यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फर्जी प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पर लगेगी रोक

yogi 1773131927

योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए, जिनका सीधा असर आम लोगों और ग्रामीण इलाकों पर पड़ने वाला है। सरकार ने प्रॉपर्टी की फर्जी रजिस्ट्री रोकने के लिए नियमों को सख्त करने के साथ-साथ गांवों में परिवहन सुविधा बढ़ाने का भी निर्णय लिया है।

नए नियमों के मुताबिक अब किसी भी जमीन या संपत्ति की रजिस्ट्री से पहले विक्रेता का नाम राजस्व रिकॉर्ड यानी खतौनी से मिलान करना अनिवार्य होगा। पहले केवल पहचान पत्र और आधार कार्ड के आधार पर स्टांप पेपर जारी हो जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। यदि विक्रेता अपने मालिकाना हक का प्रमाण नहीं दे पाएगा तो स्टांप पेपर जारी नहीं किया जाएगा। सरकार का मानना है कि इस कदम से जमीन से जुड़े धोखाधड़ी के मामलों पर काफी हद तक रोक लग सकेगी।

कैबिनेट बैठक में एक और महत्वपूर्ण योजना को मंजूरी दी गई है। सरकार ने “सीएम ग्राम परिवहन योजना” को लागू करने का फैसला किया है, जिसके तहत प्रदेश की 59 हजार से ज्यादा ग्राम सभाओं को बस सेवा से जोड़ा जाएगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को आसान बनाना है। इसके तहत गांवों को ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय से सीधे जोड़ा जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि हर गांव में दिन में कम से कम दो बार बस सेवा उपलब्ध हो।

UP घूमना है तो यह खुशखबरी आपके लिए हैं… जानकर मन हो जाएगा प्रसन्न

इस योजना से ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंचने में काफी सहूलियत मिलेगी। इसके अलावा कैबिनेट ने कैब एग्रीगेटर कंपनियों के लिए भी नए नियम लागू करने का फैसला किया है। अब Uber और Ola Cabs जैसी कंपनियों को उत्तर प्रदेश में संचालन के लिए राज्य सरकार से अनिवार्य पंजीकरण कराना होगा। बिना रजिस्ट्रेशन के इन कंपनियों की सेवाएं प्रदेश में नहीं चल सकेंगी।

सरकार ने प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सरकारी कर्मचारियों से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया है। अब कर्मचारियों को हर साल अपनी अचल संपत्ति का विवरण देना होगा। इसके अलावा यदि कोई कर्मचारी अपने छह महीने के मूल वेतन से ज्यादा रकम शेयर बाजार या अन्य निवेश में लगाता है तो इसकी जानकारी सरकार को देनी होगी।

कैबिनेट बैठक में सामाजिक योजनाओं पर भी चर्चा हुई। सरकार ने कांशीराम आवास योजना के तहत बने घरों की मरम्मत और रंगाई-पुताई कराने का फैसला किया है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि ये आवास निर्धारित वर्ग के लोगों को ही मिलें। इसके अलावा Ayodhya में स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए जमीन उपलब्ध कराने का निर्णय भी लिया गया है।

Spread the love

Electric shock
Delhi homeslider National

दिल्लीवासियों को बड़ा झटका! बढ़ गया बिजली का खर्च, जुलाई से आएंगे भारी बिल

Electric shock दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं को अब पहले से ज्यादा बिल चुकाने के लिए तैयार रहना होगा। दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (DERC) ने बिजली वितरण कंपनियों को फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (FPPAS) बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद राजधानी के लाखों उपभोक्ताओं के बिजली बिल में बढ़ोतरी होना […]

Spread the love
Read More
Jail
Crime News homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

AIG जेल की वसूली करने वाले बाबुओं का नहीं होता पटल परिवर्तन!

प्रदेश की जेलों के साथ ध्वस्त की कारागार मुख्यालय की व्यवस्था कानपुर परिक्षेत्र के बाबू को सौंप दिया जेल मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार Jail कारागार मुख्यालय में तैनात अपर महानिरीक्षक कारागार (AIG) प्रशासन ने प्रदेश की जेलों की ही नहीं कारागार मुख्यालय की व्यवस्थाओं को भी ध्वस्त कर दिया है। वसूली के चक्कर में एआईजी […]

Spread the love
Read More
Nautanwa Development Works
Uttar Pradesh

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सोनौली में नवनिर्मित सडक का किया लोकार्पण

विधायक निधि से कराया कार्य उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa Development Works: आदर्श नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 10 में 20 वर्षों से लंबित सड़क निर्माण का कार्य आखिरकार पूरा हो गया है। स्थानीय निवासियों की यह मांग लंबे समय से ग्राम प्रधान, नगर पंचायत अध्यक्ष और विधायक तक से की जा रही थी, लेकिन […]

Spread the love
Read More