चक्रवात प्रभावित मेडागास्कर के लिए फिर से ‘संकटमोचन’ बना भारत

WhatsApp Image 2026 03 11 at 4.46.04 PM

    शाश्वत तिवारी

सैंटियागो। भारत ने चक्रवात ‘फिटिया’ और ‘गेज़ानी’ से बुरी तरह तबाह हुए मेडागास्कर को 30 टन से अधिक मानवीय सहायता भेजी है। यह भारत की ‘ग्लोबल साउथ’ और ‘महासागर’ विजन के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करने वाला कदम है। भारतीय वायु सेना के सी-17 विमान के माध्यम से भेजी गई इस खेप में जीवन रक्षक दवाएं और जरूरी चिकित्सा उपकरण के अलावा लोगों के रहने और खाने से संबंधित सामान भी शामिल है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत हिंद महासागर क्षेत्र में एक भरोसेमंद प्रथम प्रतिक्रिया देने वाले देश (फर्स्ट रिस्पॉन्डर) के रूप में काम कर रहा है। इस मदद का उद्देश्य उत्तर-पश्चिमी मेडागास्कर में चक्रवात के कारण आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों को तुरंत मदद प्रदान करना है।

ये भी पढ़ें

बड़ी खुशखबरी: यूपी रोडवेज में बंपर भर्ती की तैयारी

जो युवाओं का रोजगार खा गए, वे मथुरा-काशी पर क्या सोचते?

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा भारत मेडागास्कर के लोगों के साथ खड़ा है। इस साल की शुरुआत में ट्रॉपिकल साइक्लोन फिटिया और गेज़ानी से हुई भारी तबाही के बाद, भारत ने चल रहे राहत कामों में सहायता के लिए मानवीय मदद भेजी है। इंडियन एयर फ़ोर्स का सी-17 एयरक्राफ़्ट 12 टन मेडिकल मदद और 18 टन आपदा राहत सामग्री लेकर एंटानानारिवो में उतरा। इस खेप में जान बचाने वाली दवाएं, सर्जिकल सप्लाई, टेंट, पानी के स्टोरेज टैंक, डिग्निटी किट और रेडी-टू-ईट खाना शामिल है, जो प्रभावित समुदायों को ज़रूरी मदद दे रहा है।

ये भी पढ़ें

भारत: ट्रंप की घोषणा के बाद चर्चा में रिलायंस का संभावित निवेश, 300 बिलियन डॉलर की परियोजना पर नजर

 

मेडागास्कर गणराज्य स्थित भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा यह मदद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महासागर विजन के तहत साउथ-साउथ कोऑपरेशन के लिए हमारी लंबे समय की दोस्ती और कमिटमेंट को दिखाती है। बता दें कि 6 साल पहले जनवरी 2020 में मेडागास्कर में भयानक साइक्लोन आया था, जिससे जानमाल का काफी नुकसान हुआ था और इससे एक लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए थे। तब भारतीय नौसेना सबसे पहले मदद लेकर पहुंची थी। भारतीय नौसेना ने काफी तेज और बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था और उसे ‘ऑपरेशन वनीला’ नाम दिया गया था। इसके अलावा कोविड19 महामारी के दौरान भारत ने मेडागास्कर को आवश्यक दवाएं, हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन गोलियां और भोजन (600 टन चावल) भेजा था। यही नहीं, भारत ने मेडागास्कर के कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए भी उसकी काफी मदद की है।

ये भी पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर अयोध्या तक, एलपीजी संकट से ‘श्रीराम रसोई’ बंद, हनुमानगढ़ी प्रसाद पर भी असर

सोने ने तोड़ा रिकॉर्ड, ₹1.50 लाख के पार पहुंचा, चांदी में भी जोरदार उछाल

Spread the love

One thought on “चक्रवात प्रभावित मेडागास्कर के लिए फिर से ‘संकटमोचन’ बना भारत”

Comments are closed.

Washington
International

H-1B Visa पर नहीं मिली राहत, 2027 तक लागू रहेगा $100,000 भुगतान प्रावधान

Washington: अमेरिका में नौकरी करने की तैयारी कर रहे विदेशी प्रोफेशनल्स के लिए H-1B वीजा से जुड़ी सख्ती फिलहाल जारी रहने वाली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सितंबर 2025 में लागू किए गए H-1B प्रवेश प्रतिबंधों को एक और साल के लिए बढ़ा दिया है। नए आदेश के मुताबिक यह व्यवस्था 21 सितंबर 2027 […]

Spread the love
Read More
International

जर्मनी में कट्टरपंथी AFD की छोटी जीत के बड़े मायने

संजय सक्सेना AfD in Germany: आजकल जर्मनी में अल्टरनेटिव फॉर डॉयचलैंड (AFD) की एक छोटी-सी जीत की बड़ी चर्चा हो रही है। AFD की छोटी-सी जीत से पूरे यूरोप और खासकर इस्लामी जगत में बेचैनी नजर आ रही है। यह जर्मनी की एक ऐसी धुर दक्षिणपंथी राजनीतिक पार्टी है, जिसने हाल के वर्षों में जर्मन […]

Spread the love
Read More
New York
International

भारत ने UN में समुद्री सुरक्षा, अफगानिस्तान पर रखा देश का मजबूत पक्ष

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पी. हरीश ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की दो महत्वपूर्ण बैठकों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए वैश्विक शांति, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय विकास पर देश की मजबूत प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। भारत ने एक ओर अंतरराष्ट्रीय समुद्री नियमों के पालन पर […]

Spread the love
Read More