेटवर्क बढ़ेगा और आपकी छवि भी निखरेगी। आप अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों के साथ मजबूत संबंध स्थापित कर पाएंगे। प्रेम-संबंधों के लिए समय […]

Spread the love
Read More
Nepal
Crime News homeslider International

अंतरराष्ट्रीय रूट से नशीले पदार्थों की तस्करी पर चिंता

नेपाल मार्ग से भारत में मादक पदार्थ तस्करी की आशंका, जांच तेज थाईलैंड का माल, नेपाल का रास्ता और भारत में चुपके से एंट्री उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nepal नेपाल ड्रग तस्करी का बड़ा हब बनता जा रहा है। कहते हैं “रास्ते हजार हैं, पर नेपाल का अपना ही स्वैग है! म्यांमार के एक नागरिक को लगा […]

Spread the love
Read More