ईरान पर इजरायल का सख्त रुख बरकरार,‘400 किलो यूरेनियम अब भी खतरा’-नेतन्याहू की नई चेतावनी

  • प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले-अभियान खत्म नहीं, अभी और कार्रवाई बाकी

नया लुक डेस्क

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ चल रहे अभियान को लेकर एक बार फिर सख्त तेवर दिखाए हैं। शनिवार को जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने दावा किया कि इजरायल ने ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को बड़ा झटका दिया है, लेकिन यह अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है। नेतन्याहू ने कहा कि हमने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं, लेकिन अभी और काम करना बाकी है। ईरान के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि इजरायल अपनी सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि अली खामेनेई के नेतृत्व में ईरान परमाणु हथियार बनाने के बेहद करीब पहुंच चुका था और बड़ी संख्या में मिसाइलें तैयार कर रहा था। नेतन्याहू के मुताबिक, यही दो बड़े खतरे थे, जिनसे निपटने के लिए यह अभियान शुरू किया गया।

ये भी पढ़ें

अमेरिका-ईरान वार्ता: इस्लामाबाद बना विश्व कूटनीति का केंद्र

नेतन्याहू ने यह भी दावा किया कि ईरान अपने परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम को जमीन के काफी नीचे छिपाने की कोशिश कर रहा था, ताकि अत्याधुनिक हमले भी उसे नुकसान न पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि हम चुपचाप खड़े नहीं रह सकते थे। सबसे बड़ी चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि ईरान के पास अब भी 400 किलोग्राम से अधिक संवर्धित यूरेनियम मौजूद है। नेतन्याहू के मुताबिक, इस खतरे को या तो कूटनीतिक तरीकों से या फिर बल प्रयोग के जरिए खत्म किया जाएगा। यह बयान ऐसे समय आया है जब पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है और वैश्विक स्तर पर इस मुद्दे को लेकर चिंता गहराती जा रही है।

homeslider International

ईरान से बातचीत के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, चीन-फ्रांस समेत कई देशों को लताड़ा

डोनाल्ड ट्रंप बोले ‘दुनिया की सुरक्षा का बोझ अकेले अमेरिका क्यों उठाए? नया लुक डेस्क वैश्विक कूटनीति के संवेदनशील दौर में डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने तीखे बयान से हलचल मचा दी है। ऐसे समय में जब ईरान के साथ बातचीत जारी है, ट्रंप ने चीन, फ्रांस, जापान और जर्मनी समेत कई देशों […]

Read More
homeslider National

UGC मामले में केंद्र सरकार को असमंजस में डालने वाले यूजीसी सेक्रेटरी ने दिया इस्तीफा

नया लुक ब्यूरो UGC सचिव मनीष जोशी का इस्तीफा अब सिर्फ “निजी कारण” नहीं, बल्कि एक बड़े विवाद का नतीजा माना जा रहा है। ‘समता विनियम 2026’ को लेकर उठे बवाल ने आखिरकार उन्हें पद छोड़ने पर मजबूर कर दिया। बताया जा रहा है कि प्रोफेसर मनीष जोशी ने इस संवेदनशील मुद्दे पर बिना सरकारी […]

Read More
Astrology homeslider

आज और कल का दिन खास: जानें 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क!

ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके जीवन में नए बदलावों के संकेत दे रही है। कुछ राशियों के लिए उन्नति के योग बन रहे हैं, तो कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत है। जानिए आज और कल आपका दिन कैसा रहेगा। राजेन्द्र गुप्ता मेष : घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल:पुथल रह सकती है। आज […]

Read More