नौतनवां की एक महिला ने भाजपा नेता पर छह लाख की ठगी का लगाई आरोप

Untitled 17 copy
  • पैसे के लिए भाजपा कार्यालय पहुंचते ही हंगामे से मचा बवाल
  • “LIC के नाम पर ठगी, चिटफंड में पैसा डाला-पीड़िता बोली ‘बस मेरा पैसा दिला दो’,
  • पुलिस पर भी बदसलूकी का आरोप”

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/महराजगंज। महाराजगंज जिले के नौतनवां कस्बे में एक बुजुर्ग महिला की पीड़ा उस वक्त गुस्से में बदल गई, जब अपने ही पैसे के लिए लंबे समय से भटकने के बाद वह भाजपा कार्यालय पहुंच गईं, जहां अचानक हंगामा खड़ा हो गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। पीड़िता निर्मला वर्मा ने आरोप लगाया कि उनसे LIC में निवेश के नाम पर करीब 6 लाख रुपये लिए गए, लेकिन बाद में वह पैसा किसी चिटफंड कंपनी में जमा कर दिया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 से ही वह अपने पैसे के लिए संघर्ष कर रही हैं, लेकिन आरोपी बृजेंद्र श्रीवास्तव लगातार टालमटोल करता रहा। पैसे मांगने पर उनके साथ गाली-गलौज की गई, कई बार भगा दिया गया और यहां तक कि मारपीट की घटना भी सामने आई।

ये भी पढ़ें

सरकारी विद्यालयों में सजी नवदुर्गा, 2.33 लाख बच्चों ने गढ़े शक्ति के प्रतीक

बारिश से रद्द हुआ पहला T20, अब दूसरे मुकाबले में जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

UP Encounter: जीजा की हत्या कर फरार साला पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया, पैर में लगी गोली

निर्मला वर्मा ने अपनी गंभीर आर्थिक स्थिति बताते हुए कहा कि उनका पोता बीमार है और बेटियों की शादी की जिम्मेदारी भी है, जिसके कारण उन्हें पैसों की सख्त जरूरत है। उनका कहना है कि किसी भी तरह उनका पैसा वापस दिलाया जाए। वहीं, उनके बेटे सुधांशु वर्मा, जो खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताते हैं, ने आरोप लगाया कि आरोपी व्यक्ति राजनीतिक संरक्षण के सहारे कई लोगों से ठगी कर चुका है। उन्होंने बताया कि उनके बच्चे के इलाज में 90 लाख से 1 करोड़ रुपये तक खर्च हो चुके हैं और जब और पैसों की जरूरत पड़ी, तब यह मामला सामने आया। सुधांशु के अनुसार आरोपी ने गलत रसीद देकर गुमराह किया और विरोध करने पर दबाव बनाने के लिए FIR तक दर्ज करवाई।

ये भी पढ़ें

सरकार ने किया साफ, नहीं बढ़ेगा प्रधानों का कार्यकाल

बताया जा रहा है कि पीड़िता को जानकारी मिली थी कि आरोपी भाजपा कार्यालय में किसी कार्यक्रम में मौजूद है, जिसके बाद वह वहां पहुंचीं और पैसे की मांग की। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और हंगामा शुरू हो गया, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह शांत कराया। परिवार ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि पुलिस का रवैया ठीक नहीं था तथा मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़ित परिवार ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उनका पैसा जल्द से जल्द वापस दिलाया जाए।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

प्रेमिका ने दूसरे प्रेमी संग मिलकर कराया था रामकिशोर बाल्मीकि का कत्ल ‌

मोहनलालगंज में बक्से में मिला था शव, प्रेमी समेत तीन गिरफ्तार अपचारी संरक्षण में, ई-रिक्शा व आलाकत्ल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: 16 सितंबर 2026 को मोहनलालगंज क्षेत्र के भावा खेड़ा में हाईवे किनारे मदारी खेड़ा रोड पर लकड़ी के बक्से में जिस व्यक्ति की हत्या कर लाश मिली थी उसकी पहचान दुबग्गा थाना क्षेत्र […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

नगराम में गांजा तस्करी गिरोह का राजफाश, दो तस्कर गिरफ्तार

12.750 किलो गांजा, तीन मोबाइल, सोने की चेन और कार बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा, संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार के निर्देशनदेशनुसार मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त रल्ला […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

बंथरा: बुजुर्ग महिला की उन्हीं के घर में गला रेत कर हत्या

घर के भीतर मिला खून से लथपथ शव मवई पुलिस चौकी क्षेत्र के खुर्रमपुर गांव में हुई वारदात ए अहमद सौदागर Lucknow: कृष्णानगर में मजदूर रामबाबू मौर्या, इसी क्षेत्र में महिला की सिर कूच हत्या, मोहनलालगंज में एक व्यक्ति की हत्या, मड़ियांव में बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या काकोरी में महिला की गला रेत कर […]

Spread the love
Read More