अमरोहा में ‘एक फूल दो माली’ सीन: दो-दो बारातें पहुंचीं, संभल वाले दूल्हे से हुआ निकाह

Untitled 8 copy 6

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में रविवार को एक ऐसा मामला सामने आया जिसने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया। कोतवाली क्षेत्र के कैलसा बाईपास स्थित एक बैंक्वेट हॉल में एक ही दुल्हन के लिए मुरादाबाद और संभल से दो अलग-अलग बारातें पहुंच गईं, जिससे मौके पर तनाव और अफरातफरी की स्थिति बन गई।

कैसे शुरू हुआ पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, लड़की की पहले मुरादाबाद के एक युवक से मंगनी हुई थी, लेकिन बाद में दोनों परिवारों के बीच अनबन के चलते यह रिश्ता टूट गया। इसके बाद लड़की पक्ष ने संभल के एक अन्य युवक से शादी तय कर दी और उसी अनुसार तैयारियां पूरी कर ली गईं। हालांकि, पहले तय रिश्ते के चलते पुराने निमंत्रण कार्ड बंट चुके थे। इसी वजह से मुरादाबाद वाला दूल्हा भी अपनी बारात लेकर तय स्थान पर पहुंच गया, जिससे स्थिति उलझ गई।

ये भी पढ़ें

बंगाल चुनाव से पहले बीजेपी का 33 फीसदी महिला आरक्षण दांव

दो बारातें, एक दुल्हन-मचा हंगामा

एक ही समय पर दो-दो बारातों और दो दूल्हों को देखकर माहौल गरम हो गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मामला बढ़ता देख लड़की पक्ष ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की मौजूदगी में हुआ फैसला

मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया। जांच और बातचीत के बाद दुल्हन की रजामंदी को प्राथमिकता दी गई और संभल से आए दूल्हे के साथ निकाह की रस्म पूरी कराई गई। शाम को सादगी के साथ विवाह संपन्न हुआ और दुल्हन अपने तय दूल्हे के साथ विदा हुई। वहीं मुरादाबाद से आए दूल्हे को बिना दुल्हन के ही बारात वापस लौटानी पड़ी।

ये भी पढ़ें

चुनाव के पहले सरकार के सामने बड़ी आफत, नोएडा से भड़की श्रमिक आंदोलन की चिंगारी

बिना कानूनी कार्रवाई के सुलझा मामला

इस पूरे घटनाक्रम में किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस की समझदारी और आपसी सहमति से मामला शांतिपूर्वक सुलझा लिया गया।

Spread the love

One thought on “अमरोहा में ‘एक फूल दो माली’ सीन: दो-दो बारातें पहुंचीं, संभल वाले दूल्हे से हुआ निकाह”

Comments are closed.

Nepal
Analysis homeslider

महाविलोपन: नेपाल ट्रेलर है, खतरा बहुत बड़ा

Nepal केदार घाटी में 2013 में जब लघु प्रलय उत्पन्न हुआ तो उसे केवल प्राकृतिक आपदा मान कर दुनिया आगे बढ़ गई। अब तिब्बत से लेकर नेपाल और उसके लपेटे में बिहार आया है तब भी इसको प्राकृतिक आपदा कहा जा रहा। यह नितांत झूठ है। यह मनुष्य की लोभी संस्कृति की ओर तेजी से […]

Spread the love
Read More
Police
Crime News homeslider

मानकनगर : नहर में मिले शवों की हुई शिनाख्त, पुलिस शराबी बता झाड़ा पल्ला

Police को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, छानबीन में जुटी ए अहमद सौदागर लखनऊ। दो दिन पहले मानकनगर थाना के कनौसी पुल के पास नहर में जिन दो लोगों का उतराता शव मिला उनकी पहचान महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र स्थित शनिचरहिया बाजार निवासी 32 वर्षीय हरिओम गौड़ पुत्र विशंभर व दूसरे की शिनाख्त कृष्णानगर […]

Spread the love
Read More
Astrology homeslider Religion

रक्षाबंधन पर राखी बांधने का सिर्फ तीन  घंटे 51 मिनट का शुभ मुहूर्त

Raksha Bandhan 2026 : रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार इस साल  28  अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार सावन मास की पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त को सुबह 9:08 बजे शुरू होकर 28 अगस्त को सुबह 9:48 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के कारण रक्षाबंधन का मुख्य पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन […]

Spread the love
Read More