Ola Electric का नवरात्रि ऑफर लॉन्च, S1 स्कूटर और रोडस्टर पर ₹30,000 तक के बेनिफिट

ola electric off web 1773941954

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाने वाली ओला इलेक्ट्रिक ने ग्राहकों के लिए एक खास फेस्टिव ऑफर पेश किया है। कंपनी ने ‘नवरात्रि महोत्सव’ के नाम से सीमित अवधि का अभियान शुरू किया है, जिसके तहत अपने लोकप्रिय S1 स्कूटर और रोडस्टर मोटरसाइकिल रेंज पर ₹30,000 तक के फायदे दिए जा रहे हैं। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को कैश डिस्काउंट, एक्सटेंडेड वारंटी और इंस्टेंट कैशबैक जैसे कई लाभ मिलेंगे। कंपनी का कहना है कि यह पहल नवरात्रि के मौके पर ग्राहकों को किफायती और आकर्षक डील उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

ये भी पढ़ें

ईद-उल-फित्र पर विराज सागर दास का संदेश: भाईचारे और खुशहाली की दी शुभकामनाएं

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

इस अभियान की खास बात है रोजाना 90 मिनट का ‘मुहूर्त विंडो’, जिसमें सीमित संख्या में स्कूटर और मोटरसाइकिल्स ओला इलेक्ट्रिक को विशेष कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह ऑफर खास समय के लिए होगा, जिससे ग्राहकों को जल्दी निर्णय लेने का मौका मिलेगा। कंपनी ने अपने’ अपग्रेड प्रोग्राम का भी विस्तार किया है। अब यह प्रोग्राम देश के लगभग 60 प्रतिशत ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा। पहले इसे कुछ चुनिंदा शहरों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया था, जहां इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

ये भी पढ़ें

15 साल की फैनी ने टी20 में मचाया धमाल, पहली ही पारी में रचा इतिहास

 

इस प्रोग्राम के तहत पुराने Gen 1 और Gen 2 मॉडल्स के ग्राहक अब नए Gen 3 प्रोडक्ट्स में अपग्रेड कर सकते हैं। इससे ग्राहकों को नई तकनीक और बेहतर फीचर्स का फायदा मिलेगा। हाल ही में कंपनी ने अपनी रोडस्टर रेंज की कीमतों में भी कटौती की है। अब इसकी शुरुआती कीमत ₹79,999 रखी गई है, जिससे यह एंट्री-लेवल पेट्रोल बाइक्स के मुकाबले अधिक किफायती विकल्प बन गई है। कुल मिलाकर, ओला इलेक्ट्रिक का यह ऑफर ग्राहकों को इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने के लिए आकर्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें

‘अमेरिका का साथ पड़ा भारी तो चुकानी पड़ेगी कीमत’: ईरान की ब्रिटेन को खुली चेतावनी

Business

सोना-चांदी खरीदने वालों को झटका! दिवाली से पहले बढ़े दाम, जानें आज का ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार कई दिनों से जारी गिरावट के बाद अब तेजी लौटती नजर आ रही है। धनतेरस और दिवाली से ठीक पहले कीमती धातुओं के दाम में आए इस उछाल ने खरीदारों का ध्यान खींचा है। अपने ऑल टाइम हाई से सोना करीब 28 फीसदी और […]

Read More
Gurugram
Business

नियांस एजेंसी ने जीते 20 अवॉर्ड, बनी ‘एजेंसी ऑफ द ईयर’

Gurugram: डिजिटल मार्केटिंग, विज्ञापन और कंटेंट इंडस्ट्री की प्रमुख उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित ‘इंकस्पेल इनसाइट इग्निशन 4.0’ में नियांस एजेंसी ने शानदार प्रदर्शन किया। गुरुग्राम स्थित DLF साइबर पार्क के DLF ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान एजेंसी ने दूसरी बार आयोजित माडेक्स अवॉर्ड्स में ‘एजेंसी ऑफ द ईयर’ का खिताब […]

Read More
Business

कैरेट सोना असली है या नकली? घर पर ऐसे करें गोल्ड की शुद्धता की जांच

Gold Purity Test at Home: धनतेरस और दिवाली पर सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो ज्वेलरी की शुद्धता जांचना बेहद जरूरी है। सोना खरीदने में लोग अपनी मेहनत की कमाई का बड़ा हिस्सा खर्च करते हैं। ऐसे में यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि ज्वेलर आपको जिस कैरेट का सोना बेच रहा है, […]

Read More