समुद्री सहयोगः ‘डाइवेक्स-26’ के लिए कोलंबो पहुंचा INS निरीक्षक

समुद्री सहयोग

समुद्री सहयोग : कोलंबो पहुंचा INS निरीक्षक, संयुक्त अभ्यास से बढ़ेगा समन्वय

समुद्री सहयोगः कोलंबो। भारतीय नौसेना का डाइविंग सपोर्ट और सबमरीन रेस्क्यू जहाज INS  निरीक्षक श्रीलंकाई राजधानी कोलंबो पहुंचा। यह जहाज द्विपक्षीय गोताखोरी अभ्यास ‘ IN-SLN डाइवेक्स 2026’ के चौथे संस्करण में भाग लेने के लिए एक सप्ताह की यात्रा पर है। यह पड़ोसी देश के साथ समुद्री सहयोग के तौर पर एक बेहतर कदम है और इस दौरान भारत की ओर से ‘आरोग्य मैत्री’ पहल के तहत श्रीलंकाई अधिकारियों को दो भीष्म क्यूब्स तथा श्रीलंकाई नौसेना को गोला-बारूद भी भेंट किया जाएगा। यह कदम भारत व श्रीलंका के बीच समुद्री संबंधों और साझा समुद्री हितों को मजबूत करने की लगातार प्रतिबद्धता को और पुख्ता करता है। 21 से 27 अप्रैल तक चलने वाले इस अभ्यास का मुख्य लक्ष्य दोनों नौसेनाओं के बीच अंतर-संचालनीयता, सामंजस्य और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है।

ये भी पढ़े

 

PM MODI की प्रेरणा : हर निर्णय में हो ‘नागरिक देवो भव’ की भावना

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कोलंबो बंदरगाह पहुंचने पर श्रीलंकाई नेवी ने जहाज का पारंपरिक नौसैनिक अंदाज में स्वागत किया। जहाज के कमांडिंग ऑफिसर, कमांडर शैलेश त्यागी ने श्रीलंका के पश्चिमी नौसेना क्षेत्र के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग रियर एडमिरल एस. जे. कुमारा से मुलाकात की और आपसी हितों के मामलों पर चर्चा की। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है भारत की मानवीय सहायता पहल के तहत, यह जहाज भारत सरकार की ‘आरोग्य मैत्री’ पहल के तहत श्रीलंकाई अधिकारियों को दो भीष्म (भारत हेल्थ इनिशिएटिव फॉर सहयोग, हित एंड मैत्री) क्यूब्स भेंट करेगा। ये अत्याधुनिक पोर्टेबल मेडिकल यूनिट्स हैं, जो 200 आपातकालीन मामलों को संभालने में सक्षम हैं। इन्हें तेजी से मदद पहुंचाने के लिए डिजाइन किया गया है और इनमें बुनियादी प्रक्रियाओं के लिए जरूरी दवाएं और सर्जिकल उपकरण मौजूद हैं। समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करते हुए।

ये भी पढ़े

ईरान में सत्ता संतुलन बदला: IRGC का बढ़ा दबदबा, कूटनीति पर भी सख्त रुख

BLACK SUNDAY: तीन घटनाओं से अय़ोध्या में चार की मौत, छह गम्भीर

 

भारतीय नौसेना श्रीलंकाई नौसेना को 9 एमएम गोला-बारूद के 50,000 राउंड भी सौंपेगी। यान में कहा गया है यह एक अहम द्विपक्षीय कार्यक्रम है, जो भारत-श्रीलंका के बीच गहरे समुद्री संबंधों का एक जीता-जागता सबूत है। सहयोगी देशों के साथ लगातार समुद्री सहयोग और जुड़ाव ‘महासागर’ विजन के अनुरूप हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता, सहयोग और सामूहिक विकास को बढ़ावा देने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बता दें कि भारत अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति और ‘महासागर’ विजन के अनुरूप श्रीलंका का विभिन्न क्षेत्रों में लगातार सहयोग करता रहा है। इस दौरे पर अब भीष्म क्यूब भेंट करने से हमारे पड़ोसी देश के लिए प्राकृतिक आपदाओं या मानवीय संकटों के दौरान तत्काल जीवनरक्षक चिकित्सा सहायता उपलब्ध होगी। साथ ही भारत की ओर से दिए जाने वाले डिफेंस आइटम से श्रीलंकाई नेवी की ताकत में और इजाफा होगा।

 

Spread the love

Narendra Modi Donald Trump meeting
homeslider International

वैश्विक मंच पर भारत की बढ़त: G-7 में मोदी-ट्रंप की मुलाकात चर्चा में

Narendra Modi Donald Trump meeting : फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन इस बार कई मायनों में वैश्विक राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप  के बीच हुई मुलाकात ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष ध्यान […]

Spread the love
Read More
Trump's statement on Israel and Syria
homeslider International

मिडिल ईस्ट पर ट्रंप का बयान: सीरिया को बताया इजरायल से बेहतर, नेतन्याहू पर तंज

Trump’s statement on Israel and Syria : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पश्चिम एशिया की राजनीति पर बड़ा बयान देकर हलचल मचा दी है। ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि हिज्बुल्लाह जैसे संगठन से निपटने में इजरायल की तुलना में सीरिया […]

Spread the love
Read More
G7 Summit 2026
International

G7 समिट में भारत की मजबूत मौजूदगी, एवियन पहुंचे पीएम मोदी

  G7 Summit 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को फ्रांस के एवियन शहर पहुंचे, जहां वे G7 शिखर सम्मेलन (G7 Summit) में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यह दौरा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आमंत्रण पर हो रहा है। भारत इस बार भी G7 समिट में एक साझेदार देश (Partner Country) के रूप […]

Spread the love
Read More