महराजगंज में बाबू जगजीवन राम की 118वीं जयंती मनाई गई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Image 2026 04 05 at 2.16.36 PM 1

महराजगंज में बाबू जगजीवन राम की 118वीं जयंती मनाई गई

जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा-दलित उत्थान और राष्ट्र सेवा को समर्पित था बाबूजी का जीवन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की 118वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि बाबू जगजीवन राम का पूरा जीवन दलितों के उत्थान और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा।

उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी के कार्यकाल में 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान बाबूजी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही, जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश का उदय हुआ।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

SRH vs LSG : हैदराबाद में रनों की बारिश तय? बल्लेबाज चमकेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल

 

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबूजी के विचारों को याद करते हुए कहा कि वे हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को उसका अधिकार दिलाने के पक्षधर रहे। उन्होंने जीवनभर छुआछूत, भेदभाव और ऊंच-नीच के खिलाफ संघर्ष किया और संविधान की रक्षा के लिए समर्पित रहे।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी और जिला उपाध्यक्ष (संगठन) विनोद सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष डॉ. राम नारायण चौरसिया ने की, जबकि संचालन जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ल ने किया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

अनुपयोगी होने के बाद भी रैयतों को ज़मीन नहीं लौटा रहा बोकारो स्टील प्लांट

 

इस मौके पर कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें चंद्रजीत भारती, राम नारायण प्रसाद, डॉ. अखिल अहमद, अजय सिंह, विराज वीर अभिमन्यु, अरविंद सिंह,

जमील अहमद, चंद्रिका प्रसाद, शेष मणि गुप्ता, राकेश गुप्ता, आनंद कनौजिया, वशिष्ठ विश्वकर्मा, शिवरतन प्रसाद, शंभू प्रसाद, हरिलाल राही और गोधन प्रसाद शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबू जगजीवन राम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

READ MORE

गुरुग्राम से नैनीताल का सफर अब होगा और भी आसान

न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज हुए बाहर

खाना न बनाना ‘क्रूरता’ नहीं, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा तलाक का फैसला

Spread the love

  Nautanwa underpass death
Purvanchal

नौतनवां रेलवे अंडरपास के पास मध्य प्रदेश के रीवां निवासी व्यक्ति का मिला शव

उमेश चन्द्र त्रिपाठी   Nautanwa underpass death :   नौतनवां कस्बे के राजेंद्र नगर रेलवे अंडरपास के पास मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह राहगीरों ने शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के जेब से मिले एक मोबाइल […]

Spread the love
Read More
BSF BGB
Purvanchal

प्रभारी मंत्री दया शंकर मिश्र “दयालु” ने शनिवार को लेहड़ा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

लिया विकास कार्यों का जायजा, कायाकल्प का आश्वासन उमेश चन्द्र त्रिपाठी Programa religioso de Maharajganj : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 स्वर्णिम वर्ष पूरे होने के अवसर पर महाराजगंज के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने शनिवार को फरेंदा विधानसभा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां लेहड़ा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Purvanchal

नौतनवां कस्बे में 12.91 करोड़ की लागत से आधुनिक फायर स्टेशन का निर्माण जारी

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने आज किया औचक निरीक्षण उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : नौतनवां तहसील क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग अब साकार होती दिखाई दे रही है। नौतनवां कस्बे से सटे ग्राम मुड़िला स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट 12.91 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक अग्निशमन केंद्र का निर्माण युद्ध स्तर पर जारी है। शनिवार […]

Spread the love
Read More