गाजीपुर के पास NH-24 पर जलभराव से थमी रफ्तार

Delhi NCR Rain

 ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi NCR Rain : दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश हो रही है। ये बारिश देर रात से जारी है। दिल्ली और आसपास के नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद समेत अलग-अलग इलाकों में तेज बारिश हो रही है। बारिश के कारण लोगों खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों गलियों में पानी भी भर गया है, जिसके वजह से लोग अपने घर से निकल नहीं पा रहे हैं। दफ्तर जाने वाले लोग भी मुश्किल में फंसे हुए हैं।

IMD के अनुसार, दिल्ली में बीती देर रात 2 :30 बजे से सुबह 5:30 बजे तक महज तीन  घंटे में 34.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले कुछ घंटों में दिल्ली – एनसीआर में तेज बारिश हो सकती है। साथ ही, बादल भी गरजेंगे। इसके अलावा, तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

निचले इलाकों में जलभराव की आशंका के मद्देनजर दिल्ली-NCR का प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। बारिश का प्रभाव दिल्ली के कई इलाकों में दिखाई दिया है। भारी बारिश के बाद मुनिरका, पीतमपुरा, शालीमार बाग सहित कई क्षेत्रों में सड़कों पर पानी भर गया, जिससे गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई।

वहीं, गाजियाबाद में साहिबाबाद के श्याम पार्क एक्सटेंशन और नोएडा के कई सेक्टरों में भी जलभराव से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इसकी वजह से ऑफिस जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, बारिश के चलते गाजियाबाद के डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने आज नौ  जुलाई को क्लास एक  से 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर प्रशासन ने लोगों से केवल बहुत जरूरी काम होने पर ही अपने घरों से बाहर निकलने का अनुरोध किया है। जलभराव वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस भी हालात पर नजर रखे हुए है। IMD का मानना है कि मानसून फिलहाल एक्टिव है। दिनभर रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

यूरेनियम के लिए जंग में जूझ रहे अमेरिका-ईरान, भारत ने कर रहा आस्ट्रेलिया से डील

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा: क्या IAS अफसरों के बच्चों को भी आरक्षण का लाभ मिलता रहना चाहिए

बुधादित्य योग क्या है, जानें आपकी कुंडली में बना यह योग क्या लाभ देगा

आखिर क्यों बेकाबू हो जाता है ममता का गुस्सा

 

 

 

 

Spread the love

6 thoughts on “गाजीपुर के पास NH-24 पर जलभराव से थमी रफ्तार

Comments are closed.

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

up में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले

आञ्जनेय की जगह संगीता बनी मुरादाबाद की मंडलायुक्त जल निगम के एचडी रविंद्र कुमार से सारे प्रभार छीने गए, अब मुक्त रूप से होंगे सेवानिवृत्ति Lucknow : उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 17 वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। जारी सूची के अनुसार कई अधिकारियों को नई […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

भाजपा सरकार ने पूरे सिस्टम को बना दिया भ्रष्ट: अखिलेश यादव

इस सरकार में चौतरफा बजट की बंदरबांट और चल रही लूट Lucknow : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने पूरे सिस्टम को भ्रष्ट बना दिया है। हर विभाग और हर काम में भ्रष्टाचार और लूट है। कन्नौज में पुलिस की गाड़ी से हुए एक्सीडेंट में सोने की […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

कब होगी निलंबित जेल अधीक्षकों की बहाली!

विभाग की फाइलों में कैद हुआ बहाली का शासनादेश औपचारिकता पूरी होने के बाद भी शासन ने नहीं किया बहाली का आदेश Lucknow : न बाप बड़ा न भईया सबसे बड़ा रुपईया… यह कहावत प्रदेश कारागार विभाग के आला अफसरों पर एकदम फिट बैठती है। यही वजह है कि इस विभाग में शासनादेश का भी […]

Spread the love
Read More