अनोखी प्रेम कहानी: पति ने खुद कराई पत्नी और उसके प्रेमी की शादी

A Unique Love Story

A Unique Love Story बिहार के नालंदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है। यहां तीन बच्चों की मां और एक विवाहित महिला ने अपने से 12 साल छोटे युवक के साथ मंदिर में शादी रचा ली। हैरानी की बात यह रही कि इस शादी में महिला का पति, बच्चे, युवक के परिजन और गांव के कई लोग भी मौजूद रहे।

लंबे समय से चल रहा था प्रेम संबंध

जानकारी के अनुसार, इस्लामपुर प्रखंड के कटवारसलपुर गांव की 36 वर्षीय महिला और गांव के ही 24 वर्षीय युवक के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों लगातार संपर्क में रहते थे और अक्सर मुलाकात भी करते थे। ग्रामीणों को भी इस रिश्ते की जानकारी होने लगी थी। बताया जाता है कि शुक्रवार देर रात युवक महिला से मिलने उसके घर के पास पहुंचा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को देख लिया, जिसके बाद गांव में हंगामा मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

ये भी पढ़े

महंगे पेट्रोल-डीजल से बदली लोगों की पसंद, EV कारों की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार

पुलिस पहुंची, दोनों को ले जाया गया थाने

मामले की जानकारी मिलते ही खुदागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। थाने में दोनों पक्षों के परिजन और गांव के लोग भी पहुंचे। पूछताछ के दौरान युवक ने महिला के साथ जीवनभर रहने की इच्छा जताई और उसके साथ विवाह करने की बात कही।

पति ने साथ रखने से किया इनकार

घटना के बाद महिला के पति ने पत्नी के साथ आगे रहने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिवार और ग्रामीणों की मौजूदगी में महिला और उसके प्रेमी के विवाह का फैसला लिया गया।

ये भी पढ़े

महंगे पेट्रोल-डीजल से बदली लोगों की पसंद, EV कारों की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार

मंदिर में कराई गई शादी

बताया जा रहा है कि महिला के पति ने स्वयं दोनों को गांव के पास स्थित एक मंदिर में ले जाकर शादी करवा दी। विवाह के दौरान ग्रामीणों की भीड़ भी मौजूद रही। शादी के बाद यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया।

बच्चों ने पिता के साथ रहने का फैसला किया

इस घटनाक्रम के बाद महिला के बच्चों ने अपनी मां के साथ जाने से इनकार कर दिया। बच्चों ने अपने पिता के साथ ही रहने का निर्णय लिया। वहीं, महिला अपने नए पति के साथ चली गई।

इलाके में चर्चा का विषय बनी घटना

गांव में हुई इस अनोखी शादी की चर्चा आसपास के क्षेत्रों में भी हो रही है। लोग इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिलहाल मामला शांत है और किसी प्रकार का विवाद सामने नहीं आया है।

Spread the love

2 thoughts on “अनोखी प्रेम कहानी: पति ने खुद कराई पत्नी और उसके प्रेमी की शादी

Comments are closed.

Modi's 76th birthday
Bihar homeslider

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर चायवाले ने बांटी 76 कप मुफ्त चाय

Modi’s 76th birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर बिहार के कटिहार जिले में एक चाय विक्रेता ने अपने अनोखे अंदाज में खुशी जाहिर की। मेडिकल कॉलेज मोड़ के पास चाय की दुकान चलाने वाले जवाहर भगत ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 76 कप चाय लोगों को मुफ्त में पिलाई। उन्होंने इस […]

Spread the love
Read More
homeslider National

PM मोदी ने जन्मदिन पर किया ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का उद्घाटन

Semicon India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने जन्मदिन के मौके पर नई दिल्ली के यशोभूमि में ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का उद्घाटन किया। 17 से 19 सितंबर तक आयोजित होने वाला यह तीन दिवसीय सम्मेलन और प्रदर्शनी ‘सिलिकॉन टू सिस्टम्स: बिल्डिंग द इकोसिस्टम’ थीम पर आधारित है। कार्यक्रम में भारत समेत दुनिया के 52 […]

Spread the love
Read More
Jaipur
homeslider Rajasthan

जयपुर के त्रिपोलिया बाजार में भीषण आग, 20 से ज्यादा दुकानें चपेट में

Jaipur: जयपुर के सबसे व्यस्त बाजारों में शामिल त्रिपोलिया बाजार में गुरुवार सुबह भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। पुरोहित जी का कटला स्थित सेठी कॉम्प्लेक्स में सुबह करीब सात बजे लगी आग देखते ही देखते आसपास की दुकानों तक फैल गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। इस […]

Spread the love
Read More