प्रयागराज में बड़ा हादसा: कोल्ड स्टोरेज ढहा, अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप, कई मजदूर मलबे में दबे

Untitled 3 copy 21

यूपी। प्रयागराज के फाफामऊ इलाके में स्थित आदर्श कोल्ड स्टोरेज में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आशंका है कि मलबे में करीब 20 मजदूर दबे हो सकते हैं।

अमोनिया गैस का रिसाव, एक किमी तक फैली दहशत

हादसे के बाद कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे करीब 1 किलोमीटर तक का इलाका प्रभावित हो गया। जहरीली गैस के चलते लोग मुंह ढककर इधर-उधर भागते नजर आए और पूरे इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। प्रयागराज के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के अनुसार अब तक 8 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। SDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक, अब तक 8 लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है, जबकि चार लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है।

मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

डीएम ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है और प्रभावित लोगों की सूची तैयार की जा रही है। साथ ही, इस हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। मौके पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया, जिसके बाद पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर को हिरासत में ले लिया है।

 

CM योगी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही, घायलों के समुचित इलाज के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।

स्थिति पर नजर, राहत कार्य तेज

प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। आने वाले समय में यह स्पष्ट हो पाएगा कि हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए हैं। फिलहाल, बचाव कार्य तेजी से जारी है और मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है।

READ MORE

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! जुलाई में होंगी अहम बैठकें…जानिए कब बढ़ेगी सैलरी

‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी का देशवासियों से खास संदेश, की महत्वपूर्ण अपील

FD मैच्योरिटी के बाद बैंक का इनकार…कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

Spread the love

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश
accidents Uttar Pradesh

यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश, 15 लोगों की गई जानें 63 जिलों में अतिवृष्टि, 117 मकान गिरे

  यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश:   19 गुना ज्यादा बारिश, राहत आयुक्त ने डीएम को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में पिछले 36 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं।अतिवृष्टि और आंधी-तूफान से प्रदेश में 15 लोगों की मौत हुई हैं। वही […]

Spread the love
Read More
BKT
accidents Uttar Pradesh

बीकेटी में तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच मकान की छत अचानक गिर गई

बीकेटी:  जबतक ग्रामीण पहुंचते तबतक हो चुकी थी बहुत देर, तेज बारिश के चलते नहीं आई आवाज भौली गांव में हुई घटना का मामला -ए अहमद सौदागर लखनऊ।बीकेटी थाना क्षेत्र के भौली गांव में शनिवार को तेज बारिश के दौरान जर्जर मकान की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर 65 वर्षीय बजरंगी यादव की मौत […]

Spread the love
Read More