डिजिटल अरेस्ट पर बड़ा एक्शन की तैयारी, सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में सौंपी सख्त रिपोर्ट

Supreme Court
  • साइबर ठगी पर लगाम लगाने के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और फर्जी सिम ब्लॉकिंग जैसे कड़े कदम प्रस्तावित

लखनऊ। देश में लगातार बढ़ रहे डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड के मामलों को देखते हुए सरकार अब सख्त कदम उठाने की तैयारी में है। जालसाज बड़े पैमाने पर बुजुर्गों, पूर्व अधिकारियों और कारोबारियों को डरा-धमकाकर करोड़ों रुपये की ठगी कर रहे हैं। कई मामलों में पैसा आते ही उसे अलग-अलग बैंक खातों में तेजी से ट्रांसफर कर दिया जाता है, जिससे जांच एजेंसियों के लिए आरोपियों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। इसी को देखते हुए सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक विस्तृत रिपोर्ट पेश की है, जिसमें साइबर धोखाधड़ी रोकने के लिए कई अहम सुझाव शामिल हैं। सरकार की ओर से अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमनी ने सुप्रीम कोर्ट में विस्तृत रिपोर्ट दाखिल की है। इसमें साइबर फ्रॉड रोकने के लिए कई अहम सुझाव दिए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लिया हुआ है और सरकार से ठोस कदमों पर कार्रवाई की उम्मीद जताई गई है।

बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और फर्जी सिम पर रोक का प्रस्ताव

  • सिम जारी करते समय सख्त पहचान सत्यापन लागू ,
  • बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन सिस्टम को अनिवार्य किया जाए,
  • संदिग्ध और फर्जी सिम कार्ड तुरंत ब्लॉक किए जाएं,
  • राष्ट्रीय स्तर पर सिम जारी करने की निगरानी व्यवस्था हो,

इसके साथ ही सिम एक्टिवेशन में पॉइंट ऑफ सेल वेंडर्स की जवाबदेही तय करने की भी सिफारिश की गई है।

ये भी पढ़ें

जकार्ता रेल हादसा: मंजर इतना खौफनाक की देखकर फट जाएंगी आंखें…

साइबर फ्रॉड रोकने के लिए तकनीकी और कानूनी कदम

  • टेलीकॉम कंपनियां रियल-टाइम डेटा कानून एजेंसियों से साझा करें
  • जांच के दौरान तेजी से डेटा उपलब्ध कराया जाए
  • संदिग्ध बैंक खातों पर अस्थायी रोक लगाने का सिस्टम विकसित हो

इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर भी सख्ती बढ़ाने के सुझाव दिए गए हैं।

व्हाट्सएप और अन्य प्लेटफॉर्म्स के लिए सख्त सुझाव

  • सिम बाइंडिंग सिस्टम लागू किया जाए,
  • स्कैम कॉल्स की पहचान और रोकथाम हो,
  • संदिग्ध डिवाइस IDs को ब्लॉक किया जाए,
  • डिलीट अकाउंट्स का डेटा कम से कम 180 दिन तक सुरक्षित रखा जाए,
  • I4C और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ बेहतर सहयोग किया जाए,

RBI गाइडलाइन और एक समान प्रक्रिया की मांग

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा तैयार SOP गाइडलाइन को जल्द मंजूरी दी जाए।

  • संदिग्ध बैंक खातों से पैसे निकालने पर अस्थायी रोक लगाई जाए,
  • साइबर फ्रॉड मामलों में एक समान प्रक्रिया अपनाई जाए,
  • अलग-अलग हाई कोर्ट के विरोधाभासी आदेशों से बचा जाए,ये भी पढ़ें

चेहरा चमकाने के लिये अब केजरीवाल का न्यायपालिका पर निशाना

सख्त कानून और ऑनलाइन शिकायत पोर्टल की जरूरत

सरकार ने यह भी सुझाव दिया है कि IT एक्ट के तहत शिकायत निवारण के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल तेजी से तैयार किया जाए। साथ ही सोशल मीडिया और डिजिटल इंटरमीडियरी प्लेटफॉर्म्स पर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में सिविल जिम्मेदारी तय करने के लिए कानून को और मजबूत करने की भी सिफारिश की गई है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

जकार्ता रेल हादसा: मंजर इतना खौफनाक की देखकर फट जाएंगी आंखें…

राजा रघुवंशी हत्याकांड: प्रेम और साजिश की दर्दनाक कहानी

 

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

मेष: काम में प्रगति के योग, बातचीत में संयम रखें।

Today’s Horoscope and Panchang मेष :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। गृह-नक्षत्रों के योग आपके अनुकूल रहेंगे और आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। कारोबार को लेकर प्रवास की भी संभावना है। परिवार का माहौल […]

Spread the love
Read More
Ganpati Festival
homeslider Religion

विनायक चतुर्थी : गणपति उत्सव

लोकमान्य तिलक ने बनाया स्वराज का मंत्र आचार्य संजय तिवारी “ऊँ वक्रतुण्ड़ महाकाय सूर्य कोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरू मे देव, सर्व कार्येषु सर्वदा।।” GaneshFestival : यह मंत्र आज चहुंओर गूंज रहा है। पराधीन भारत मे जब यह गूंजा तो भारत ने स्वराज की यात्रा शुरू कर दी। इसी मंत्र ने भारतीय स्वाधीनता आंदोलन को एक […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Delhi homeslider Uttar Pradesh

नेताओं की संपत्ति का हिसाब तो अफसरों का क्यों नहीं?

पूर्व IPS किरण बेदी की मांग ने छेड़ी बड़ी बहस New Delhi: पूर्व IPS अधिकारी और देश की पहली महिला IPS अधिकारियों में शामिल किरण बेदी ने दिल्ली हाईकोर्ट में मौजूदा और पूर्व विधायकों, पार्षदों तथा एमसीडी अधिकारियों की संपत्तियों का विवरण सार्वजनिक किए जाने की मांग की है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ उनके परिवार […]

Spread the love
Read More