हजरतगंज गेस्ट हाउस के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली महिला की लाश

ExecuteNayaLook

विधायक निवास पार्क रोड पर गेस्ट हाउस में ठहरी थी महिला

लखनऊ। हजरतगंज क्षेत्र के नरही स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में रविवार को एक महिला का फांसी के फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मिलते ही इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक मृतका की पहचान हजरतगंज क्षेत्र स्थित बुद्ध बिहार कालोनी निवासी 32 वर्षीय रानी कश्यप के रूप में हुई है।

पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ की छानबीन, वजह तलाश रही पुलिस

जानकारी के मुताबिक हजरतगंज क्षेत्र के नरही स्थित एक निजी गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 104 में एक महिला ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसका शव रविवार को फांसी के फंदे से लटका मिला।

इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक जांच पड़ताल के बाद पता चला कि 32 वर्षीय रानी कश्यप अपने मित्र रजत सिंह के साथ विधायक निवास पार्क रोड के साथ गेस्ट हाउस में ठहरी थी।

पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ गहनता से छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला ने यह कदम क्यों उठाया इसके बारे में पुलिस गहनता से जांच पड़ताल कर रही है

READ MORE

महिला आरक्षण को लेकर मायावती का विरोधियों तीखा प्रहार

BLACK SUNDAY: तीन घटनाओं से अय़ोध्या में चार की मौत, छह गम्भीर

मदर्स डे 2026: मां के सम्मान में कैसे शुरू हुई यह परंपरा

Spread the love

University of Delhi
Central UP

सनातन मूल्यों और राष्ट्र चेतना का संदेश, राष्ट्रवाक्-2026 में जुटे प्रबुद्धजन

University of Delhi ‘राष्ट्र जागरण का सनातनी उद्घोष’ ध्येय के साथ सनातन लाइफ स्टाइल फाउंडेशन एवं प्रज्ञा प्रवाह, दिल्ली प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में दिल्ली विश्वविद्यालय के कालकाजी स्थित देशबंधु कॉलेज में ‘राष्ट्रवाक्-2026’ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वन्दे मातरम्, दीप प्रज्ज्वलन तथा अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। उद्घाटन सत्र के […]

Spread the love
Read More
Ishq ka bhoot
Crime News homeslider

पहले संबंध बनाया, फिर फिजिकल रिलेशन और अब वायरल फोटो की धमकी से ले लिया प्रोजेक्ट

Ishq ka bhoot  इश्क का भूत यदि सिर चढ़ रहा हो तो ये खबर जरूर पढ़ लें लड़कियां एक हाई प्रोफाइल इंजीनियर युवती पर कथित हनी ट्रैप रैकेट चलाने के गंभीर आरोप लगने के बाद कारोबारी और कॉर्पोरेट जगत में हलचल मच गई है। एक बिजनेसमैन ने आरोप लगाया है कि युवती ने पहले उनसे […]

Spread the love
Read More
Instagram Love Story
Crime News homeslider

शादी के 45 दिन बाद प्रेमी संग भागी दुल्हन

Instagram Love Story छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज 45 दिन बाद एक नवविवाहिता अपने पुराने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। इसके बाद घटनाक्रम ने ऐसा दुखद मोड़ लिया कि रेलवे ट्रैक के पास हुए विवाद के दौरान प्रेमी की ट्रेन की चपेट […]

Spread the love
Read More