जकार्ता रेल हादसा: मंजर इतना खौफनाक की देखकर फट जाएंगी आंखें…

Untitled 3 copy
  • भयंकरः आमने-सामने टकराई दो ट्रेनें, 14 की मौत, 80 घायल
  • बढ़ सकती हैं मृतकों की संख्या, युद्ध स्तर पर राहत में जुटे अधिकारी

नया लुक डेस्क

दहशत में चल रहे हवाई जहाज यात्रियों को डराने के लिए एक खबर इंडोनेशिया से आ रही है। राजधानी जकार्ता के पास स्थित बेकासी तिमुर स्टेशन के नजदीक सोमवार देर रात एक दर्दनाक रेल हादसे ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया। दो ट्रेनों के आमने-सामने की टक्कर में खबर लिखे जाने तक 14 यात्रियों की मौत बताई जा रही है। वहीं 80 से अधिक लोग गम्भीर रूप से घायल हैं, इनमें से चार दर्जन से ज्यादा लोग जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। हालांकि शुरुआती रिपोर्ट में कम आंकड़े बताए गए थे, लेकिन बाद में अस्पताल रिकॉर्ड के आधार पर मृतकों की संख्या बढ़ाई गई। वहीं जानकारों का कहना है कि हादसा इतना भयानक था कि इसमें मरने वालों की संख्या और हो सकती है।

खबरों के अनुसार हादसा तब हुआ जब एक कम्यूटर ट्रेन पहले से ही ट्रैक नम्बर-1 पर मौजूद थी। उसी समय पश्चिम दिशा से आ रही एक लम्बी दूरी की डीजल ट्रेन भी उसी ट्रैक पर पहुंच गई। दोनों ट्रेनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। विशेष रूप से कम्यूटर ट्रेन का पिछला हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 20 से अधिक एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी, सेना और दमकल विभाग ने संयुक्त रूप से राहत अभियान चलाया। मलबे में फंसे यात्रियों को निकालने का काम कई घंटों तक जारी रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि पूरे डिब्बे हिल गए और अंदर चीख-पुकार मच गई। एक प्रत्य़क्षदर्शी वहां से स्थानीय मीडिया से कहता हुआ दिखा कि अचानक जोरदार झटका लगा, लोग सीटों से गिर पड़े और चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। पीछे का हिस्सा पूरी तरह टूट गया था।  रेल अधिकारियों ने कहा है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल प्राथमिकता घायलों का इलाज और राहत कार्य है। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों ट्रेनें एक ही ट्रैक पर कैसे आ गईं।

इस हादसे ने इंडोनेशिया की रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ही ट्रैक पर दो ट्रेनों का आ जाना संभावित तकनीकी या मानवीय लापरवाही की ओर इशारा करता है। अब सभी की नजरें जांच रिपोर्ट पर हैं, जिससे यह साफ होगा कि इस भयावह दुर्घटना के पीछे असली वजह क्या थी और जिम्मेदार कौन है? खबर भले ही इंडोनेशिया की हो लेकिन लगातार यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह खबर बहुत खौफनाक है। सवाल उठता है कि विकसित हो चुके देशों में जब इस तरह के हादसे हो रहे हैं तो विकास के लिए प्रयत्नशील भारत में कुछ भी सकता है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता भरत कपूर का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

वरमाला के मंच पर दुल्हन ने किया शादी से इनकार

One thought on “जकार्ता रेल हादसा: मंजर इतना खौफनाक की देखकर फट जाएंगी आंखें…”

Comments are closed.

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

ANTF यूनिट झांसी को मिली बड़ी कामयाबी: अवैध गांजा की खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

214 किलो अवैध गांजा, दो मोबाइल फोन, एक ट्रक व 660 रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: पुलिस महानिरीक्षक ANTF के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF यूनिट झांसी की टीम ने बबीना थाने की पुलिस के सहयोग से शनिवार को […]

Read More
Lucknow
Crime News

विकासनगर में एक व्यक्ति पर कैंची से हमला, गंभीर रूप से घायल

नामजद रिपोर्ट दर्ज, आरोपी हिरासत में सेक्टर तीन में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: बेखौफ बदमाशों ने राजधानी में सुरक्षा इंतजामों को तार-तार कर रखा है। शुक्रवार देर शाम बेखौफ हमलावर ने 52 वर्षीय मुश्ताक के ऊपर कैंची से हमला बोल दिया और ताबड़तोड़ वारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। सूचना […]

Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मड़ियांव में बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या, पौत्र घायल

हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार, तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई घटना से इलाके में फैली सनसनी, पुलिस अधिकारी मौके पर कृष्ण लोक कॉलोनी के सामने देशी शराब ठेके के पास हुई वारदात का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ में दुस्साहसिक घटना होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार […]

Read More