आर्थिक चुनौतियों और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच सरस्वती की मेहनत लाई रंग, बनीं जिले में सेकंड टॉपर

Untitled 10 copy 3
  •  संघर्ष से सफलता तक: सरस्वती बनीं जिले की सेकंड टॉपर, 78 प्रतिशत अंक हासिल कर रचा इतिहास

पाली/राजस्थान। कठिन आर्थिक परिस्थितियों, पारिवारिक जिम्मेदारियों और पढ़ाई में आए लंबे अंतराल के बावजूद 19 वर्षीय सरस्वती ने वह कर दिखाया, जो कई लोगों के लिए प्रेरणा बन गया है। एक साधारण ग्रामीण परिवार से आने वाली सरस्वती ने कक्षा 10वीं में 78 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान हासिल किया और यह साबित किया कि मजबूत इरादों के सामने परिस्थितियाँ कभी बाधा नहीं बनतीं। सरस्वती एक बड़े संयुक्त परिवार से हैं, जहाँ 25 सदस्य एक साथ रहते हैं। उनका परिवार खेती और पशुपालन पर निर्भर है। सीमित संसाधनों और घरेलू जिम्मेदारियों के चलते उनकी पढ़ाई कई बार प्रभावित हुई।

अमरोहा में ‘एक फूल दो माली’ सीन: दो-दो बारातें पहुंचीं, संभल वाले दूल्हे से हुआ निकाह

उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा गाँव के पास स्थित विद्यालय से कक्षा 8 तक पूरी की, जिसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्हें रोज़ाना लगभग 7 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था। बाद में उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं की पढ़ाई शुरू की, लेकिन कुछ निजी कारणों से उन्हें बीच में पढ़ाई छोड़कर गाँव लौटना पड़ा, जिसके कारण वे परीक्षा में सफल नहीं हो सकीं। वर्ष 2022 में, मात्र 15 वर्ष की उम्र में उन्होंने पढ़ाई से दूरी बना ली। करीब दो साल तक शिक्षा से दूर रहने के बावजूद उनके मन में आगे बढ़ने की इच्छा बनी रही। इसी दौरान उन्हें गाँव में एजुकेट गर्ल्स द्वारा संचालित प्रगति कैंप की जानकारी मिली। उन्होंने अपनी बात प्रेरक दीदी धनकी देवी से साझा की, जिन्होंने उनके माता-पिता को समझाकर उन्हें दोबारा पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय में नए सत्र का स्वागत नई उम्मीदों का नया अध्याय

वर्ष 2024 में सरस्वती ने राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल में नामांकन कराया और नियमित रूप से प्रगति कैंप में अध्ययन शुरू किया। वे प्रतिदिन लगभग तीन घंटे कैंप में पढ़ाई करती थीं। इस दौरान उन्हें न केवल अकादमिक सहायता मिली, बल्कि जीवन कौशल और डिजिटल साक्षरता की भी जानकारी मिली, जिससे उनका आत्मविश्वास और मजबूत हुआ। घर की जिम्मेदारियों के साथ पढ़ाई करना आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने खेती-बाड़ी और घरेलू कार्यों के बीच समय निकालकर अपनी पढ़ाई जारी रखी। उनकी मेहनत तब रंग लाई जब 10वीं का परिणाम घोषित हुआ। सरस्वती ने 78% अंक प्राप्त कर मीरा पुरस्कार के लिए चयनित होकर जिले में द्वितीय स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के बाद परिवार और पूरे गाँव में खुशी की लहर दौड़ गई।

CBSE 10th Result 2026 रिजल्ट की तारीख को लेकर बढ़ी हलचल, क्या कल आएगा परिणाम?

ICC की नई रैंकिंग जारी, टेस्ट में जो रूट अव्वल; ODI में गिल का जलवा

उनकी सफलता से गाँव की अन्य लड़कियों को भी प्रेरणा मिली और कई ने दोबारा पढ़ाई शुरू करने के लिए नामांकन कराया।सरस्वती को एजुकेट गर्ल्स के मुंबई में आयोजित 18वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने का अवसर भी मिला, लेकिन पारिवारिक कारणों से वे वहाँ नहीं जा सकीं। हालांकि, पाली में आयोजित दीक्षांत समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया। वर्तमान में सरस्वती ने कक्षा 12वीं में नामांकन कर लिया है और पूरी लगन से पढ़ाई जारी रखी है। उनका सपना है कि वे आगे चलकर शिक्षिका बनें और सरकारी नौकरी प्राप्त कर अपने परिवार और समाज का नाम रोशन करें।

 

Spread the love

Mumbai
Education homeslider Maharastra

मां ने घर के काम से रखा दूर, 14 घंटे पढ़कर बेटी बनीं डिप्टी कलेक्टर

Mumbai: अगर इरादे मजबूत हों और मेहनत लगातार जारी रहे तो मुश्किल हालात भी सफलता की राह नहीं रोक सकते। महाराष्ट्र की पूजा तानाजी गायकवाड़ की कहानी इसी जज्बे की मिसाल है। उन्होंने महज 22 साल की उम्र में महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की परीक्षा में पूरे राज्य में दूसरी रैंक हासिल कर डिप्टी […]

Spread the love
Read More
Education Religion Uttar Pradesh

स्कूल में हिजाब पहनने की मांग पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Prayagraj:  इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज के टैगोर पब्लिक स्कूल की कक्षा 11 की एक मुस्लिम छात्रा की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उसने स्कूल की निर्धारित यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने की अनुमति मांगी थी। कोर्ट ने कहा कि हिजाब पहनना इस्लाम का अनिवार्य धार्मिक हिस्सा साबित नहीं हुआ है। साथ ही, स्कूल […]

Spread the love
Read More
Delhi Education Politics

दिल्ली में फिर होगा CJP का प्रदर्शन, इंडिया गेट से निकलेगा युवा मार्च

इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक निकलेगा मार्च CJP Protest: दिल्ली में एक बार फिर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रदर्शन करने की तैयारी में है। पार्टी ने 5 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया है। यह मार्च इंडिया गेट से शुरू होकर दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक जाएगा। CJP […]

Spread the love
Read More