श्रीमद्भागवत अमृत कथा है, जो देवताओं के लिए भी है दुर्लभ

Untitled 11 copy 5

    श्रीमद्भागवत : महुली स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में चल रही श्रीराम महायज्ञ प्रवचन एवं रामलीला

आशुतोष मिश्रा

संतकबीरनगर। विकास खंड नाथनगर की ग्राम पंचायत महुली स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीराम महायज्ञ प्रवचन एवं रामलीला में शनिवार को  धाम वृन्दावन से पधारी कथा वाचिका सुमन किशोरी ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व को बताया। उन्होंने ये भी कहा कि वेदों का सार युगो-युगो से मानव जाति तक पहुंचता रहा है। भागवत महापुराण को वेदों का सार कहा गया है। कथा वाचिका सुमन किशोरी  ने श्रीमद् भागवत महापुराण की व्याख्या करते हुए बताया कि श्रीमद्भागवत अर्थात जो  से युक्त है, अर्थात चैतन्य, सौंदर्य, ऐश्वर्य। यह एक ऐसी अमृत कथा है जो देवताओं के लिए भी दुर्लभ है। राजा परीक्षित ने स्वर्ग अमृत की बजाय कथामृत की ही मांग की। कथा के दौरान उन्होंने वृंदावन का अर्थ बताते हुए कहा कि वृंदावन इंसान का मन है कभी-कभी इंसान के मन में भक्ति भाव जागृत होता है। परंतु वह जागृति स्थाई नहीं होती इसका कारण यह है कि हम ईश्वर की भक्ति तो करते हैं, पर हमारे अंदर वैराग्य व प्रेम नहीं होता। इसलिए वृंदावन में जाकर भक्ति देवी तो तरूणी हो गई, पर उसके पुत्र ज्ञान और वैराग्य अचेत और निर्बल पड़े रहते हैं।

ये भी पढ़ें

ईद की नमाज़ अदा कर मुल्क में अमन व शांति की मांगी दुआ

हिंदू महिलाओं के लिए क्यों महत्वपूर्ण है ‘सोलह शृंगार’

उनमें जीवंतता और चैतन्यता का संचार करने हेतु नारद जी ने भागवत कथा का ही अनुष्ठान किया। जिसको श्रवण करके वह पुनः जीवंत और सफल हो उठे। क्योंकि व्यास  कहते हैं कि भागवत कथा एक कल्प वृक्ष की भांति है जो जिस भाव से कथा श्रवण करता है वह उसे मनोवांछित फल देती है। यह निर्णय हमारे हाथों में है कि हम प्रभु से संसार की मांग करते हैं या करतार की। कथा के दौरान मनमोहक भजनों का गायन भी किया जा रहा है। इस मौके पर कथा के मुख्य यजमान उमेश मद्धेशिया, हनुमान गढ़ी के महंत बाबा गौतम दास, दीलीप यादव, सूरज मिश्र, अजय मद्धेशिया उर्फ भंडारी, हिमांशु द्विवेदी, आचार्य सचिन द्विवेदी, दयाशंकर शर्मा, दीपक तिवारी, डाक्टर सुभाष यादव, आदित्य तिवारी, भगवान सहाय सहित भारी संख्या में नर नारी मौजूद रहे।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More