दिल्ली में अप्रैल से महंगी हो सकती है बिजली, 38 हजार करोड़ के बकाये का असर

Untitled 6 copy 14
  • डिस्कॉम भुगतान की तैयारी में सरकार, राहत के लिए सब्सिडी पर भी चल रही योजना

नई दिल्ली। दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए राहत और चिंता दोनों से जुड़ी खबर सामने आई है। अप्रैल महीने से बिजली की दरों में बढ़ोतरी हो सकती है। इसकी बड़ी वजह बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) का करीब 38,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया भुगतान है, जिसे सरकार चुकाने की तैयारी में है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली सरकार तीन निजी बिजली वितरण कंपनियों-BRPL, BYPL और TPDDL का लंबित बकाया चुकाने की योजना बना रही है। माना जा रहा है कि इस भुगतान का असर बिजली दरों पर पड़ सकता है और अप्रैल से कीमतों में इजाफा हो सकता है। हालांकि, आम जनता पर सीधा बोझ कम करने के लिए सरकार सब्सिडी देने की योजना भी तैयार कर रही है, ताकि बढ़ी हुई दरों का असर सीमित रखा जा सके।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

होर्मुज़ पर बढ़ा टकराव: डोनाल्ड ट्रम्प की 48 घंटे की धमकी, ईरान का सख्त जवाब

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद बढ़ी प्रक्रिया

भारत का सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार, दिल्ली की तीनों डिस्कॉम कंपनियों को सात वर्षों में 27,200 करोड़ रुपये (वहन लागत सहित) का भुगतान किया जाना है। इसी के तहत अब सरकार बकाया राशि चुकाने की प्रक्रिया तेज कर रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

कितना है किस कंपनी पर बकाया?

  • BRPL पर लगभग 19,174 करोड़ रुपये,
  • BYPL पर करीब 12,333 करोड़ रुपये,
  • TPDDL पर लगभग 7,046 करोड़ रुपये बकाया है,

क्यों बढ़ सकता है बिजली बिल?

पिछले एक दशक में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के दौरान बिजली दरों में सीधी बढ़ोतरी नहीं हुई। इससे भविष्य में वसूली जाने वाली लागत का बोझ बढ़ता गया, जो अब उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

छह माह में छह बंदियों की मौत से डॉक्टर की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

आम आदमी पर बढ़ेगा दबाव?

पहले से ही महंगाई और गैस सिलेंडर की किल्लत से जूझ रहे लोगों के लिए यह खबर चिंता बढ़ाने वाली है। अगर बिजली दरें बढ़ती हैं, तो इसका सीधा असर घरों के बजट पर पड़ेगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

New Delhi
homeslider National

इमरान के दिवाली वाले बयान पर विवाद, कांग्रेस सांसद की सफाई

New Delhi: दिल्ली- NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के एक बयान ने नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने दिवाली और प्रदूषण को मानव जनित रोग बताते हुए लोगों को जागरूक होने की जरूरत बताई थी। उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई […]

Read More
Vishwamitra Jayanti
homeslider Religion

Vishwamitra Jayanti: राजा कौशिक से ब्रह्मर्षि बनने की कहानी

सनातन धर्म में महर्षि विश्वामित्र का नाम महान तपस्वियों और ज्ञानियों में सम्मान के साथ लिया जाता है। उनका जीवन त्याग, तपस्या, दृढ़ इच्छाशक्ति और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत उदाहरण माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, वे जन्म से क्षत्रिय राजा थे, लेकिन अपनी कठोर तपस्या और संकल्प के बल पर ब्रह्मर्षि के पद […]

Read More
Railway Online Booking
homeslider National

रेलवे में अब ऑनलाइन बुक करें कुली और व्हीलचेयर

Railway Online Booking: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार डिजिटल सेवाओं का विस्तार कर रहा है। इसी कड़ी में अब यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर कुली और व्हीलचेयर की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा। रेलवे ने कुली और व्हीलचेयर की ऑनलाइन एडवांस बुकिंग की सुविधा शुरू करने की पहल की […]

Read More