नगराम में गांजा तस्करी गिरोह का राजफाश, दो तस्कर गिरफ्तार

Lucknow

12.750 किलो गांजा, तीन मोबाइल, सोने की चेन और कार बरामद

ए अहमद सौदागर

Lucknow: पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा, संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार के निर्देशनदेशनुसार मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त रल्ला पल्ली वसंथ कुमार के कुशल पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज राजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष नगराम अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व उनकी टीम ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान लग्जरी कार में लादकर अन्तर्जनपदीय स्तर अवैध गांजा की तस्करी करने वाले गिरोह का राजफाश कर दो तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

ये भी पढें

योगी-अखिलेश की सियासत में जमीन से सोशल मीडिया तक संग्राम

पुलिस को इनके पास से 12.750 किलो ग्राम अवैध गांजा, एक सोने की चेन, तीन मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल लग्जरी कार व 3100 रुपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद अवैध गांजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में सात लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि उन्हें सूचना मिल रही थी कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्करों की आमद यहां धड़ल्ले से हो रही है। इस सूचना पर उन्होंने तस्करों के धरपकड़ के लिए इसकी जिम्मेदारी थानाध्यक्ष नगराम अंजनी कुमार सिंह को सौंपी।

WhatsApp Image 2026 09 18 at 4.35.12 PM (1)

थानाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह के मुताबिक वह टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे कि इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक काले रंग की सफारी गाड़ी यूपी 32 ईएल 8000 में अवैध गांजा लादकर दो तस्कर कहीं सप्लाई करने जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम सक्रिय हुई और उक्त वाहन को रोककर गहन तलाशी ली तो उसमें से भारी मात्रा में अवैध गांजे की खेप मिली।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम बाराबंकी जिले के घुघटेर थाना क्षेत्र स्थित करूआ गांव निवासी 32 वर्षीय सचिन सिंह पुत्र शेर बहादुर सिंह व दूसरे ने अपना नाम नगराम थाना क्षेत्र स्थित तमोरिया गांव निवासी 20 वर्षीय सत्यम सिंह पुत्र दिलीप सिंह उर्फ दल गंजन बताया।

WhatsApp Image 2026 09 18 at 4.35.12 PM

पुलिस का कहना है कि इस पकड़े गए दोनों तस्करों ने पूछताछ में बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो राजधानी लखनऊ के आसपास के जिलों में अवैध गांजा की तस्करी करते हैं। यह भी बताया कि 10-15 किलो अवैध गांजा बोरी में पैक कर गोंडा जिले के जरवल एवं उसके आसपास के स्थानों गांजा उपलब्ध कराया गया था। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

UPI के विरोध में गुरुवार को कांग्रेसियों ने महराजगंज जिला मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन

AI+ स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ी खबर, 1,000+ सर्विस सेंटर का होगा नेटवर्क

बिहार बाढ़ के बीच नितिन नबीन का बड़ा ऐलान, तीन महीने का सांसद वेतन राहत कोष में देंगे

 

 

Spread the love

Politics Uttar Pradesh

योगी-अखिलेश की सियासत में जमीन से सोशल मीडिया तक संग्राम

अजय कुमार Yogi vs Akhilesh: उत्तर प्रदेश की राजनीति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच की चुनावी तनातनी अब केवल राजनैतिक रैलियों या सदन के पटल तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी यह संघर्ष एक बेहद आक्रामक और वर्चुअल जंग का रूप […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Politics Uttar Pradesh

UPI के विरोध में गुरुवार को कांग्रेसियों ने महराजगंज जिला मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के जन्मदिन के अवसर पर BJP की सरकार ने देश के व्यापारियों और ऑनलाइन पेमेंट करने वालों को एक बुरा तोहफा दिया है जिसके रूप में आने वाले दिनों में कोई भी UPI से 2000 रुपए या ऊपर के भुगतान पर ₹33 से लेकर ₹300 तक […]

Spread the love
Read More
Akhilesh Yadav's Public Meeting
Politics Uttar Pradesh

जाट लैंड में अखिलेश को क्यों दो बार कैंसिल करना पड़ी जनसभा

अजय कुमार Akhilesh Yadav’s Public Meeting: उत्तर प्रदेश की सियासत में जब भी मतों के ध्रुवीकरण और जातीय समीकरणों की बिसात बिछती है, तो केंद्र में ‘एम-वाई’ यानी मुस्लिम और यादव गठजोड़ सबसे मजबूत धुरी बनकर उभरता है। राज्य की लगभग 20 से 22 प्रतिशत मुस्लिम आबादी और तकरीबन सात से आठ प्रतिशत यादव मतदाताओं […]

Spread the love
Read More