चक्रवात प्रभावित मेडागास्कर के लिए फिर से ‘संकटमोचन’ बना भारत

    शाश्वत तिवारी

सैंटियागो। भारत ने चक्रवात ‘फिटिया’ और ‘गेज़ानी’ से बुरी तरह तबाह हुए मेडागास्कर को 30 टन से अधिक मानवीय सहायता भेजी है। यह भारत की ‘ग्लोबल साउथ’ और ‘महासागर’ विजन के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करने वाला कदम है। भारतीय वायु सेना के सी-17 विमान के माध्यम से भेजी गई इस खेप में जीवन रक्षक दवाएं और जरूरी चिकित्सा उपकरण के अलावा लोगों के रहने और खाने से संबंधित सामान भी शामिल है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत हिंद महासागर क्षेत्र में एक भरोसेमंद प्रथम प्रतिक्रिया देने वाले देश (फर्स्ट रिस्पॉन्डर) के रूप में काम कर रहा है। इस मदद का उद्देश्य उत्तर-पश्चिमी मेडागास्कर में चक्रवात के कारण आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों को तुरंत मदद प्रदान करना है।

ये भी पढ़ें

बड़ी खुशखबरी: यूपी रोडवेज में बंपर भर्ती की तैयारी

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा भारत मेडागास्कर के लोगों के साथ खड़ा है। इस साल की शुरुआत में ट्रॉपिकल साइक्लोन फिटिया और गेज़ानी से हुई भारी तबाही के बाद, भारत ने चल रहे राहत कामों में सहायता के लिए मानवीय मदद भेजी है। इंडियन एयर फ़ोर्स का सी-17 एयरक्राफ़्ट 12 टन मेडिकल मदद और 18 टन आपदा राहत सामग्री लेकर एंटानानारिवो में उतरा। इस खेप में जान बचाने वाली दवाएं, सर्जिकल सप्लाई, टेंट, पानी के स्टोरेज टैंक, डिग्निटी किट और रेडी-टू-ईट खाना शामिल है, जो प्रभावित समुदायों को ज़रूरी मदद दे रहा है।

ये भी पढ़ें

ट्रंप की घोषणा के बाद चर्चा में रिलायंस का संभावित निवेश, 300 बिलियन डॉलर की परियोजना पर नजर

 

मेडागास्कर गणराज्य स्थित भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा यह मदद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महासागर विजन के तहत साउथ-साउथ कोऑपरेशन के लिए हमारी लंबे समय की दोस्ती और कमिटमेंट को दिखाती है। बता दें कि 6 साल पहले जनवरी 2020 में मेडागास्कर में भयानक साइक्लोन आया था, जिससे जानमाल का काफी नुकसान हुआ था और इससे एक लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए थे। तब भारतीय नौसेना सबसे पहले मदद लेकर पहुंची थी। भारतीय नौसेना ने काफी तेज और बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था और उसे ‘ऑपरेशन वनीला’ नाम दिया गया था। इसके अलावा कोविड19 महामारी के दौरान भारत ने मेडागास्कर को आवश्यक दवाएं, हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन गोलियां और भोजन (600 टन चावल) भेजा था। यही नहीं, भारत ने मेडागास्कर के कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए भी उसकी काफी मदद की है।

ये भी पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर अयोध्या तक, एलपीजी संकट से ‘श्रीराम रसोई’ बंद, हनुमानगढ़ी प्रसाद पर भी असर

International

चिली के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए विदेश राज्य मंत्री

    शाश्वत तिवारी सैंटियागो। विदेश राज्‍यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने चिली के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जोस एंटोनियो कास्ट रिस्ट के साथ मुलाकात की। कीर्तिवर्धन सिंह ने राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उनके नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों नेताओं ने व्‍यापार, निवेश, महत्‍वपूर्ण खनिज, स्‍वच्‍छ ऊर्जा और नवाचार […]

Read More
homeslider International

ट्रंप की घोषणा के बाद चर्चा में रिलायंस का संभावित निवेश, 300 बिलियन डॉलर की परियोजना पर नजर

नई दिल्ली/वॉशिंगटन। भारत में निवेश बढ़ाने के लिए सरकार लगातार वैश्विक कंपनियों और उद्योगपतियों को आकर्षित करने की कोशिश कर रही है। इसी बीच एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय आर्थिक खबर ने चर्चा तेज कर दी है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने एक विशाल ऊर्जा परियोजना की घोषणा की है, जिसकी अनुमानित लागत करीब 300 […]

Read More
International

भारत के फ्लैगशिप इंडेक्स निफ्टी 50 के 30 वर्ष पूर्ण , एनएसई ने मनाया जश्न

एनएसई ने मनाया भारत के प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 50 के 30 वर्ष पूरे होने का जश्न      शाश्वत तिवारी इंदौर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड ((NSE) ने आज निफ्टी 50 इंडेक्स के 30 वर्ष पूर्ण होने का जश्न मनाया। निफ्टी 50 भारत का प्रमुख इक्विटी बेंचमार्क है और इसे दुनिया भर में सबसे […]

Read More