IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी का बड़ा बयान, बोले- “ऐसा सवाल है तो 2000-3000 रन मार दूंगा”

WhatsApp Image 2026 03 22 at 10.29.54 AM
  • 14 साल के युवा ओपनर ने मजाकिया अंदाज में दिया जवाब

IPL 2026 से पहले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने बयान से सुर्खियां बटोर ली हैं। आगामी सीजन में उन्हें ऑरेंज कैप का मजबूत दावेदार माना जा रहा है, ऐसे में उनके प्रदर्शन को लेकर फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स की नजरें टिकी हुई हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में कई युवा खिलाड़ियों से बड़ी उम्मीदें हैं और उनमें सबसे चर्चित नाम वैभव सूर्यवंशी का है। महज 14 साल की उम्र में उन्होंने पिछले सीजन में डेब्यू कर अपनी प्रतिभा से सभी को चौंका दिया था। अब आईपीएल 2026 उनके लिए असली परीक्षा माना जा रहा है, क्योंकि इस बार विरोधी टीमें उनके खिलाफ पूरी तैयारी के साथ उतरेंगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

कोर्ट में राहुल गांधी का नागरिकता विवाद, कांग्रेस का सियासी हंगामा

“2000-3000 रन मारूंगा-मजाकिया अंदाज में दिया जवाब

एक इवेंट के दौरान जब वैभव सूर्यवंशी से पूछा गया कि वह इस सीजन में कितने रन बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं, तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि अगर आप ऐसा सवाल पूछेंगे तो मैं कहूंगा कि 2000-3000 रन बनाने की कोशिश करूंगा। उनके इस जवाब को सुनकर पास में बैठे रवींद्र जडेजा भी हंस पड़े। दरअसल, आईपीएल के एक सीजन में इतने रन बनाना लगभग नामुमकिन माना जाता है, इसलिए यह बयान मजाकिया अंदाज में दिया गया था।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का धर्मस्वातंत्र्य विधेयक समर्थन हिंदुत्व की घर वापसी का संकेत

“मेरा लक्ष्य टीम को जीत दिलाना है”

मजाक के बाद वैभव ने अपनी सोच साफ करते हुए कहा कि वह किसी व्यक्तिगत रिकॉर्ड के पीछे नहीं भागते। उनका फोकस सिर्फ टीम की जीत पर रहता है। उन्होंने कहा, “मैं प्रोसेस को फॉलो करता हूं और कोशिश यही रहती है कि अपने प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाऊं, न कि  व्यक्तिगत माइलस्टोन के लिए खेलूं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

योगी से नाराज ब्राह्मण क्या बदल सकते हैं सियासी पाला

डेब्यू सीजन में ही मचाया था

धमाल वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले ही आईपीएल सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़कर सबको हैरान कर दिया था। अब तक खेले सात मैचों में उन्होंने 36 की औसत से 252 रन बनाए हैं, जो उनकी क्षमता को दर्शाता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें 

Spread the love

New Delhi
Sports

भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, कबड्डी में ईरान को हरा जीता गोल्ड

New Delhi: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए एक और स्वर्ण पदक हासिल किया। रोमांच से भरपूर फाइनल मुकाबले में भारत ने ईरान को 37-34 के अंतर से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारतीय महिला कबड्डी टीम ने लगातार दूसरी […]

Spread the love
Read More
Tokai
Sports

भारत का कबड्डी में धमाका, थाईलैंड को 66-28 से हराया

Tokai: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष वर्ग के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। शुक्रवार को तोकाई सिटीजन जिमनैजियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने थाईलैंड को एकतरफा अंदाज में 66-28 से मात दी। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में […]

Spread the love
Read More
Sports

WI के खिलाफ विराट का दबदबा, सचिन-रोहित टॉप-5 से बाहर

IND vs WI:  भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होने जा रहा है। सीरीज शुरू होने से पहले नजर डालते हैं उन बल्लेबाजों पर, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। यह आंकड़े भारत-वेस्टइंडीज मुकाबलों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वेस्टइंडीज […]

Spread the love
Read More