कलेक्ट्रेट में SI भर्ती को लेकर अधिकारियों की बैठक

WhatsApp Image 2026 03 11 at 5.14.30 PM

     उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के सुचारु, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई  बैठक में परीक्षा की समग्र तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा पूर्णतः शुचितापूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न हो। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों, केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेट्स, स्टैटिक मजिस्ट्रेट्स एवं पुलिस अधिकारियों को सख्ती से निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे, किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

ये भी पढ़ें

ब्लॉकबस्टर के बाद भी खाली बैठीं अभिनेत्री, बोलीं- ‘एक प्रोड्यूसर की वजह से बिगड़ गया पूरा करियर प्लान’

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पुलिस अधीक्षक ने भी बैठक में कहा कि सॉल्वर गैंग, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के दुरुपयोग एवं अन्य अनुचित साधनों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। लापरवाही बरतने वाले केंद्र प्रभारियों/कर्मचारियों/पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह बैठक जनपद में शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप परीक्षा की गरिमा एवं विश्वसनीयता बनाए रखने की दिशा में एक सशक्त कदम है। प्रशासन की यह प्रतिबद्धता अभ्यर्थियों में परीक्षा के प्रति पूर्ण विश्वास जगाने एवं योग्य अभ्यर्थियों को निष्पक्ष अवसर प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी।

ये भी पढ़ें

चक्रवात प्रभावित मेडागास्कर के लिए फिर से ‘संकटमोचन’ बना भारत

SI

Spread the love

Politics Sports Uttar Pradesh

हम खिलाड़ियों को दे रहे विश्वस्तरीय सुविधाएं : मौर्य

युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा ही विकसित भारत की नई पहचान बनेगी KD Singh Babu Stadium : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को राजधानी लखनऊ स्थित के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने युवा खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल […]

Spread the love
Read More
Maharajganj Temple Security
Uttar Pradesh

श्रावण मास की तैयारियों का DIG ने लिया जायजा

पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj Temple Security : आगामी पवित्र श्रावण मास के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने शनिवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक एस. चन्नप्पा तथा पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का स्थलीय निरीक्षण […]

Spread the love
Read More
Maharajganj smuggling
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवा पुलिस की बड़ी कामयाबी

15 लाख रुपए मूल्य का तस्करी का सामान जब्त उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj smuggling case: महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर चलाए जा रहे तस्करी विरोधी अभियान के तहत नौतनवां पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने शनिवार को भुण्डी छठ घाट क्षेत्र से लगभग 15 लाख रुपये मूल्य का तस्करी का सामान जब्त किया। […]

Spread the love
Read More