प्रतापगढ़ : ये इश्क़ नहीं आसान: 18 बच्चों का बाप भी नहीं बचा इस प्यार, इश्क़ और मोहब्बत में

Untitled 8 copy 6
  • इश्क का खौफनाक अंजाम! 18 बच्चों के पिता की हत्या, प्रेमिका ने रची साजिश
  • ब्लैकमेलिंग से तंग आकर प्रेमिका ने भाई संग मिलकर की हत्या
  • बोरे में भरकर नहर में फेंकी लाश

लखनऊ। प्रतापगढ़ से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने रिश्तों, भरोसे और अवैध संबंधों की खौफनाक सच्चाई उजागर कर दी है। दो पत्नियों और 18 बच्चों के पिता, पूर्व प्रधान मुस्तका गुलशन की हत्या ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि मुस्तका गुलशन अपनी प्रेमिका से मिलने उसके मायके पहुंचे थे, लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह मुलाकात उनकी जिंदगी की आखिरी साबित होगी। जिस व्यक्ति के कंधों पर बड़े परिवार की जिम्मेदारी थी, उसकी लाश बाद में एक बोरे में बंद नहर के किनारे बरामद हुई।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

होर्मुज़ पर बढ़ा टकराव: डोनाल्ड ट्रम्प की 48 घंटे की धमकी, ईरान का सख्त जवाब

प्रेम संबंध बना मौत की वजह

यह सनसनीखेज मामला मांधाता कोतवाली क्षेत्र के सुमेरपुर गांव का है। मुस्तका गुलशन 18 मार्च को घर से बाइक लेकर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मोबाइल कॉल डिटेल्स ने कई अहम सुराग दिए, जिनसे पुलिस प्रेमिका सुमन गौतम तक पहुंची।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

दिल्ली में अप्रैल से महंगी हो सकती है बिजली, 38 हजार करोड़ के बकाये का असर

ब्लैकमेलिंग से तंग आकर रची साजिश

पुलिस पूछताछ में सुमन गौतम ने जो खुलासा किया, वह चौंकाने वाला था। उसके मुताबिक, मुस्तका उस पर लगातार मिलने का दबाव बना रहे थे और उसे ब्लैकमेल भी कर रहे थे। इसी से परेशान होकर उसने हत्या की साजिश रची। सुमन ने मुस्तका को बहाने से अपने मायके बुलाया, जहां पहले से उसके भाई अतुल और उसका दोस्त अरुण मौजूद थे। तीनों ने मिलकर मुस्तका पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमला इतना घातक था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

भाजपा को हटाए बिना नहीं सुधर सकती कानून-व्यवस्था: यादव

सबूत मिटाने के लिए लाश ठिकाने लगाई

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बोरे में भरा और नहर किनारे फेंक दिया, ताकि सबूत मिटाए जा सकें। हालांकि पुलिस ने मुख्य आरोपी सुमन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके भाई और साथी की तलाश जारी है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Spread the love

One thought on “प्रतापगढ़ : ये इश्क़ नहीं आसान: 18 बच्चों का बाप भी नहीं बचा इस प्यार, इश्क़ और मोहब्बत में”

Comments are closed.

Panchkula murder
Crime News Hariyana National

रिटायर्ड कैप्टन की पत्नी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शव छिपाने की कोशिश CCTV से हुई बेनकाब

पंचकूला में सनसनीखेज वारदात Panchkula murder case: हरियाणा के पंचकूला से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। सेक्टर-21 में रहने वाले रिटायर्ड कैप्टन मनमोहन लाल सिंह की पत्नी नीरा मेहता की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस हत्याकांड की गुत्थी […]

Spread the love
Read More
Trump-Iran News
homeslider International

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़े हमले का दावा, ट्रंप बोले- दबाव में बातचीत को तैयार हुआ ईरान

Trump-Iran News :  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि अमेरिका ईरान के खिलाफ द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के सबसे बड़े सैन्य अभियान की तैयारी कर चुका था, लेकिन अंतिम समय में ईरान ने बातचीत की इच्छा जताते हुए संपर्क किया। ट्रंप […]

Spread the love
Read More
Tarun Tejpal
Crime News National

दुष्कर्म केस में तरुण तेजपाल दोषी, ट्रायल कोर्ट का बरी करने का आदेश रद्द

तरुण तेजपाल को बड़ा झटका Tarun Tejpal rape case: तहलका मैगजीन के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल को वर्ष 2013 के चर्चित यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म मामले में बड़ा कानूनी झटका लगा है। गोवा में बॉम्बे हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने ट्रायल कोर्ट के उस फैसले को पलट दिया है, जिसमें वर्ष 2021 में उन्हें सभी […]

Spread the love
Read More