UNGA अध्यक्ष की नई दिल्ली यात्रा से मिलेगी भारत-UN संबंधों को मजबूती

Untitled 5 copy

शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र की अध्यक्ष एनालेना बेयरबॉक से विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मुलाकात की। यह मुलाकात बेयरबॉक की भारत की आधिकारिक यात्रा के दौरान हुई, जिसमें वैश्विक मुद्दों और बहुपक्षीय सहयोग पर चर्चा की गई। भारतीय विदेश मंत्री के साथ बेयरबॉक की चर्चा मुख्य तौर पर संयुक्त राष्ट्र सुधार (यूएन80), सतत विकास लक्ष्य (SDG), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रभावों और पश्चिम एशिया संघर्ष पर केंद्रित रही। यह बैठक भारत-संयुक्त राष्ट्र संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित थी। इस दौरान डॉ. जयशंकर ने समकालीन वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करने के लिए सुधारित बहुपक्षवाद और ग्लोबल साउथ की आवाज पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें

डिजिटल अरेस्ट पर बड़ा एक्शन की तैयारी, सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में सौंपी सख्त रिपोर्ट

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बैठक की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा आज दोपहर नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र की अध्यक्ष एनालेना बेयरबॉक की मेजबानी करना मेरे लिए अत्यंत हर्ष का विषय रहा। हमने यूएन80, SDG, AI के प्रभावों और पश्चिम एशिया संघर्ष पर चर्चा की। उन्होंने आगे कहा हमने एक ऐसे सुधारित बहुपक्षवाद की आवश्यकता पर जोर दिया, जो आज की वास्तविकताओं, विशेष रूप से ‘ग्लोबल साउथ’ की वास्तविकताओं, को परिलक्षित करता हो। उनके नेतृत्व और योगदान के लिए हमने उनका आभार व्यक्त किया।

बेयरबॉक विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर के निमंत्रण पर नई दिल्ली पहुंची थीं। उनके आगमन पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा बेयरबॉक का भारत की अपनी आधिकारिक यात्रा पर हार्दिक स्वागत है। यह यात्रा संयुक्त राष्ट्र के साथ भारत की अटूट प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि करती है। विदेश मंत्री से मुलाकात से पहले बेयरबॉक ने सुबह राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रतिनिधियों के साथ एआई के संचालन और विनियमन पर आयोजित एक संवाद सत्र में भी हिस्सा लिया। इस दौरान बेयरबॉक ने भारत के एआई गवर्नेंस मॉडल और रेगुलेशन फ्रेमवर्क को समझने में रुचि दिखाई। इस अवसर डॉ. जयशंकर ने एक बार फिर ग्लोबल साउथ (गरीब एवं विकासशील देश) के प्रति भारत की मजबूत प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने रेखांकित किया कि एआई तकनीक का लाभ सभी देशों, विशेष रूप से ग्लोबल साउथ को मिलना चाहिए, ताकि कोई भी पीछे न रहे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

डिजिटल अरेस्ट पर बड़ा एक्शन की तैयारी, सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में सौंपी सख्त रिपोर्ट

होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत पहुंच रही LNG खेप, ऊर्जा सुरक्षा को मिला सहारा

Spread the love

Crime News International

सनसनीखेज : शादी से इनकार करने पर युवती की गला घोंटकर हत्या

Indore Murder Case : मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती की पहले कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई और फिर साक्ष्य मिटाने की नीयत से उसके शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। शुरुआती जांच में मामला हादसा या आत्महत्या […]

Spread the love
Read More
Anti Paper Leak Bill 2026
homeslider Politics

एंटी पेपर लीक बिल 2026 लोकसभा से पारित, राहुल गांधी के भाषण पर सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

Anti Paper Leak Bill 2026 : लोकसभा ने बुधवार को विपक्ष के हंगामे के बीच लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 (Anti Paper Leak Bill) को ध्वनिमत से पारित कर दिया। विधेयक पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के […]

Spread the love
Read More
homeslider Politics

एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान राहुल के ‘अंधभक्त’ वाले बयान से मचा हंगामा

Rahul Gandhi Parliament Speech : लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi के एक बयान को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ। राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान ‘स्टूडेंट’, ‘इडियट’ और ‘अंधभक्त’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जिस पर सत्ता पक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई। बाद में […]

Spread the love
Read More