उफ! यह दीवानगी, पति का ही कर दिया कत्ल

Hyderabad Crime News

प्रॉपर्टी के लिए पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, ऐसे ठिकाने लगायी लाश

Hyderabad Crime News : हैदराबाद में एक कारोबारी की गुमशुदगी का मामले का आखिरकार हत्या के रूप में खुलासा हुआ। पुलिस ने बुधवार को बताया कि एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके एक साथी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। इसके बाद शव को पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र ले जाकर जला दिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला की पहचान 47 वर्षीय मल्लानी सत्यवती के रूप में हुई है। उसने पिछले साल नवंबर में अपने 57 वर्षीय पति पेंटेश के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पेंटेश एक बिजनेसमैन थे। काफी कोशिशों के बावजूद गुमशुदगी का मामला नहीं सुलझ पाया।

इसके बाद में आगे की जांच के लिए एक सब-इंस्पेक्टर को केस सौंप दिया गया। जांच के दौरान पुलिस ने कॉल डिटेल और फोन रिकॉर्ड की गहन पड़ताल शुरू कर दी। इसी बीच बुधवार सुबह मल्लानी सत्यवती खुद पुलिस स्टेशन पहुंची। पूछताछ के दौरान हत्या में अपनी भूमिका कबूल कर ली।  इसके बाद पुलिस ने केस में कानूनी धाराओं में बदलाव करते हुए हत्या से जुड़ी धाराएं जोड़ दीं। इसके साथ ही महिला के प्रेमी मधुसूदन रेड्डी और उसके साथी राजेश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। महिला ने बताया कि उसके मधुसूदन रेड्डी नाम के एक बिजनेसमैन के साथ अवैध संबंध थे।

दोनों ने मिलकर पेंटेश की प्रॉपर्टी हड़पने के मकसद से हत्या की साजिश रची। हत्या का पूरा प्लान मधुसूदन रेड्डी ने तैयार किया था। साजिश के तहत 18 नवंबर 2025 को उसने सत्यवती को नींद की गोलियां दीं। उसी रात सत्यवती ने वे गोलियां अपने पति के खाने में मिला दीं। पुलिस ने बताया कि जब पेंटेश बेहोश हो गया तो उसी रात मधुसूदन अपने साथी राजेश कुमार के साथ उसके घर पहुंचा। दोनों ने मिलकर उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों आरोपी शव को महाराष्ट्र ले गए। वहां उसे जला दिया, ताकि सबूत मिटाए जा सकें।

इसके बाद मधुसूदन रेड्डी के कहने पर सत्यवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति 19 नवंबर की सुबह से लापता है। जांच के दौरान पुलिस ने महाराष्ट्र के नलदुर्ग थाने से संपर्क किया। वहां से पता चला कि 19 नवंबर को आधा जला हुआ एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। महाराष्ट्र पुलिस ने जांच के दौरान मृतक की फीमर बोन डीएनए जांच के लिए सुरक्षित रखी थी। इस मामले से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज ईमेल के जरिए हैदराबाद पुलिस को उपलब्ध कराए गए। पुलिस अब डीएनए जांच समेत अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर केस को आगे बढ़ा रही है।


खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

गाजीपुर के पास NH-24 पर जलभराव से थमी रफ्तार

यूरेनियम के लिए जंग में जूझ रहे अमेरिका-ईरान, भारत ने कर रहा आस्ट्रेलिया से डील

बुधादित्य योग क्या है, जानें आपकी कुंडली में बना यह योग क्या लाभ देगा

आखिर क्यों बेकाबू हो जाता है ममता का गुस्सा

 

 

 

 

 

Spread the love

11 thoughts on “उफ! यह दीवानगी, पति का ही कर दिया कत्ल”

Comments are closed.

Crime News homeslider Uttar Pradesh

बेखौफ अपराधी: मड़ियांव में एक व्यक्ति का अपहरण, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

नामजद रिपोर्ट दर्ज, पुलिस संदिग्ध मानकर मामले की कर रही जांच-पड़ताल ए अहमद सौदागर Lucknow : मड़ियांव क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति को बदमाशों ने अपहरण कर लिया। अगवा किए जाने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन कर अगवा किए गए […]

Spread the love
Read More
Crime News

BBD: ग्राइंडर ऐप पर दोस्ती कर बदमाशों ने युवक को बुलाया फिर बंधक बनाकर लूटा

मारपीट कर दस हजार रुपए ऑनलाइन कराया ट्रांसफर BBD क्षेत्र स्थित सुनसान जगह पर हुई घटना का मामला चारों हमलावर पुलिस हिरासत में, पूछताछ जारी ए अहमद सौदागर Lucknow : सूबे में बेखौफ लुटेरों का आतंक थम नहीं रहा है। बदमाश तरह-तरह के हथकंडे अपना कर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ग्राइंडर ऐप के […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Crime News Delhi homeslider

दिल्ली में बड़ा हादसा, सीमापुरी में पांच मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी

New Delhi: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। ईदगाह मछली बाजार के पास स्थित एक पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही […]

Spread the love
Read More