वादे से विकास तक: 27 करोड़ के पुल की मंजूरी पर सेमरहवा में विधायक ऋषि त्रिपाठी का भव्य स्वागत

Untitled 5 copy 7

वादे से विकास तक:

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ब्लॉक अंतर्गत रोहिन नदी पर स्थित सेमरहवा गांव में बहुप्रतीक्षित पुल की स्वीकृति के बाद खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने इस उपलब्धि को उत्सव में बदलते हुए क्षेत्रीय विधायक ऋषि त्रिपाठी के सम्मान में आज भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया है। बताया जा रहा है कि विधायक ऋषि त्रिपाठी आज लखनऊ से सीधे कार्यक्रम स्थल पर करीब 12 बजे पहुंचेंगे, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण उनका अभिनंदन करेंगे।

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

सेमरहवा घाट पर पुल निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। खास बात यह रही कि 2024 के संसदीय चुनाव के दौरान विधायक ऋषि त्रिपाठी ने ग्रामवासियों से वादा किया था कि यदि पुल का निर्माण नहीं हुआ तो वे वोट मांगने नहीं आएंगे। ग्रामीणों ने उनके इस संकल्प पर भरोसा जताया और समर्थन दिया। अब उसी वादे को निभाते हुए पुल निर्माण को मंजूरी मिल गई है।

ये भी पढ़ें

पंजाब विधानसभा में उठा बड़ा प्रस्ताव: आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ को नोबेल शांति पुरस्कार देने की मांग

Today’s Horoscope इन राशि वालों को निवेश से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

Today’s Horoscope इन राशि वालों को निवेश से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

26.82 करोड़ की लागत से बनेगा पुल

लगातार प्रयासों के बाद विधायक ने इस मुद्दे को सदन में उठाया, जिसके परिणामस्वरूप सेमरहवा घाट पर लगभग 26.82 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण को स्वीकृति मिल गई।

दुर्गम इलाके को मिलेगी राहत

यह इलाका तीन ओर से घने जंगलों से घिरा हुआ है। बरसात के दौरान रोहिन नदी के उफान पर आने से गांवों का संपर्क पूरी तरह कट जाता था।

  • आवागमन बाधित होता था,
  • शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती थीं,
  • दैनिक जरूरतों के लिए लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था,

विकास को मिलेगी नई रफ्तार

पुल की स्वीकृति के बाद अब क्षेत्रवासियों में नई उम्मीद जगी है। लोगों का मानना है कि इस पुल के बनने से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि पूरे इलाके के विकास को भी गति मिलेगी।

ये भी पढ़ें

बारिश का दौर खत्म, अब बढ़ेगा पारा: IMD ने बताया कितने दिन की राहत बाकी

 

आज होगा भव्य स्वागत

आज आयोजित सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान विधायक का भव्य स्वागत किया जाएगा और क्षेत्र के विकास से जुड़ी आगे की योजनाओं पर भी चर्चा हो सकती है।

Spread the love

  Nautanwa underpass death
Purvanchal

नौतनवां रेलवे अंडरपास के पास मध्य प्रदेश के रीवां निवासी व्यक्ति का मिला शव

उमेश चन्द्र त्रिपाठी   Nautanwa underpass death :   नौतनवां कस्बे के राजेंद्र नगर रेलवे अंडरपास के पास मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह राहगीरों ने शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के जेब से मिले एक मोबाइल […]

Spread the love
Read More
BJP
homeslider Raj Dharm UP

विरोधियों पर झूठे मुकदमें लगाकर परेशान करती BJP : अखिलेश

BJP समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस लगातार महंगा हो रहा है। किसानों को खाद नहीं मिल रही है। गायें सड़कों पर घूम रही है। भाजपा ने प्रदेश में बिजली का संकट पैदा किया है। स्मार्ट […]

Spread the love
Read More
BSF BGB
Purvanchal

प्रभारी मंत्री दया शंकर मिश्र “दयालु” ने शनिवार को लेहड़ा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

लिया विकास कार्यों का जायजा, कायाकल्प का आश्वासन उमेश चन्द्र त्रिपाठी Programa religioso de Maharajganj : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 स्वर्णिम वर्ष पूरे होने के अवसर पर महाराजगंज के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने शनिवार को फरेंदा विधानसभा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां लेहड़ा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना […]

Spread the love
Read More