हमीरपुर नाव हादसा: यमुना में पलटी नाव, कई लापता, CM योगी ने दिए युद्धस्तर पर राहत-बचाव के निर्देश

Untitled 1 copy

लखनऊ/हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में यमुना नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसा कुरारा थाना क्षेत्र के कुतुबपुर पटिया गांव के पास हुआ, जहां शादी समारोह से लौट रहे लोग नाव के जरिए नदी पार कर रहे थे। नाव में महिला और बच्चों समेत करीब 10 लोग सवार बताए जा रहे थे। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे में तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि कई लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही SDRF, PAC और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही CM योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लापता लोगों की जल्द से जल्द तलाश की जाए और बचाव कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। CM  योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर राहत कार्यों की निगरानी करें और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने जिला प्रशासन को हादसे के कारणों की जांच कराने और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस इंतजाम सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। फिलहाल प्रशासन की टीमें लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। स्थानीय लोग भी राहत कार्य में प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में चिंता और दहशत का माहौल बना हुआ है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

One thought on “हमीरपुर नाव हादसा: यमुना में पलटी नाव, कई लापता, CM योगी ने दिए युद्धस्तर पर राहत-बचाव के निर्देश”

Comments are closed.

Untitled 6 copy
homeslider National

IAS पद्मा जायसवाल सेवा से बर्खास्त

सरकारी राजस्व में हेराफेरी का था आरोप राष्ट्रपति ने दी अंतिम मंजूरी दिल्ली सरकार के प्रशासनिक सुधार विभाग में थीं स्पेशल सेक्रेटरी रंजन कुमार सिंह 18 साल के बाद आखिरकार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षर से कल IAS पद्मा जायसवाल को नौकरी से बर्खास्त यानि डिसमिस कर दिया गया। इन्हें नौकरी से हटाने के लिए […]

Read More
Untitled 4 copy
Business homeslider National

LPG Price Today : घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट जारी, जानिए आपके शहर में कितनी है कीमत

नई दिल्ली। देशभर में रविवार को LPG सिलेंडर की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं कॉमर्शियल LPG  सिलेंडर की कीमतें भी स्थिर रखी गई हैं। हालांकि कई शहरों में पहले से ही […]

Read More
Untitled 3 copy
Crime News homeslider National Rajasthan

राजस्थान में राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

नई दिल्ली। राजस्थान में रविवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। तिरुवनंतपुरम से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में अचानक आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में कोच धुएं और लपटों से घिर गया। हालांकि राहत की […]

Read More