ईद की नमाज़ अदा कर मुल्क में अमन व शांति की मांगी दुआ

Untitled 10 copy 7

  ईद :  महुली थाना क्षेत्र में शांति पूर्ण माहौल में अदा की गई ईद की नमाज

आशुतोष मिश्रा

संतकबीरनगर। संत कबीर नगर जनपद के महुली थाना क्षेत्र में ईद-उल-फितर का त्यौहार बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। शांतिपूर्ण माहौल में त्यौहार संपन्न हुआ। प्रशासन की चाकचौबंद इ़ंतजाम के कारण कहीं से किसी प्रकार के विवाद की सूचनाएं नहीं मिली। उपजिलाधिकारी डाक्टर सुनील कुमार, तहसीलदार रामजी, सीओ अभय मिश्रा के अलावा महुली थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय पूरे दिन क्षेत्र में शांति व्यवस्था क़ायम रखने के लिए सुरक्षा की दृष्टि से भ्रमण करते रहे।

ईद-उल-फितर का पर्व मुसलमानों का सबसे बड़ा त्यौहार है। यह त्यौहार रमजानन के पूरे माह का रोजा रखने के बाद मनाया जाता है। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा सुबह ईदगाह में पहुंचकर नमाज अदा करने के पश्चात् सामर्थ्यवान लोगों द्वारा गरीब और निर्बल लोगों में फिरता (आर्थिक सहयोग) किया जाता है। यह काम पूरे रमजान के महीने में किया जाता है। इस महीने में मुसलमान अन्य महीनों की अपेक्षा अल्लाह की इबादत में ज़्यादा समय व्यतीत करते हैं। अधिकांश लोग अपने माल की ज़कात भी इसी महीने में अदा करते हैं। यह त्यौहार हमें अम्न शांति और भाई चारगी का संदेश देता है। पूरे क्षेत्र में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया गया।

ये भी पढ़ें

बेमौसम बारिश का कहरः आकाशीय बिजली से 11 जान को मौत का झटका

हिंदू महिलाओं के लिए क्यों महत्वपूर्ण है ‘सोलह शृंगार’

इस त्यौहार में हिंदू भाइयों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तथा भाईचारगी की एक मिसाल कायम किये। झिगुरापार के ग्राम प्रधान मोहम्मद फिरोज खान और बंदरहिया गांव निवासी बडे ब्योसाई मोहम्मद हुसैन सिद्दीकी ने क्षेत्र वासियों को ईद की मुबारकबाद देते लोगों के सकुशल रहने की कामना की है। महुली थाना क्षेत्र के कस्बा महुली, नाथनगर, छितही, मानपुर,  रौज़ा, हरिहरपुर आदि गांवों की ईदगाहों व मस्जिदों में ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई। लोगों ने नमाज के उपरांत मुल्क में अम्न व शांति की दुआएं मांगी। नमाज के बाद एक दूसरे से गले मिलकर लोगों ने खुशी का इजहार किया। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन की ओर से कड़े इंतजाम किए गए थे। इस दौरान एसडीएम डा० सुनील कुमार, सीओ अभय नाथ मिश्रा, के अलावा थाना अध्यक्ष महुली दुर्गेश पांडेय, उपनिरीक्षक सोमनाथ मिश्रा व अन्य पुलिसकर्मी थाना क्षेत्र के हर एक ईदगाह और मस्जिदों पर पहुंचकर लोगों को बधाइयां और शुभकामनाएं दीं।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More