
घर के भीतर मिला खून से लथपथ शव
मवई पुलिस चौकी क्षेत्र के खुर्रमपुर गांव में हुई वारदात
ए अहमद सौदागर
Lucknow: कृष्णानगर में मजदूर रामबाबू मौर्या, इसी क्षेत्र में महिला की सिर कूच हत्या, मोहनलालगंज में एक व्यक्ति की हत्या, मड़ियांव में बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या काकोरी में महिला की गला रेत कर हुई हत्या का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि गुरुवार देर रात बेखौफ बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। इस बार बदमाशों ने बंथरा थाना क्षेत्र के खुर्रमपुर गांव में अकेले रह रहीं 65 वर्षीय छिदाना गौतम को निशाना बनाया। बदमाशों ने बड़ी बेरहमी से बुजुर्ग को गला रेत कर मार डाला।
घटना को अंजाम देने के बाद कातिल मौके से भाग निकले और इसकी भनक आसपास में रहने वाले लोगों को नहीं लग सकी। पुलिस वारदात में किसी करीबी का हाथ होने की आंशका जता रही है।
बंथरा थाना क्षेत्र स्थित खुर्रमपुर गांव निवासी 65 वर्षीय छिदाना गौतम के पति शंकर सिंह का कुछ समय पहले देहांत हो चुका है। छिदाना गौतम की दो बेटियां 35 वर्षीय जानकी गौतम व 28 वर्षीय अर्चना गौतम हैं जिनकी शादी हो चुकी है और वह अपनी ससुराल में रहतीं हैं जबकि छेदाना गौतम घर में अकेली रहतीं थीं।
ये भी पढें
इंडिया फूड एक्सपो-2026 का भव्य आगाज, UP को फूड प्रोसेसिंग हब बनाने पर जोर
बताया जा रहा है कि खाना पकाने के साथ ही अपना हर काम करतीं थीं। शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक छेदाना गौतम घर से बाहर नहीं निकली तो आसपास में रहने वाले लोग उन्हें जगाने के लिए कई बार आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हत्या की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंची पहुंचे और डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन की।
गले पर किसी धारदार हथियार से रेतने का निशान था जबकि मुंह व नाक से खून बह रहा था। इससे आंशका जताई जा रही है महिला की हत्या चाकू से गला रेत कर की गई है। छिदाना गौतम की हत्या की खबर मिलते ही लोगों का जमावड़ा लग गया। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि घर का दरवाजा बंद था। इसलिए आंशका जताई जा रही है कि रात में भीतर आने वाला उनका कोई परिचित ही होगा। उन्होंने बताया कि बदमाश पूरी तैयारी से आया था। पुलिस अफसरों के मुताबिक हत्यारे की तलाश में पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं और उम्मीद है कि जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे।
ये भी पढें
मकान के चारों ओर पहुंचा डॉग स्क्वायड
बताया जा रहा है कि छिदाना गौतम की दो बेटियां अपनी ससुराल में रहतीं हैं और छिदाना यहां अकेले रहतीं थीं। पुलिस अफसरों ने बताया कि डॉग स्क्वायड छिदाना गौतम के कमरे से निकल कर मकान की छत से होते हुए पूरे मकान का चक्कर लगाने के बाद कुछ दूर जाने के बाद रूक गया। पुलिस अफसरों के मुताबिक इस मामले में कुछ करीबियों से भी गहनता से पूछताछ की जा रही है।
इशारा दे गया खोजी कुत्ता
हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस ने फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड बुलाया। घर से निकला कुत्ता करीब पांच सौ मीटर दूर गया फिर आसपास मंडराता रहा। इसी आधार पर पुलिस उनके परिचित व करीबी लोगों पर नजर रख रही है। बताया जा रहा है कि संदेह के आधार पर पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों में महफूज नहीं बुजुर्ग
राजधानी में बुजुर्गों की सुरक्षा की कवायद फाइलों में दब कर रह गई है। बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कई बार योजनाएं बनीं लेकिन वारदात के चंद दिनों बाद ही पुलिस पुराने ढर्रे पर आ गई। बीते कुछ दिनों पहले और बंथरा में हुई घटना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
तेल के रास्ते बंद, सऊदी बेबस, ईरान के हाथ में दुनिया की नब्ज
X ब्रिक्स की ‘गूंज’ वाशिंगटन से इस्लामाबाद तक खलबली
BJP की जीत में छिपा 2028 का सियासी अलार्म


2 thoughts on “बंथरा: बुजुर्ग महिला की उन्हीं के घर में गला रेत कर हत्या”
Comments are closed.