मुख्य सचिव के निर्देश से जेल अफसरों की उड़ी नींद

आईजी
  • मुख्यमंत्री के स्थलीय निरीक्षण कार्यक्रम से मची खलबली
  • डीजी जेल ने अस्त व्यस्त व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश
  • प्रतिमाह जिला प्रशासन के होने वाले जेल निरीक्षण पर उठे सवाल

लखनऊ। मुख्य सचिव के एक निर्देश से कारागार विभाग के आला अफसरों की नींद उड़ गई है। विभाग को निर्देश मिलते ही आला अफसरों ने प्रदेश के समस्त जेल अधीक्षकों को कुछ ऐसे निर्देश दिए हैं जिनसे साबित होता है कि प्रदेश के जेलों की व्यवस्थाएं अस्त व्यस्त है। अव्यवस्थाओं पर विभाग के आला अफसरों और जेल अधीक्षकों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होने पाए इसके लिए उन्होंने जेलों की व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के लिए तमाम निर्देश जारी कर दिए हैं। विभाग के आला अफसरों के निर्देशों ने माह के अंत में प्रतिमाह जेलों का निरीक्षण करने वाले DM -SSP और एसपी की कार्यप्रणाली पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। इसको लेकर विभाग में तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभागों में आमजन की समस्याओं का किस प्रकार निस्तारण किया जा रहा है। इसके लिए मंडलायुक्त समेत अन्य कार्यालयों का स्थलीय निरीक्षण कर समीक्षा करने का निर्णय लिया है। सीएम के स्थलीय निरीक्षण को लेकर मुख्य सचिव ने तीन दिन पहले प्रदेश के सभी मंडलायुक्त, एडीजी जोन, सीपी, IG, DIG रेंज, समस्त डीएम, कप्तानों को दिशा निर्देश जारी किया है।

ये भी पढ़े

UP के योगी, देश के लिए उपयोगी, बंगाल में हर जगह बम-बम बुल्डोजर

सूत्रों का कहना है कि मुख्य सचिव के निर्देश के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंडलायुक्त, एडीजी कार्यालय, कलेक्ट्रेट, पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन, जेल, तहसील, विकास खंड, थाना आदि का कभी भी स्थलीय निरीक्षण कर सकते है। निरीक्षण के बाद वह स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। मुख्य सचिव के इस निर्देश के बाद से चयनित विभागों के अधिकारियों में खलबली मची हुई है। स्थलीय निरीक्षण के दौरान विभाग में आला अफसरों की किरकिरी न होने पाए इसके लिए अस्त व्यस्त व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए निर्देश जारी किए जा रहे है।

DG  जेल ने प्रदेश के समस्त अधीक्षकों को दिए यह निर्देश

CM योगी आदित्यनाथ के संभावित स्थलीय निरीक्षण को दृष्टिगत रखते हुए DG जेल ने प्रदेश के समस्त जेल अधीक्षकों अपनी अपनी जेलों की समस्त व्यवस्थाएं तत्काल प्रभाव से सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए है। जेलो की साफ सफाई, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था में चौकसी, बैरेक, सीसीटीवी को चाक चौबंद रखने के साथ बंदियों के भोजन, पानी, चिकित्सा एवं अन्य मूलभूत में कोई कमी न रखने का निर्देश दिया है। इसके अलावा अभिलेख/रजिस्टर (मुलाकात, अस्पताल, उत्पादन,रिहाई) को व्यवस्थित रखने के साथ कारागार परिसर में अनुशासन, स्टाफ की उपस्थित और ड्यूटी व्यवस्था सुदृढ़ रखने की बात कही है। इसमें किसी प्रकार की अव्यवस्था, शिकायत या लापरवाही कतई न हो। इसका पर्यवेक्षण व्यक्तिगत रूप से सभी अधीक्षक करें। उन्होंने कहा है कि यह कार्य अत्यंत प्राथमिकता पर किया जाए।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

हैंगओवर से बचना है तो पीयें ये वाली बीयर…

ये भी पढ़े

अगर आपको भी दुर्गंध से परेशानी है तो तत्काल करें यह उपाय…

Entertainment Uttar Pradesh

‘छठी मईया’ में आस्था में डूबीं तमन्ना भाटिया, पानी में बैठकर करती दिखीं छठ पूजा

छठी मईया’ में आस्था में डूबीं तमन्ना भाटिया, पानी में बैठकर करती दिखीं छठ पूजा Chhathi Maiya : सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म ‘The One’ रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म की कहानी में भारतीय लोककथाओं, फैंटेसी, रहस्य और एडवेंचर का मिश्रण देखने […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

मायावती का बड़ा दांव, आकाश आनंद बसपा से बाहर; ईशान को मिली अहम जिम्मेदारी

Lucknow: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में एक बार फिर बड़ा संगठनात्मक बदलाव देखने को मिला है। पार्टी प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बसपा से पूरी तरह अलग करने का फैसला किया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो रही हैं। आकाश […]

Read More
Meerut
Crime News Uttar Pradesh

बाल विवाह की कोशिश नाकाम, पुलिस पहुंचते ही दूल्हा-बाराती हुए फरार

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस की तत्परता से नाबालिग लड़की की शादी कराने की कोशिश को समय रहते रोक दिया गया। शेरगढ़ी इलाके के एक मंदिर में 13 वर्षीय किशोरी की शादी 20 साल के युवक से कराए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस टीम जैसे ही […]

Read More